होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / कौन हैं दीदी नंबर 1, जिन पर TMC ने लगाया है दांव, बिग-बी से भी है कनेक्शन

कौन हैं दीदी नंबर 1, जिन पर TMC ने लगाया है दांव, बिग-बी से भी है कनेक्शन

तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने हुगली लोकसभा सीट से मशहूर अभिनेत्री रचना बनर्जी को टिकट दिया है. रचना बनर्जी रियलिटी टीवी शो, दीदी नंबर 1 की एंकर हैं. वह अमिताभ बच्चन के साथ भी फिल्म में काम कर चुकी हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने 42 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. टीएमसी ने हुगली लोकसभा सीट से बंगाली मनोरंजन इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री रचना बनर्जी को टिकट दिया है. रचना बनर्जी रियलिटी टीवी शो, दीदी नंबर 1 की एंकर हैं, जिसमें कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाग लिया था. 

हुगली सीट से लड़ेंगी चुनाव
रचना बनर्जी एक एक्ट्रेस, टीवी होस्ट और बिजनेसविमन हैं. अब वह चुनाव भी लड़ने जा रही हैं. उन्होंने मुख्य रूप से तेलुगु, तमिल और कन्नड़ फिल्मों के अलावा बंगाली और उड़िया फिल्मों में काम किया है. वहीं, अब रचना बनर्जी हुगली सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद और अभिनेत्री लॉकेट चटर्जी (Locket Chatterjee) के सामने मैदान में उतार रही हैं, जो इस सीट से मौजूदा बीजेपी सांसद हैं. 

जानते हैं सूर्यवंशम में भी किया है रचना बनर्जी ने काम?
रचना बनर्जी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म सूर्यवंशम में भी काम कर चुकी हैं. 1999 में आई फिल्म सूर्यवंशम में अमिताभ बच्चन अपने बचपन की दोस्त गौरी से बेइंतहा प्यार करते हैं, उसकी पढ़ाई-लिखाई में मदद भी करते हैं. इस फिल्म में गौरी का किरदार रचना बनर्जी ने ही निभाया था.

बंगाली फिल्मों का बड़ा नाम 
रचना बनर्जी का जन्म 2 अक्टूबर 1974 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ था. उनका पहले नाम झुमझुम बनर्जी था. उनकी पहली फिल्म 'दान प्रतिदान' के निर्देशक सुखेन दास ने इसे बदलकर रचना कर दिया था. रचना बनर्जी को फिल्मी करियर में सबसे बड़ी सफलता तब मिली जब उन्होंने लगभग 40 फिल्मों में सिद्धांत महापात्रा के साथ मुख्य भूमिका निभाई. रचना बनर्जी अपने पसंदीदा अभिनेता प्रोसेनजीत चटर्जी के साथ 35 बंगाली फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. हालांकि अब रचना काफी समय से पहले ही खुद को फिल्मों से दूर कर लिया है. फिलहाल वो छोटे पर्दे पर दिखती हैं. पिछले 10 सालों से वह दीदी नंबर 1 शो को होस्ट करती हैं.

मिस कोलकाता भी रह चुकी हैं रचना
रचना बनर्जी 1994 में मिस कोलकाता बनी थीं. उसके बाद उन्होंने मिस इंडिया प्रतियोगिता में मिस ब्यूटीफुल स्माइल सहित भारत में 5 ब्यूटी पेजेंट भी जीती हैं.

पूर्व पति ने थामा भाजपा का हाथ
रचना बैनर्जी के पूर्व पति बंगाली अभिनेता सिद्धांत महापात्र ने भाजपाका हाथ थाम लिया है. वह ओडिशा की सत्ताधारी पार्टी बीजेडी से दो बार सांसद रह चुके हैं. एक समय था जब रचना और सिद्धांत उड़िया और बंगाली फिल्मों की हिट जोड़ी थे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साथ में एक्टिंग करने के दौरान दोनों के बीच प्यार हुआ. वहीं दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी भी कर ली थी. हालांकि दोनों ने कभी भी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते की बात को नहीं स्वीकारा था. बाद में खबर आई कि दोनों अलग हो गए हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

11 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

11 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

50 minutes ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

59 minutes ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

1 hour ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

2 hours ago