✕

होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / PM मोदी ने जिन माधवी लता पर जताया है विश्वास, उनके बारे में बहुत कुछ है खास

PM मोदी ने जिन माधवी लता पर जताया है विश्वास, उनके बारे में बहुत कुछ है खास

हैदराबाद से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी. माधवी लता लगातार हिंदुत्व के लिए अपनी आवाज उठाती रहती हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हैदराबाद से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता को Y+  सिक्योरिटी गई है. दरअसल, माधवी असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ चुनाव लड़ने जा रहीं हैं. वो हिंदुत्व के लिए मुखरता से अपनी आवाज उठाती हैं. साथ ही हैदराबाद में सामाजिक कामकाज के लिए जानी जातीं हैं. हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इनकी खूब तारीफ की है, जिससे ये सुर्खियों में आ गई हैं. क्या आप जानते हैं इस प्रखर सनातनी महिला के पास कितनी संपत्ति है, नहीं तो आपको इनकी नेटवर्थ और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कुछ जानकारी देते हैं.

कौन हैं माधवी लता, कितनी है इनके पास संपत्ति?
डॉ. माधवी विरिंची हॉस्पिटल्स (Virinchi Hospitals) की चेयरपर्सन हैं. हैदराबाद में इनके तीन अस्पताल हैं. माधवी हिंदुत्व के लिए मुखरता से अपनी आवाज उठाती हैं. 
माधवी लता ने निज़ाम कॉलेज से लोक प्रशासन में ग्रेजुएशन और उस्मानिया विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में मास्टर डिग्री प्राप्त की है. माधवी लता भरतनाट्यम डांसर भी हैं, वो हैदराबाद में सामाजिक कामकाज के लिए जानी जातीं हैं.  वह लोपामुद्रा चैरिटेबल ट्रस्ट और लतामा फाउंडेशन की प्रमुख हैं, जोकि हेल्थकेयर और शिक्षा पर काम करती हैं. 1 मार्च, 2023 को दायर कॉर्पोरेट शेयरहोल्डिंग के अनुसार माधवी लता के पास सार्वजनिक रूप से करीब 10 करोड़ रुपये से अधिक की कुल संपत्ति के साथ 2 स्टॉक हैं. 

इसलिए मिली Y+ सुरक्षा
हैदराबाद लोकसभा सीट से असदुद्दीन ओवैसी को चुनौती दे रहीं भाजपा उम्मीदवार माधवी लता की सुरक्षा बढ़ाई गई है, उन्हें Y+ कैटगरी की सुरक्षा दी गई है. गृह मंत्रालय ने आईबी की थ्रेट रिपोर्ट का आधार पर माधवी लता को यह सुरक्षा दी जा रही है. जानकारी के मुताबिक, Y+ कैटगरी की सुरक्षा में 11 कमांडो तैनात किए जाते हैं. वहीं, पांच पुलिस के स्टैटिक जवान वीआईपी की सुरक्षा के लिए उनके घर के आसपास मौजूद रहते हैं. छह पीएसओ तीन शिफ्ट में संबंधित वीआईपी को सुरक्षा प्रदान करते हैं.

पीएम ने की तारीफ 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी माधवी लता की खूब प्रशंसा करते हैं. वह लगातार हिंदुत्पीव के लिए अपनी आवाज उठाती रहती हैं. वह समाजसेवा के भी कार्य करती हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया पर टीवी शो का जिक्र करते हुए कहा कि माधवी लता जी, आपका 'आप की अदालत' एपिसोड असाधारण है. आपने बहुत ठोस मुद्दे उठाए हैं और तर्क और जुनून के साथ ऐसा किया है. आपको मेरी शुभकामनाएं.

हैदराबाद से पहली बार भाजपा ने महिला को दिया टिकट
हैदराबाद ओवैसी परिवार का गढ़ है. पहले असद्दुदीन के पिता सुल्तान 1984 से 2004 तक यहां से सांसद रहे. उसके बाद 2004 से अब तक असद्दुदीन यहां से सांसद हैं. भाजपा ने हैदराबाद से पहली बार एक महिला उम्मीदवार पर दांव खेला है. इससे पहले पार्टी ने भगवत राव को उम्मीदवार बनाया था. हालांकि, भगवत को ओवैसी से लगभग 3 लाख वोटों से हार झेलनी पड़ी थी. इस बार भाजपा ने महिला उम्मीदवार को उतारकर मुकाबला कड़ा करने की कोशिश की है. 

मुस्लिम बेटियों की पढ़ाई के लिए करती हैं काम
माधवी लता पुराने हैदराबाद में गरीब मुस्लिम परिवारों की बेटियों की शिक्षा पर काम करती हैं. उहोंने तीन तलाक के खिलाफ भी खूब लड़ाई लड़ी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार माधवी '20 साल से समाज सेवा कर रही हैं. उनेहोंने 8-10 महीने पहले हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र में फ्री में 1008 नॉर्मल डिलिवरी करवाने का ऐलान किया था, उनके इस काम को देखते हुए मोदी जी ने सांसद का टिकट दिया है. 

 

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

17-September-2026

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago