होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / कारोबारी दुनिया में कमाया नाम, अब राजनीति की बारी; लोकसभा चुनाव लड़ेंगे Santrupt Misra

कारोबारी दुनिया में कमाया नाम, अब राजनीति की बारी; लोकसभा चुनाव लड़ेंगे Santrupt Misra

मिश्रा ओडिशा की कटक सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे. BJD ने उन्हें टिकट दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बिजनेस लीडर संतरूप मिश्रा (Santrupt Misra) ओडिशा की कटक सीट से लोकसभा का चुनाव (Lok Sabha Election 2024) लड़ेंगे. बीजू जनता दल (BJD) ने मिश्रा को अपना उम्मीदवार बनाया है. मिश्रा आदित्य बिड़ला समूह में सीईओ की भूमिका निभा चुके हैं. कुछ वक्त पहले ही उन्होंने BJD का दामन थामा था. पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी थी और अब उन्हें लोकसभा का टिकट दिया गया है.

शुरू किया प्रचार
संतरूप मिश्रा ने पिछले साल दिसंबर में कॉर्पोरेट पोजीशन से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी. तभी से उनकी राजनीति में एंट्री को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं. नवीन पटनायक की पार्टी BJD से टिकट मिलने के बाद मिश्रा ने प्रचार भी शुरू कर दिया है. Maa Cuttack Chandi से आशीर्वाद लेकर मिश्रा ने प्रचार शुरू करते हुए कहा कि ये मेरे लिए एक नई शुरुआत है. 

27 सालों का था साथ
संतरूप मिश्रा ने आदित्य बिड़ला में करीब 27 सालों तक काम किया और पिछले साल दिसंबर में इससे अलग हो गए. उन्होंने बिड़ला कार्बन और बिड़ला केमिकल्स सहित बिड़ला के स्वामित्व वाली कई अन्य कंपनियों में निदेशक के रूप में भी काम किया था. आदित्य बिड़ला समूह में कर्मचारी नीतियों को आकार देने के अलावा, मिश्रा को आर्यमन बिड़ला और अनन्या बिड़ला जैसे बिड़ला वंशजों का मार्गदर्शन करने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी. मिश्रा ने भुवनेश्वर के उत्कल विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है. इसके बाद उन्होंने टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज से कार्मिक प्रबंधन और औद्योगिक संबंधों में स्नातकोत्तर किया. इसके साथ ही उन्होंने इंग्लैंड के बर्मिंघम स्थित एस्टन बिजनेस स्कूल से PHD भी की है. जून 2021 में, ओडिशा सरकार ने मिश्रा को EKAMRA प्रोजेक्ट की परियोजना सलाहकार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

11 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

11 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

51 minutes ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

1 hour ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

2 hours ago