होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / 3 साल में डेली यूज की चीजें कितनी महंगी हो गईं? राहुल गांधी ने शेयर की लिस्ट

3 साल में डेली यूज की चीजें कितनी महंगी हो गईं? राहुल गांधी ने शेयर की लिस्ट

कांग्रेस नेता ने जो सूची शेयर की है, उसके अनुसार 2019 में डीजल 66 रुपये में मिलता था, पर 2022 में 36 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 90 रुपये में मिल रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: 2019 व 2022 के बीच डेली यूज की चीजों की कीमतों में कितनी वृद्धि हुई है, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसकी एक सूची ट्विटर पर शेयर की है. राहुल गांधी की सूची के अनुसार, 2019 में पेट्रोल की कीमत 73 रुपये थी, जो 2022 में 33 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 97 रुपये पर पहुंच गई है.

LPG 113 प्रतिशत हुआ महंगा
कांग्रेस नेता ने जो सूची शेयर की है, उसके अनुसार 2019 में डीजल 66 रुपये में मिलता था, पर 2022 में 36 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 90 रुपये में मिल रहा है. वहीं, LPG की कीमत 2019 में 494 रुपये थी, जो 2022 में 113 प्रतिशत बढ़कर 1053 रुपये हो गई है. राहुल गांधी ने ट्विटर के माध्यम से बताया कि नमक की कीमत 2019 में 18 रुपये थी, जो 33 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2022 में 24 रुपये में मिल रहा.

 

 

सोयाबीन तेल 76 प्रतिशत हुआ महंगा
राहुल गांधी ने अपनी सूची में कुछ और सामान की कीमतें बताई हैं. जैसे, अरहर दाल 2019 में 90 रुपये में मिलता था, जो 2022 में 110 रुपये में मिलता है. अरहर दाल की कीमत में 3 साल में 22 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. सोयाबीन तेल 92 रुपये से बढ़कर 162 रुपये हो गया है. इसकी कीमत में 76 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

सरसों तेल 59 प्रतिशत हुआ महंगा
कांग्रेस नेता ने बताया कि इसी तरह सरसों तेल 2019 में 110 रुपये में मिलता था, जो 2022 में 175 रुपये में मिल रहा है. इसकी कीमतों में 59 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. 2019 में 212 रुपये में मिलने वाली चायपत्ती 2022 में 33 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 282 रुपये में मिलने लगी.

राहुल गांधी ने ट्विटर पर क्या लिखा
इस लिस्ट के साथ ही राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा, "अमृतकाल के जश्न में मगन भाजपा सरकार ने सदन में कह दिया कि देश में महंगाई है ही नहीं. ख़ैर, इन्हें महंगाई दिखाई कैसे देगी? आंखों पर अहंकार की पट्टी बांध कर, 'मित्रों' को 'Free Fund' में देश की संपत्ति जो बेच रहे हैं."

VIDEO: महंगाई का लगा एक और डंक, आम आदमी की थाली से गायब हुआ चावल


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

6 hours ago

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

31-July-2026

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

31-July-2026

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

29-July-2026


बड़ी खबरें

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

8 hours ago

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

6 hours ago

AI क्रैश: हर मोर्चे पर मौजूद थी जेन स्ट्रीट

जब जुलाई में AI बूम का सबसे बड़ा दांव धराशायी हुआ, तो कुछ समय के लिए उसके पीछे की पूरी "आर्किटेक्चर" सामने आ गई. भारत में जांच के दायरे में रही फर्म जेन स्ट्रीट के पास चिप्स, कंप्यूटिंग, डेटा सेंटर्स और मॉडल्स में हिस्सेदारी थी. यह शेयरों में मार्केट मेकर भी थी और उस सबसे बड़े फंड में भी इसका पैसा लगा हुआ था जो धराशायी हो गया. फंड के पतन के 12 दिन बाद जेन स्ट्रीट ने 14.6 अरब डॉलर जुटाए और फिर चुप्पी साध ली. क्या जेन स्ट्रीट के AI ट्रेड और उसके मामले में कोई पैटर्न है?

5 hours ago

नौसेना की ताकत बढ़ेगी! ₹1,943 करोड़ में लीज पर मिलेंगे दो MQ-9B सी गार्जियन ड्रोन

हिंद महासागर क्षेत्र में निगरानी क्षमता बढ़ाने के लिए रक्षा मंत्रालय ने जनरल एटॉमिक्स के साथ किया समझौता

5 hours ago

ज्योतिषीय दृष्टि से निर्णायक मोड़ पर भारत, क्या बदलने वाली है राजनीति की दिशा?

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी कहते हैं कि मेष राशि में शनि का प्रवेश नई शुरुआत का संकेत देता है. उनके अनुसार, उतार-चढ़ाव और उथल-पुथल के दौर के बाद नए राजनीतिक समीकरण उभर सकते हैं, जो धीरे-धीरे मजबूत होते जाएंगे.

7 hours ago