✕

होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / महारानी एलिजाबेथ ने जब किया था ताजमहल का दीदार, जानिए क्यों हुई थी खूब चर्चा

महारानी एलिजाबेथ ने जब किया था ताजमहल का दीदार, जानिए क्यों हुई थी खूब चर्चा

ताजमहल के मुख्य गुंबद पर जाने से पहले महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने शू कवर पहने. जिस सरकारी कर्मचारी ने महारानी को शू कवर पहनाये थे, उन्होंने उसे टिप भी दी.

आमिर कुरेशी 4 years ago

आगरा: ताजमहल जिसका दीदार दुनिया का हर शख्स करना चाहता है. यह दुनिया के सात अजूबों में से एक है. आपको बता दें कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने अपने पति प्रिंस फिलिप के साथ आज से 61 साल पहले ताजमहल का दीदार किया था. 30 जनवरी 1961 को वह आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से ताजमहल तक खुली कार में पहुंचीं थी.

याद ताजा हो गई
बृहस्पतिवार रात को निधन के बाद लोगों के जहन में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की आगरा से जुड़ी यादें ताजा हो गईं. महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ताजमहल का दीदार करने पश्चिमी गेट से ताज महल तक खुली कार में आईं. यह एक चर्चा का विषय था. वे रॉयल गेट से ताजमहल  के मुख्य गुंबद तक प्रिंस फिलिप के साथ ही रहीं. यह आगरा के लिए पहला मौका था जब ब्रिटेन के शाही परिवार ने ताजमहल का दीदार किया था.

महारानी ने शू कवर भी पहने
ताजमहल के मुख्य गुंबद पर जाने से पहले महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने शू कवर पहने. जिस सरकारी कर्मचारी ने महारानी को शू कवर पहनाये थे, उन्होंने उसे टिप भी दी, परंतु सरकारी कर्मचारी ने लेने से इंकार कर दिया. महारानी के बार-बार कहने पर उसने उसे स्वीकार कर लिया.

अब तक शाही परिवार की तीन पीढ़ियां देख चुकीं ताजमहल
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के बाद उनके बेटे प्रिंस चार्ल्स ने सन 1980 में, राजकुमारी डायना ने वर्ष 1992 में और उनके पोते प्रिंस विलियम ने वर्ष 2017 में ताजमहल का दीदार किया था. महारानी की ताजमहल यात्रा के बाद शाही परिवार की तीन पीढ़ियां ताजमहल का दीदार करने आ चुकी हैं.

नर्वस हो गए थे प्रिंस
आपको बता दें कि वर्ष 2017 में महारानी एलिजाबेथ के पोते प्रिंस विलियम ने जब ताजमहल का दीदार किया था, उनको आगरा के लोकल गाइड मोहम्मद रिजवान ने ताजमहल का दीदार कराया था. ताजमहल की सेंट्रल ट्रैक पर जो संगमरमर के बेंच है जिसका नाम डायना बेंच है, उसकी ऐतिहासिक जानकारी दी. उसके बाद प्रिंस विलियम नर्वस से हो गए थे, क्यूंकि वो यादें उनकी मां से जुड़ी हुई थीं.

VIDEO : Share Market Tips : फेस्टिव सीजन में इन 5 कंपनियों के शेयर खरीद सकते हैं आप


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

17-September-2026

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

11 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

11 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

10 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

10 hours ago