होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / PM मोदी को गीता गिफ्ट करने वालीं US की पहली हिंदू सांसद को लेकर आई ये चौंकाने वाली खबर

PM मोदी को गीता गिफ्ट करने वालीं US की पहली हिंदू सांसद को लेकर आई ये चौंकाने वाली खबर

कुछ साल पहले जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) अमेरिका गए थे, तब तुलसी गबार्ड ने उन्हें ‘गीता’ की प्रति भेंट की थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अमेरिका की पहली हिंदू सांसद तुलसी गबार्ड ने डेमोक्रेटिक पार्टी छोड़ दी है. उन्होंने आरोप लगाया है कि सत्ताधारी पार्टी कुछ एलीट लोगों के नियंत्रण में है. गबार्ड ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी जैसी सोच रखने वाले लोगों को अब डेमोक्रेटिक पार्टी छोड़ देनी चाहिए. बता दें कि गबार्ड का जन्म 12 अप्रैल 1981 को अमेरिका में हुआ था. वह हवाई से चार बार सांसद रहीं हैं. राजनीति में आने से पहले वह यूएस आर्मी में थीं और 12 महीने इराक में भी तैनात रहीं थीं.

अब कहां जाएंगी?  
तुलसी गबार्ड दो साल पहले डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार रहीं थीं. उनका एकदम से पार्टी छोड़ना शीर्ष नेतृत्व पर कई गंभीर सवाल खड़े करता है. अमेरिका में इस समय जो बाइडेन के नेतृव में डेमोक्रेटिक पार्टी की सरकार है. तुलसी को तेजतर्रार लीडर माना जाता है. पार्टी फोरम पर उन्होंने कई बार नस्लभेद और बेघरों का मुद्दा उठाया है. अमेरिकी संसद के निचले सदन यानी 'हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स' से 2021 में रिटायर हुईं तुलसी ने साफ किया है कि फिलहाल वह कोई दूसरी पार्टी जॉइन नहीं करेंगी. रिपब्लिकन पार्टी में जाने का उनका कोई इरादा नहीं है.

बाइडेन पर कसा तंज
गबार्ड ने अपने वीडियो में कहा- वर्तमान में जो डेमोक्रेटिक पार्टी है वो कुछ एलीट लोगों के कंट्रोल में है. ये लोग जंग की बातें करते हैं. श्वेत लोगों का विरोध करते हैं और नस्लभेदी ग्रुप में तब्दील हो रहे हैं. अगर इस पार्टी में कुछ लोग ऐसे हैं जो मेरी तरह सोचते हैं तो उन्हें भी अब यह पार्टी छोड़ देनी चाहिए. गबार्ड ने राष्ट्रपति बाइडेन का नाम लिए बगैर उनपर निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'हमने तो यही सीखा है कि सरकार लोगों के लिए और लोगों द्वारा चुनी जाती है. बदकिस्मती से इस पार्टी में अब ऐसा नहीं है. यह अमीर और एलीट लोगों की सरकार है और उनके लिए ही काम कर रही है'.

नाराज़गी की एक वजह 
यूएस की पहली हिंदू सांसद तुलसी गबार्ड का पार्टी छोड़ने का फैसला हैरान करने वाला ज़रूर है, लेकिन वह शुरुआत से ही 'अपनों' पर निशाना दागती रही हैं. अमेरिकी राजनीति पर नज़र रखने वाले कुछ लोग इसे 2020 की घटना से जोड़कर देखते हैं. जब उन्हें पार्टी का प्रेसिडेंट नहीं बनाया गया था. इसके बाद से ही उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी को निशाना बनाना शुरू कर दिया था. अब पार्टी छोड़ते समय भी उन्होंने पार्टी को निशाने पर लिया है. उनका कहना है कि पार्टी नेता विरोधियों की आवाज दबा रहे हैं. इससे भी ज्यादा खतरनाक बात यह है कि यही लीडरशिप हमें एटमी जंग की तरफ धकेल रही है.

PM Modi को दी थी गीता  
कुछ साल पहले जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका गए थे, तब तुलसी गबार्ड ने उन्हें ‘गीता’ की प्रति भेंट की थी. तुलसी ने पीएम को गीता गिफ्ट करते हुए कहा था कि यह भारत के प्रति उनके प्यार का प्रतीक है. उन्होंने भारतीय PM को वही गीता उपहार स्वरूप दी थी, जिसे हाथ में लेकर उन्होंने अमेरिकी सीनेटर के तौर पर शपथ ग्रहण की थी. RSS लीडर राम माधव 2015 में तुलसी की शादी में शरीक होने अमेरिका गए थे.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

31-July-2026

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

31-July-2026

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

29-July-2026

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

27-July-2026


बड़ी खबरें

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

3 hours ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

9 hours ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

4 hours ago

लिस्टिंग के बाद LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया की सबसे मजबूत तिमाही, मुनाफा 27% बढ़ा

## वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 15.5 प्रतिशत बढ़कर 7,233 करोड़ रुपये पहुंच गई. वहीं, शुद्ध मुनाफा 27.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 653 करोड़ रुपये रहा.

8 hours ago

कूल किंग तेल विवाद में डाबर को राहत, 30 सितंबर तक पुराना स्टॉक बेचने की मंजूरी

दिल्ली हाईकोर्ट ने डाबर इंडिया को 9,020 कार्टन मौजूदा स्टॉक बेचने की अनुमति दी है. हालांकि कंपनी को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से उत्पाद हटाना होगा और 30 सितंबर के बाद बचा हुआ स्टॉक वापस लेना होगा.

8 hours ago