होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / भारत के विकसित होने में क्या है चैलेंज? अमिताभ कांत ने अंबानी-अडानी का क्यों किया जिक्र?

भारत के विकसित होने में क्या है चैलेंज? अमिताभ कांत ने अंबानी-अडानी का क्यों किया जिक्र?

अमिताभ कांत ने बैठक में कहा कि भारत का प्राइवेट सेक्टर के विकास के बिना विकसित राष्ट्र बनना बहुत मुश्किल है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: भारत 2047 तक विकासशील देश से विकसित देश कैसे बन सकता है? G-20 देशों की एक बैठक में नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने बताया कि ऐसा संभव है और उसके लिए भारत को 10 हजार अंबानी और 20 हजार अडानी की जरूरत है. उन्होंने यहां अंबानी और अडानी का जिक्र सांकेतिक तौर पर किया है. उनके कहने का मतलब ये है कि भारत को विकसित बनाने के लिए मुकेश अंबानी जैसे 10 हजार और गौतम अडानी जैसे 20 हजार उद्यमियों की जरूरत है.

भारत तभी विकास करेगा जब प्राइवेट सेक्टर का भी विकास होगा
अमिताभ कांत ने बैठक में कहा कि भारत का प्राइवेट सेक्टर के विकास के बिना विकसित राष्ट्र बनना बहुत मुश्किल है, इसलिए भारत को प्राइवेट सेक्टर के विकास पर भी बहुत अधिक ध्यान देना होगा. उन्होंने कहा कि 30 से 40 साल में भारत को विकसित बनने के लिए लगभग 10 फीसदी की रफ्तार से आगे बढ़ना होगा. यह तभी संभव है, जब भारत हर साल 30 प्रतिशत की रफ्तार से विकास करे. उदाहरण के तौर पर भारत की विकास दर अभी 7 फीसदी है तो अगले साल उसके लिए अगले साल 30 प्रतिशत यानी 2.1 प्रतिशत बढ़ना जरूरी है.

सरकारी और प्राइवेट सेक्टर को एकसाथ आना होगा
उन्होंने कहा कि भारत के लिए ये उतना आसान नहीं है, बल्कि एक बड़ी चुनौती है, पर ये नामुमकिन भी नहीं है. ये तभी संभव हो पाएगा, जब सरकार और प्राइवेट सेक्टर एकसाथ मिलकर इस दिशा में काम करेंगे. यदि ऐसा होगा तो विकास निश्चित है. प्राइवेट सेक्टर के विकास के बिना भारत का विकास नहीं हो सकता.

अंबानी और अडानी भारत के विकास के लिए क्यों हैं महत्वपूर्ण
आपको बता दें कि भारत की वास्तविक GDP लगभग 150 लाख करोड़ रुपए है. हुरुन रिच लिस्ट के हिसाब से अडानी नेटवर्थ 10,94,400 करोड़ रुपये है, जबकि मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 7,94,700 करोड़ रुपये है. 1 साल पहले की बात करें तो सिर्फ मुकेश अंबानी की नेटवर्थ भारत के 9 राज्यों की GDP से ज्यादा थी.

अमिताभ कांत ने कारोबारियों को क्या दी सलाह
G-20 संगठन के बारे में उन्होंने कहा कि इसे सिर्फ देशों का संगठन ही नहीं समझे, बल्कि यह कारोबारियों का भी एक संगठन है. कारोबारियों को सलाह देते हुए अमिताभ कांत ने कहा कि सभी कारोबारियों को जो भी मौके मिले, उसका तुरंत फायदा उठाना चाहिए. चाहे आप जिस भी सेक्टर में हों, आपको विस्तार करना होगा; क्योंकि विकास का अभी एक सुनहरा अवसर है जो दोबारा नहीं मिलने वाला. इसलिए इस मौके को समझें और इसका फायदा उठाकर विकास करें.

एक साल तक G-20 देशों की अध्यक्षता करेगा भारत
आपको बता दें कि भारत 1 दिसंबर से अगले एक साल तक G-20 देशों की अध्यक्षता करेगा और भारत सरकार ने अमिताभ कांत को इसके लिए शेरपा नियुक्त किया है. पहले यह जिम्मेदारी पीयूष गोयल की होती थी. इस संगठन में अमेरिका, चीन, रूस, कनाडा, ब्राजील, फ्रांस जैसे विकसित देश भी शामिल हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इंडोनेशिया में होने वाली G-20 बैठक में हिस्सा लेंगे. 

अमिताभ कांत बने G20 शेरपा
G-20 का आयोजन भारत में होना एक बड़ा कार्यक्रम है. इसलिए भारत ने अमिताभ कांत को शेरपा की जिम्मेदारी सौंपी है. शेरपा का काम इस तरह के कार्यक्रम के लिए देश के अंदर सारी एजेंसियों और विदेशी एजेंसियों के बीच तालमेल बनाने का है. ऐसे में अमिताभ कांत के सामने ये एक बड़ी चुनौती है कि किस तरह से वो ये तालमेल बनाकर एक सफल आयोजन कर पाएंगे.

VIDEO : अब Twitter पर इतने मिनट का डाल सकते हैं Video, जानें कब से?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

1 week ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

1 week ago

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

1 week ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

29-July-2026

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

27-July-2026


बड़ी खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

7 hours ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

8 hours ago

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

7 hours ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

11 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

10 hours ago