होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / चुनाव से पहले आई बड़ी खबर 64 प्रतिशत भारतीयों ने ठाना, मोदी को तीसरी बार पीएम बनाना!

चुनाव से पहले आई बड़ी खबर 64 प्रतिशत भारतीयों ने ठाना, मोदी को तीसरी बार पीएम बनाना!

डेलीहंट (Dailyhunt) 'ट्रस्ट ऑफ नेशन' ने देश का सबसे बड़ा ऑनलाइन पोल किया है. इस पोल में 77 लाख लोगों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 63.6 प्रतिशत लोगों ने पीएम मोदी की लीडरशिप पर भरोसा दिखाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

न्यूज प्लेटफॉर्म Dailyhunt ने मंगलवार को अपने ‘ट्रस्ट ऑफ द नेशन 2024’सर्वे के नतीजे जारी किए. इस ऑनलाइन सर्वे में 77 लाख से अधिक लोगों से बात की गई और 2024 के आम चुनावों से पहले जनता के मन को टटोलने का प्रयास किय़ा. डेलीहंट के मुताबिक ये सर्वे मौजूदा सरकार के काम-काज के बारे में जनता की धारणा को समझने के उद्देश्य से किया गया, जिसमें 61 प्रतिशत लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के कार्यकाल को लेकर संतुष्टि जाहिर की. रिपोर्ट के मुताबिक 63 प्रतिशत लोगों का मानना है कि इन चुनाव में बीजेपी-एनडीए गठबंधन की जीत होगी.

पीएम के रूप में कौन हैं मतदाताओं की पसंद?
1.5 में से 3 लोग (64%) नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाने के पक्ष में हैं, 21.8 प्रतिशत लोग राहुल गांधी के पक्ष में हैं.

2. 3 में से लगभग 2 (63%) का मानना है कि आगामी चुनाव भाजपा/एनडीए गठबंधन जीतेगा.

3. दिल्ली में पीएम मोदी को 57.7 प्रतिशत वोट हासिल हुए. वहीं, राहुल गांधी को 24.2 प्रतिशत वोट मिले, जबकि योगी आदित्यनाथ को 13.7 प्रतिशत वोट मिले. 

4. उत्तर प्रदेश में पीएम पद के लिए नरेंद्र मोदी पहली पसंद बने, उन्हें 78.2 प्रतिशत वोट मिले. जबकि, राहुल गांधी को सिर्फ 10 प्रतिशत वोट मिले.

5.पश्चिम बंगाल में भी पीएम मोदी 62.6 प्रतिशत वोट पीएम पद की पहली पसंद है. जबकि ममता बनर्जी राहुल गांधी से भी पीछे हैं

दक्षिणी राज्यों में कड़ा मुकाबला 
1. तमिलनाडु में राहुल गांधी 44.1 प्रतिशत वोट के साथ आगे रहे, जबकि पीएम नरेंद्र मोदी 43.2 प्रतिशत वोट के साथ उनसे पीछे रहे. 
2. हालांकि, केरल में कड़ी टक्कर दिखी, जिसमें पीएम मोदी को 40.8 प्रतिशत और राहुल गांधी को 40.5 प्रतिशत वोट मिले हैं.
3.तेलंगाना में पीएम नरेंद्र मोदी को 60.1 प्रतिशत वोट मिले. वहीं, राहुल गांधी को 26.5 प्रतिशत वोट मिले, जबकि एन. चंद्रबाबू नायडू 6.6 प्रतिशत वोट से पीछे रहे.

4. आंध्र प्रदेश में पीएम मोदी को 71.8 प्रतिशत वोट मिले. राहुल गांधी को 17.9 प्रतिशत वोट मिले जबकि एन. चंद्रबाबू नायडू 7.4 प्रतिशत पर पीछे रहे.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

10 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

10 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

8 minutes ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

41 minutes ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

1 hour ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

2 hours ago