होम / बिजनेस / BSE का शानदार प्रदर्शन: मुनाफा 61% उछला, निवेशकों के लिए डिविडेंड की घोषणा

BSE का शानदार प्रदर्शन: मुनाफा 61% उछला, निवेशकों के लिए डिविडेंड की घोषणा

कंपनी की कुल आय में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली. मार्च तिमाही में बीएसई का रेवेन्यू 85 फीसदी बढ़कर 1,564 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि एक साल पहले यह 847 करोड़ रुपये था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 months ago

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने मार्च तिमाही में जोरदार वित्तीय प्रदर्शन किया है. कंपनी का मुनाफा और रेवेन्यू दोनों रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं. शेयर बाजार में बढ़ती ट्रेडिंग गतिविधियों का फायदा एक्सचेंज को सीधे तौर पर मिला है. मजबूत नतीजों के साथ कंपनी ने निवेशकों के लिए ₹10 प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड का भी ऐलान किया है. बीएसई के ताजा नतीजों ने बाजार में कंपनी की मजबूती को फिर साबित किया है. खासतौर पर ट्रांजैक्शन चार्ज से हुई तेज कमाई ने एक्सचेंज की आय को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया.

मार्च तिमाही में 61% बढ़ा मुनाफा

वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में बीएसई का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 61 फीसदी बढ़कर 797 करोड़ रुपये पहुंच गया. पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 494 करोड़ रुपये था. अगर पिछली तिमाही से तुलना करें तो भी कंपनी ने मजबूत ग्रोथ दर्ज की है. दिसंबर तिमाही में बीए सईका मुनाफा 602 करोड़ रुपये रहा था. इस तरह तिमाही आधार पर कंपनी का लाभ करीब 32 फीसदी बढ़ा है.

रेवेन्यू में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी

कंपनी की कुल आय में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली. मार्च तिमाही में बीएसई का रेवेन्यू 85 फीसदी बढ़कर 1,564 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि एक साल पहले यह 847 करोड़ रुपये था. वहीं, पिछली तिमाही के 1,244 करोड़ रुपये के मुकाबले भी रेवेन्यू में 26 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई.

ट्रेडिंग से हुई बंपर कमाई

बीएसई की आय बढ़ने की सबसे बड़ी वजह ट्रांजैक्शन चार्ज से हुई मजबूत कमाई रही. कंपनी ने इस मद से 1,311 करोड़ रुपये कमाए, जो पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 114 फीसदी ज्यादा है. पिछली तिमाही की तुलना में भी इस आय में करीब 38 फीसदी का उछाल आया है. इससे साफ है कि शेयर बाजार में बढ़ते कारोबार और निवेशकों की सक्रियता का फायदा एक्सचेंज को भरपूर मिला.

निवेशकों को मिलेगा ₹10 का डिविडेंड

शानदार नतीजों के साथ बीएसई ने अपने शेयरधारकों को बड़ा तोहफा भी दिया है. कंपनी के बोर्ड ने ₹10 प्रति इक्विटी शेयर के फाइनल डिविडेंड की घोषणा की है. कंपनी ने डिविडेंड के लिए 10 जुलाई 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है. यानी इस तारीख तक जिन निवेशकों के डीमैट खाते में बीएसई के शेयर होंगे, वही इस डिविडेंड के पात्र माने जाएंगे. कंपनी के मुताबिक, 17 सितंबर 2026 तक डिविडेंड की राशि निवेशकों के बैंक खातों में भेज दी जाएगी.

बाजार की नजर अब आगे की ग्रोथ पर

विश्लेषकों का मानना है कि भारतीय शेयर बाजार में बढ़ती भागीदारी और हाई ट्रेडिंग वॉल्यूम का फायदा आगे भी एक्सचेंज कंपनियों को मिलता रह सकता है. डेरिवेटिव्स और इक्विटी ट्रेडिंग में बढ़ती सक्रियता बीएसई के कारोबार को नई रफ्तार दे रही है. ऐसे में आने वाली तिमाहियों में भी कंपनी के प्रदर्शन पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

14 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

15 hours ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

15 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

1 day ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

1 day ago


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

9 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

7 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

7 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

8 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

15 hours ago