होम / बिजनेस / गिरते बाजार में LIC का बड़ा दांव, 18,500 करोड़ रुपये लगाकर बढ़ाई दिग्गज कंपनियों में हिस्सेदारी

गिरते बाजार में LIC का बड़ा दांव, 18,500 करोड़ रुपये लगाकर बढ़ाई दिग्गज कंपनियों में हिस्सेदारी

बाजार में भारी गिरावट के बीच LIC ने दिखाई आक्रामक निवेश रणनीति, Bajaj Finance, Infosys, TCS और IRFC समेत कई बड़ी कंपनियों में निवेश बढ़ाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 59 minutes ago

भारतीय शेयर बाजार में मार्च तिमाही के दौरान जब भारी बिकवाली का माहौल था और निवेशकों में घबराहट बढ़ रही थी, उसी समय देश की सबसे बड़ी घरेलू संस्थागत निवेशक कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने बड़ा दांव खेलते हुए करीब 18,500 करोड़ रुपये का निवेश किया. LIC ने उन कंपनियों के शेयर खरीदे, जिनमें तिमाही के दौरान 20% से 30% तक की गिरावट देखने को मिली थी. बाजार के जानकार इसे “बाय द डिप” रणनीति का सबसे बड़ा उदाहरण मान रहे हैं.

Bajaj Finance में सबसे बड़ा निवेश

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,  LIC ने इस तिमाही में सबसे ज्यादा खरीदारी बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के शेयरों में की. कंपनी ने करीब 2.32 करोड़ अतिरिक्त शेयर खरीदकर लगभग 2,167 करोड़ रुपये का निवेश किया. खास बात यह रही कि इस दौरान Bajaj Finance का शेयर करीब 19% टूट चुका था. इसके अलावा LIC ने Bharti Airtel में 2,153 करोड़ रुपये और TCS में 2,143 करोड़ रुपये का निवेश किया.

IRFC में हिस्सेदारी बढ़ने से बाजार में चर्चा तेज

सबसे ज्यादा चर्चा इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (IRFC) में बढ़ाई गई हिस्सेदारी को लेकर हो रही है. LIC ने IRFC के 18.72 करोड़ अतिरिक्त शेयर खरीदे, जिनकी अनुमानित वैल्यू करीब 2,044 करोड़ रुपये रही. मार्च तिमाही में IRFC का शेयर लगभग 30% गिरा था. इसके बावजूद LIC ने इस PSU कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 1.10% से बढ़ाकर 2.54% कर दी.

आईटी और डिफेंस सेक्टर पर भी जताया भरोसा

LIC ने आईटी सेक्टर में भी मजबूत भरोसा दिखाया. कंपनी ने Infosys में करीब 1,897 करोड़ रुपये और HAL में लगभग 1,819 करोड़ रुपये का निवेश किया. इस दौरान इंफोसिस (Infosys) का शेयर करीब 23% और हिंदुस्तान एयरोनॉटिकेस (HAL) का शेयर लगभग 21% तक टूट चुका था. इसके अलावा एचसीएल (HCL Technologies), हुंडई (Hyundai Motor India) और मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) भी LIC की प्रमुख खरीदारी वाली कंपनियों में शामिल रहीं.

बैंकिंग शेयरों में की मुनाफावसूली

जहां एक ओर LIC ने कई गिर चुके शेयरों में खरीदारी की, वहीं दूसरी ओर कंपनी ने कुछ बैंकिंग और मेटल शेयरों में मुनाफावसूली भी की. सबसे बड़ी बिकवाली भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में देखने को मिली, जहां LIC ने करीब 4,626 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. इसके अलावा आईसीआईसीआई (ICICI Bank) और एचडीएफसी (HDFC Bank) में भी हिस्सेदारी कम की गई.

लंबी अवधि के नजरिए से निवेश

विशेषज्ञों का मानना है कि LIC ने बाजार की कमजोरी को लंबी अवधि के निवेश अवसर के रूप में देखा है. बड़े और मजबूत फंडामेंटल वाली कंपनियों में गिरावट के दौरान निवेश कर LIC ने यह संकेत दिया है कि वह अल्पकालिक उतार-चढ़ाव के बजाय लंबी अवधि के रिटर्न पर फोकस कर रही है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Britannia Q4 Results: मुनाफा 679 करोड़, निवेशकों के लिए 90.50 रुपये का बड़ा डिविडेंड

मजबूत वित्तीय प्रदर्शन के बाद कंपनी ने अपने निवेशकों के लिए 90.50 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड भी घोषित किया है.

3 hours ago

भारत की सोलर मांग FY30 तक 85 GW तक पहुंच सकती है: ValueQuest

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि अब सोलर सेक्टर में स्टोरेज-इंटीग्रेटेड प्रोजेक्ट्स जैसे FDRE, RTC और Solar+BESS तेजी से बढ़ रहे हैं.

5 hours ago

भारत को निर्यात बढ़ाने के लिए टैरिफ घटाने की जरूरत: GTRI

GTRI ने सुझाव दिया है कि भारत को अपनी टैरिफ और कस्टम्स प्रणाली का व्यापक पुनर्गठन करना चाहिए. ऐसा न करने पर देश वैश्विक निवेश और व्यापार अवसरों की दौड़ में पीछे रह सकता है.

5 hours ago

InCred ने सेबी को सौंपा अपडेटेड IPO ड्राफ्ट, ₹1,250 करोड़ का फ्रेश इश्यू शामिल

इस फाइलिंग के साथ InCred Holdings ने IPO की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा दिया है. मजबूत फाइनेंशियल ग्रोथ और बढ़ते लोन पोर्टफोलियो के साथ कंपनी निवेशकों के बीच आकर्षण का केंद्र बन सकती है.

8 hours ago

BSE का शानदार प्रदर्शन: मुनाफा 61% उछला, निवेशकों के लिए डिविडेंड की घोषणा

कंपनी की कुल आय में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली. मार्च तिमाही में बीएसई का रेवेन्यू 85 फीसदी बढ़कर 1,564 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि एक साल पहले यह 847 करोड़ रुपये था.

8 hours ago


बड़ी खबरें

लोन लेने वालों को झटका: HDFC बैंक ने बढ़ाई ब्याज दरें, EMI पर पड़ेगा असर

HDFC बैंक ने तीन साल की मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में 0.05% की बढ़ोतरी की है. इसके बाद यह दर 8.55% से बढ़कर 8.60% हो गई है.

4 hours ago

गिरते बाजार में LIC का बड़ा दांव, 18,500 करोड़ रुपये लगाकर बढ़ाई दिग्गज कंपनियों में हिस्सेदारी

बाजार में भारी गिरावट के बीच LIC ने दिखाई आक्रामक निवेश रणनीति, Bajaj Finance, Infosys, TCS और IRFC समेत कई बड़ी कंपनियों में निवेश बढ़ाया है.

59 minutes ago

भारत में AI सप्लाई चेन का दौर शुरू, क्या इसके लिए तैयार है देश का कार्यबल?

लेखिका मृणालिनी शाह के अनुसार,भारत इस दशक के भीतर लगभग निश्चित रूप से अत्यधिक स्वचालित, AI संचालित सप्लाई चेन चलाएगा. असली चुनौती यह है कि क्या कार्यबल, विशेष रूप से मिड-मैनेजमेंट स्तर इसके लिए तैयार होगा. निर्णय लेने की प्रक्रिया अब भी मशीनों पर हावी है.

2 hours ago

100 साल की उम्र में भी प्रकृति की सबसे भरोसेमंद आवाज बने हुए हैं सर डेविड एटनबरो

लेखक भुवन लाल लिखते हैं, सर डेविड एटनबरो के 100वें जन्मवर्ष पर नई डॉक्यूमेंट्री 'Life on Earth: Attenborough's Greatest Adventure' उनके पूरे करियर का उत्सव मनाती है.

3 hours ago

Britannia Q4 Results: मुनाफा 679 करोड़, निवेशकों के लिए 90.50 रुपये का बड़ा डिविडेंड

मजबूत वित्तीय प्रदर्शन के बाद कंपनी ने अपने निवेशकों के लिए 90.50 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड भी घोषित किया है.

3 hours ago