होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / दिल्ली सरकार के मंत्री राजकुमार आनंद ने दिया इस्तीफा, जानते हैं कितनी संपत्ति है इनके पास?

दिल्ली सरकार के मंत्री राजकुमार आनंद ने दिया इस्तीफा, जानते हैं कितनी संपत्ति है इनके पास?

दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद ने अपने पद से इस्तीफा देने के साथ आम आदमी पार्टी का साथ भी छोड़ दिया है. उन्होंने कहा कि पार्टी में दलित विधायक और मंत्री का कोई सम्मान नहीं है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के साथ चल रही खींचतान के बीच अब आम आदमी के एक मंत्री ने बड़ा झटका दे दिया है. दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद ने अपने पद से इस्तीफा से दिया है. इसके साथ ही उन्होंने पार्टी का दामन भी छोड़ दिया है. आपको बता दें, हाल में ईडी ने राजकुमार आनंद के घर पर भी छापेमारी की थी. राजकुमार आनंद पटेल नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और पेशे से एक व्यापारी हैं. क्या आप जानते हैं इस मंत्री के पास कितनी संपत्ति है, तो चलिए हम आपको उनके पार्टी छोड़ने के कारण से लेकर उनकी संपत्ति तक पूरी जानकारी यहां देते हैं. 

क्यों दिया इस्तीफा?

राजकुमार आनंद ने आम आदमी पार्टी पर बहुत ही संगीन आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा है कि पार्टी  में इनके अग्रिम नेताओं में कोई भी दलित नहीं है, किसी राज्य का प्रभारी दलित नहीं है, ऐसे हालात में सभी दलित नेता और कार्यकर्ता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं. उन्होंने  कहा कि आम आदमी पार्टी में दलित विधायकों या पार्षदों का कोई सम्मान नहीं होता है. दलितों को प्रमुख पदों पर जगह नहीं दी जाती है. वह बाबा साहब अंबेडकर के सिद्धांत पर चलने वाला व्यक्ति हैं, अगर दलितों के लिए ही काम नहीं कर पाए, तो फिर पार्टी में रहने का कोई मतलब नहीं है.

पार्टी पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

इस्तीफा देते समय राजकुमार आनंद ने आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया है. उन्होंने कहा कि पार्टी भ्रष्टाचार में डूब गई है अब वह इस पार्टी में नहीं रह सकते. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का जन्म भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से हुआ था, लेकिन आज यह पार्टी खुद भ्रष्टाचार के दलदल में फंस गई है. उनके लिए मंत्री पद पर रहकर इस सरकार में काम करना असहज हो गया है, इसलिए अब वह पार्टी का साथ छोड़ रहे हैं और भ्रष्टाचार से खुद को दूर ऱखना चाहते हैं.  

ईडी ने घर पर की थी छापेमारी
आपको बता दें, राजकुमार आनंद दिल्ली में समाज कल्याण मंत्रालय संभालते थे. हाल ही में राजकुमार आनंद के घर भी ईडी की रेड पड़ी थी. पिछले साल नवंबर महीने में राजकुमार आनंद के घर पर ईडी की टीम छापेमारी करने पहुंची थी और उनसे जुड़े कुल एक दर्जन से ज्यादा परिसरों पर ईडी ने छापेमारी की थी. वहीं, ईडी के शिकंजे में फंसकर मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, सत्येंद्र जैन और खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी जेल जदाना पड़ा है, ऐसे में शायद खुद को बचाने के लिए उन्होंने खुद को इस पार्टी से ही दूर कर लिया है. 

करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं राजकुमार आनंद 
53 वर्षीय राज कुमार आनंद पटेल नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. पेशे से वह एक व्यापारी हैं. उन्होंने 1989 में बुन्देलखंड विश्वविद्यालय, झांसी से पोस्ट ग्रेजुएट मास्टर ऑफ आर्ट्स (राजनीति विज्ञान) की पढ़ाई की हई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 2020 में उनके पास कुल संपत्ति करीब 78 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जिसमें से चल संपत्ति करीब 18 करोड़ रुपये और अंचल संपत्ति 60 करोड़ रुपये है. उन्होंने 2 करोड़ रुपये का निवेश कंपनी के ब्रैंड, शेयर और डिबेंचर में किया हुआ है. उनके पास 7,50,000 की टोयोटा फॉर्च्यूनर कार भी है. साथ ही करीब 19,20,000 लाख रुपये के गोल्ड और डायमंड के आभूषण भी हैं. 

इस्तीफे से पहले केजरीवाल के समर्थन में किया था पोस्ट
राजकुमार आनंद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सीएम अरविंद केजरीवाल के समर्थन में पोस्ट भी किया था. उन्होंने संजय सिंह की प्रेस कांफ्रेंस का एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा था, कितनी हास्यास्पद बात है कि एक चुने हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान और एक सांसद को मुलाकात के लिए टोकन नंबर दिया जाता है. फिर मुलाकात को कैंसिल कर दिया जाता है. तिहाड़ जेल के अधिकारी मोदी सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं. लेकिन अब उन्होंने पार्टी को अलविदा कह दिया है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

10 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

10 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

8 minutes ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

41 minutes ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

1 hour ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

2 hours ago