होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / चुनाव आयोग ने उठाया बड़ा कदम, कलम के पहले आदेश में हटा दिए राज्‍यों के ये बड़े अधिकारी

चुनाव आयोग ने उठाया बड़ा कदम, कलम के पहले आदेश में हटा दिए राज्‍यों के ये बड़े अधिकारी

चुनाव आयोग ने शनिवार को चुनावों का ऐलान करते हुए बताया था कि इस साल 7 चरणों में चुनाव कराए जाएंगे. लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा जबकि आखिरी चरण का मतदान 1 जून को होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनावों का ऐलान होने के बाद चुनाव आयोग ने पहले ही आदेश में कई राज्‍यों के गृह सचिव से लेकर पश्चिम बंगाल के डीजीपी को हटा दिया है. पश्चिम बंगाल के डीजीपी राजीव कुमार सहित कई राज्‍यों के अन्‍य अधिकारियों को भी हटाने का निर्देश दिया गया है. चुनाव आयोग ने महाराष्‍ट्र के बृहनमुंबई नगर पालिका के आयुक्‍त इकबाल चहल को भी हटाने का निर्देश दिया गया है. आने वाले दिनों में भी कई और तबादले होने की संभावना है. 

क्‍या कहती है ट्रांसफर पॉलिसी?  
हाल ही में चुनाव आयोग की ओर से जारी की गई ट्रांसफर पॉलिसी के अनुसार जो अधिकारी अपने गृह क्षेत्र या एक जिले में तीन साल का समय पूरा कर चुका हो उसे ट्रांसफर किया जाए. लेकिन चुनाव आयोग ने ये भी कहा था कि उसे उस संसदीय क्षेत्र के निकटवर्ती जिले में ट्रांसफर ना किया जाए. ये निर्देश चुनाव आयोग ने तब दिया जब कुछ ऐसी खबरें आई थी कि उन्‍हें निकटवर्ती जिलों में ट्रांसफर किया जा रहा है. चुनाव आयोग की ओर से इस पॉलिसी को सभी राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों को लागू करने को कहा था. लेकिन आयोग ने भी कहा कि जिन राज्‍यों में दो संसदीय क्षेत्र हैं वहां ये नियम लागू नहीं होगा. 

जीरो टालरेंस नीति के तहत करेंगे काम 
चुनाव आयोग ने स्‍पष्‍ट किया है कि सभी अधिकारी से लेकर सरकारी संस्‍थान चुनावों में जीरो टालरेंस की नीति के तहत काम करेंगे. किसी भी तरह का मामला सामने आए उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी. चुनाव आयोग ने शनिवार को चुनावों का ऐलान करते हुए बताया था कि इस साल 7 चरणों में चुनाव कराए जाएंगे. लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा जबकि आखिरी चरण का मतदान 1 जून को होगा. 4 जून को लोकसभा चुनावों की गिनती होगी और उसी दिन दोपहर बाद तक पता चल जाएगा कि जनता ने किसे चुना है. 

इन चरणों में यहां होगा मतदान 
सबसे पहले चरण में 19 अप्रैल 2024 को वोटिंग होगी जिसमें 21 राज्यों की 102 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. 

दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल 2024 को होगी जिसमें 13 राज्यों की 89 सीटों पर वोट कराया जाएगा.

तीसरे चरण में 07 मई 2024 को  वोटिंग होगी इसमें 12 राज्यों की 94 सीटों पर वोट कराया जाएगा.

चौथे चरण में वोटिंग 13 मई 2024 को होगी जिसमें 10 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग कराई जाएगी. 

पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई 2024 को होगी जिसमें 8 राज्यों की 49 सीटों पर पोल कराया जाएगा.

छठे चरण की वोटिंग 25 मई 2024 को होगी जिसमें 7 राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग कराया जाएगा.

सातवें चरण की वोटिंग 01 जून 2024 को होगी जिसमें 8 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान कराया जाएगा.

4 जून को लोकसभा चुनाव की मतगणना की जाएगी और उसी दिन शाम तक नतीजे आ जाएंगे. 

ये भी पढ़ें: आखिर किसकी विद्वता के कायल हैं बिल गेट्स.….बोले नहीं कर सकता इस फ्रंट पर उनसे मुकाबला
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

11 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

11 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

54 minutes ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

1 hour ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

2 hours ago