✕

होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / सी.पी राधाकृष्णन बने देश के 15वें उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ

सी.पी राधाकृष्णन बने देश के 15वें उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ

सी.पी. राधाकृष्णन का राजनीतिक सफर जमीनी स्तर से शुरू होकर उपराष्ट्रपति पद तक पहुंचा है. संगठन, संसद और राज्यपाल जैसे अलग-अलग दायित्वों में उनका लंबा अनुभव उन्हें नई भूमिका निभाने में मदद करेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन (C P Radhakrishnan) ने शुक्रवार यानी 12 सितंबर, 2025 को भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें राष्ट्रपति भवन में आयोजित संक्षिप्त समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. 67 वर्षीय राधाकृष्णन ने लाल कुर्ता पहनकर ईश्वर के नाम पर अंग्रेजी में शपथ ग्रहण की. बता दें, मंगलवार को हुए चुनाव में राधाकृष्णन ने संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 152 मतों से हराकर जीत हासिल की. यह चुनाव तब आवश्यक हुआ जब पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दे दिया था. धनखड़ भी इस शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे और पद छोड़ने के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए.

नई जिम्मेदारी, बड़ी चुनौतियां

उपराष्ट्रपति पद संभालने के बाद राधाकृष्णन के सामने राज्यसभा के सभापति के रूप में विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच संतुलन बनाना सबसे बड़ी चुनौती होगी. पिछले कुछ वर्षों में विपक्ष ने आसन की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं. इससे पहले राधाकृष्णन महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में कार्यरत थे.

समारोह में दिग्गज नेता रहे मौजूद

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. इसके अलावा पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और वेंकैया नायडू ने भी समारोह में शिरकत की.

आरएसएस स्वयंसेवक से उपराष्ट्रपति तक

सी.पी. राधाकृष्णन का राजनीतिक सफर किशोरावस्था से ही शुरू हुआ. वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और जनसंघ से जुड़े. 1990 के दशक में कोयंबटूर से दो बार लोकसभा चुनाव जीतकर वे संसद पहुंचे. समर्थक उन्हें ‘तमिलनाडु का मोदी’ भी कहते हैं. हालांकि, इस सीट से बाद में उन्हें लगातार तीन चुनावों में हार का सामना करना पड़ा.

राज्यपाल के रूप में अनुभव

राधाकृष्णन कई राज्यों के राज्यपाल रह चुके हैं. उन्होंने 31 जुलाई 2024 को महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में शपथ ली. इससे पहले वे झारखंड के राज्यपाल थे और इसी दौरान उन्हें तेलंगाना और पुडुचेरी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया.

शैक्षणिक और संगठनात्मक पृष्ठभूमि

20 अक्टूबर 1957 को तमिलनाडु के तिरुपुर में जन्मे राधाकृष्णन बिजनेस मैनेजमेंट में स्नातक हैं. 16 वर्ष की उम्र में आरएसएस से जुड़े और 1974 में भारतीय जनसंघ की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य बने. 1996 में वे भाजपा की तमिलनाडु इकाई के सचिव बने और 1998 व 1999 में कोयंबटूर से लोकसभा सांसद चुने गए. संसद में रहते हुए उन्होंने कई संसदीय समितियों में कार्य किया. 2004 से 2007 के बीच वे भाजपा तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष रहे और इसी दौरान उन्होंने 19,000 किलोमीटर लंबी, 93 दिनों तक चलने वाली रथयात्रा निकाली.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 week ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

5 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

3 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

13 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

5 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

7 hours ago