होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / घोषणा पत्र के 10 संकल्प जिसके भरोसे बीजेपी को 400 पार का विश्वास

घोषणा पत्र के 10 संकल्प जिसके भरोसे बीजेपी को 400 पार का विश्वास

भाजपा का घोषणा पत्र विकसित भारत के लिए मोदी की गारंटी पर केंद्रित है. जिसमें महिला, युवा, गरीब और किसानों के उत्थान पर जोर दिया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भाजपा ने संकल्प पत्र के नाम से जो घोषणा पत्र जारी किया, उस पर अन्य दलों के घोषणा पत्रों के मुकाबले अधिक ध्यान दिया जाना और चर्चा होना इसलिए स्वाभाविक है, क्योंकि एक तो वह सत्ता में है और दूसरे, तीसरी बार सरकार बनाने के लिए आश्वस्त दिख रही है. भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के माध्यम से न केवल विकसित भारत का खाका पेश किया है, बल्कि देश को आत्मनिर्भर और विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का भरोसा भी दिलाया है. अपने इन वादों को महत्व देने के लिए उसने उन्हें मोदी की गारंटी के रूप में इसे पेश किया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में जारी किया गया यह चुनावी घोषणा पत्र गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं पर केंद्रित है. लोकसभा चुनाव-2024 के संकल्प पत्र को जारी करने के दौरान पीएम मोदी ने इन चार वर्गों से एक-एक व्यक्ति को ये संकल्प पत्र सौंपा. बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने इस लोकसभा चुनाव में '400 पार' का नारा दिया है, यानि कि पार्टी 400 से ज्यादा लोकसभा सीटों पर कब्जा जमाना चाहती है. क्या इन वादों से बीजेपी फिर से तीसरी बार सस्ता में वापसी कर पाएगी. आइए जानते हैं, बीजेपी के 'संकल्प पत्र' की प्रमुख बातें

- 5 साल के लिए फ्री राशन

केंद्र सरकार साल 2020 से 80 करोड़ से ज्यादा परिवारों को फ्री राशन दे रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह योजना आने वाले पांच साल तक जारी रहेगी. उन्होंने कहा, 'हम सुनिश्चित करेंगे कि गरीब के खाने की थाली पोषणयुक्त हो. साथ ही मन को संतोष देने वाली और सस्ती हो.

- जीरो बिजली बिल

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से हर महीने मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी. जिससे बिजली बिल जीरो हो जाएगा.

- लखपति दीदी

एक करोड़ ग्रामीण औरतों को लखपति दीदी बनाकर सशख्त किया. अब 3 करोड़ महिलाओं क लखपति बनाएंगे. 

- कामकाजी महिलाओं के लिए सुविधाएं

औद्योगिक और व्यवसायिक क्षेत्र में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा. जिलमें शिशुगृह की सुविधा होगी. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आने वाले पांच साल नारीशक्ति नई भागीदारी के होंगे.

- 70 साल के ऊपर के लोगों को आयुष्मान योजना

बीजेपी ने संकल्प लिया है कि 70 साल से ऊपर के हर वृद्ध को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा. उन्हें पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी.

- बुलेट ट्रेन

हम बुलेट ट्रेन कॉरिडोर विकसित कर रहे हैं. बुलेट ट्रेन नेटवर्क के विस्तार के लिए उत्तर, दक्षिण और पूर्व में कॉरिडोर के लिए फिजिबिलिटी अध्ययन करेंगे.

- तीन करोड़ घर बनाने का संकल्प

बीजेपी सरकार ने गरीबों को पक्के मकान बनाकर दिए हैं. अब जो जानकारियां राज्य सरकार को मिल रही हैं. उन परिवारों के लिए तीन करोड़ घर बनाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ेंगे. अभी हमने घर-घर सिलेंडर पहुंचाए हैं. अब पाइपलाइन से सस्ती रसोई गैस पहुंचाने के लिए काम करेंगे.

- वन नेशन, वन इलेक्शन

एक देश, एक चुनाव संबंधित मुद्दों की परीक्षण के लिए उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया है. उनकी सिफारिशों के सफल कार्यान्वयन की दिशा में काम किया जाएगा.

- मेडिकल एजुकेशन में सीट बढ़ेगी

नए एम्स और विभिन्न नए जिला-स्तरीय में मेडिकल कॉलेजों के माध्यम से यूजी और पीजी मेडिकल में सीट बढ़ाई जाएंगी.

- समान नागरिक संहिता कानून

समान नागरिक संहिता देश के संविधान के अनुच्छेद में राज्य नीति के निर्देशक सिद्धांतों के रूप में दर्ज है. बीजेपी का मानना है कि जब तक समान नागरिक संहिता को अपनाया नहीं जाएगा, तब तक महिलाओं को समान अधिकार नहीं मिल सकता. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

10 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

10 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

5 minutes ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

38 minutes ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

1 hour ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

2 hours ago