होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / अटल पेंशन योजना को लेकर छिड़ा घमासान, खुद वित्‍त मंत्री ने दिया करारा जवाब 

अटल पेंशन योजना को लेकर छिड़ा घमासान, खुद वित्‍त मंत्री ने दिया करारा जवाब 

अटल पेंशन योजना को लेकर कांग्रेस पार्टी ने सवाल उठाया था जिसे लेकर निर्मला सीतारमण ने विस्‍तार से जवाब दिया है. उन्‍होंने पार्टी पर जमकर हमला भी बोला. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एक ओर जहां चुनावों का ऐलान हो चुका है वहीं दूसरी ओर बीजेपी, कांग्रेस सहित सभी पार्टियों की ओर से उम्‍मीदवारों की सूची जारी की जा रही है. इस बीच कांग्रेस पार्टी द्वारा केन्‍द्र सरकार की अटल पेंशन योजना पर सवाल उठाए जाने के बाद इसका जवाब खुद वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिया है. उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस के नेता ये नहीं जानते हैं कि अच्‍छी योजना को बनाने के बुनियादी सिद्धांत क्‍या होते हैं. 

जयराम रमेश ने आखिर क्‍या कहा था? 
कांग्रेस मीडिया सेल के प्रमुख जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए लिखा, वित्त मंत्री 24 मार्च को बेंगलुरु में थीं, जहां वह मोदी सरकार द्वारा अपने ‘प्रमुख सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम’ के रूप में शुरू की गई अटल पेंशन योजना के लाभों की घोषणा कर रही थीं. ठीक एक दिन बाद, जो सामने आया वह यह है. 
• इस योजना में शामिल एक तिहाई ग्राहकों से बिना उनकी स्‍पष्‍ट अनुमति लिए इस योजना को शुरू कर दिया गया. ये उन अधिकारियों के द्वारा किया गया जिन पर अपना कोटा पूरा करने दबाव रहता है. 
• इस योजना में लगभग 83% ग्राहक 1,000 रुपये की पेंशन के सबसे निचले स्लैब में हैं क्योंकि इसके लिए मासिक योगदान कम है और इस पर लाभार्थियों द्वारा ध्यान नहीं’ जाता है. 
ग्राहकों के लिए, रिटर्न की राशि बहुत आकर्षक नहीं है क्योंकि यह एक निश्चित आय पेंशन है, जो बढ़ती कीमतों के साथ मूल्य खो देती है. 
मोदी सरकार की फ्लैगशिप अटल पेंशन योजना एक बहुत ही खराब तरीके से डिजाइन की गई योजना है, एक कागजी शेर है जिसमें भाग लेने के लिए लोगों को धोखा देने और मजबूर करने के लिए अधिकारियों की आवश्यकता होती है. यह मोदी सरकार की हेडलाइन प्रबंधन नीति निर्धारण का एक उपयुक्त प्रतिनिधित्व है जो वास्तव में लोगों तक बहुत कम लाभ पहुंच रहा है. 

ये भी पढ़ें: अब ये म्‍यूचुअल फंड कंपनी लेकर आई रिटायरमेंट फंड, इतने से शुरू कर सकते हैं निवेश

इस पर वित्‍त मंत्री ने दिया जवाब 
जयराम रमेश के इस ट्वीट पर वित्‍त मंत्री ने जवाब देने में देर नहीं लगाई. उन्‍होंने विस्‍तार से इसका जवाब देते हुए कहा कि जयराम रमेश तथ्‍यों को छिपाने और कुतर्क करने के लिए जाने जाते हैं. वो एक अच्‍छी पेंशन स्‍कीम को बनाने के मूल सिद्धांतों के बारे में भी नहीं जानते हैं. 
उन्‍होंने कहा कि अटल पेंशन योजना को श्रेष्‍ठ सिद्धांतों के आधार पर बनाया गया है. इसमें जब तक ग्राहक पेमेंट को लेकर चुनता नहीं है तब तक इसे ऑटोमेटिक पेमेंट के जरिए भुगतान को लेकर डिजाइन किया गया है. ये एक बेहतरीन विकल्‍प है जो लाभार्थी के हित में है. इसमें लाभार्थी को हर साल इस योजना को जारी रखने का विकल्‍प देने की बजाए ये विकल्‍प दिया जाता है कि वो इसे बंद कर सकते हैं. इसके कारण ज्‍यादातर लोग सही निर्णय लेते हैं और अपने रिटायरमेंट के लिए पैसा बचाते हैं. 
उन्‍होंने कहा कि जयराम रमेश इसे फिक्‍स आय पेंशन कह रहे हैं लेकिन उन्‍होंने तथ्‍यों की जांच करना सही नहीं पाया. केन्‍द्र सरकार मौजूदा ब्‍याज दरों से परे सरकार इसके तहत 8 प्रतिशत तक का रिटर्न देती है. उन्‍होंने कहा कि वा‍स्‍तविक रिटर्न में किसी भी तरह की कमी न आने देने के लिए सरकार पीएफआरडीए को सब्सिडी का भुगतान करती है. यदि अटल पेंशन योजना के निवेश पर उच्‍च रिटर्न प्राप्‍त होगा तो उन्‍हें उच्‍च पेंशन का भुगतान किया जाएगा. मौजूदा समय में रिटर्न 8 प्रतिशत से ज्‍यादा है. 

धोखा देने पर कही ये बात 
निर्मला सीतारण ने एपीवाई के ग्राहकों को धोखा देने की बात पर कहा कि जयराम रमेश कह रहे हैं कि इसमें भाग लेने के लिए लोगों को धोखा दिया जा रहा है और मजबूर किया जा रहा है. उन्‍होंने कहा कि वोट बैंक की राजनीति या अल्पसंख्यक तुष्टीकरण के नाम पर कांग्रेस हमेशा धोखा देती रही है. उन्‍होंने कहा कि @TheOfficialSBI आरके तलवार ने इस्तीफा दे दिया क्योंकि उन्होंने परिवार के पसंदीदा लोगों को कर्ज देने से इनकार कर दिया था. निर्मला सीतारमण ने कई और बातें भी कही. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

11 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

11 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

51 minutes ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

59 minutes ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

1 hour ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

2 hours ago