होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / 50 अधिकारी, 3 बैंक, 40 मशीनें और 350 करोड़; IT विभाग की सबसे बड़ी छापेमारी की कहानी!

50 अधिकारी, 3 बैंक, 40 मशीनें और 350 करोड़; IT विभाग की सबसे बड़ी छापेमारी की कहानी!

छापेमारी की शुरुआत 6 दिसंबर को हुई थी और अब तक की जांच-परख के बाद आयकर विभाग ने कैश से भरे कुल 176 बैग प्राप्त किये थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एक ऐसा मुद्दा है जो हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, न्यूज चैनल और आम जनता के बीच काफी तेजी पकड़ रहा है. यह मुद्दा है काला धन और फिलहाल ये मुद्दा एक बार फिर तेजी इसलिए पकड़ रहा है क्योंकि हाल ही में कांग्रेस सांसद धीरज साहू के कई ठिकानों पर आयकर विभाग (Income Tax Department) ने छापेमारी की है और अभी तक यह कई मायनों में किसी भी संस्था द्वारा मारा गया सबसे बड़ा छापा है.

इतनी हो चुकी है गिनती
इस छापेमारी की शुरुआत 6 दिसंबर को हुई थी और अब तक की जांच-परख के बाद आयकर विभाग ने कैश से भरे कुल 176 बैग प्राप्त किये थे जिसमें से अभी तक 140 बैग गिने जा चुके हैं. इस 140 बैगों से अभी तक IT विभाग 351 करोड़ रुपए प्राप्त कर चुका है और अभी भी गिनती जारी है. आपको बता दें कि कांग्रेस सांसद धीरज साहू के झारखंड और उड़ीसा स्थित ठिकानों पर आयकर विभाग द्वारा छापेमारी की गई थी जिसके बाद से अभी तक इतना कैश बरामद हो चुका है कि गिनती खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है. 

किसके हैं पैसे?
मीडिया के साथ साझा की गई जानकारी की मानें तो अधिकारी पूरी कोशिश कर रहे हैं कि इस छापेमारी के दौरान जमा किये गए कैश की गिनती रविवार तक पूरी कर ली जाए. 3 बैंकों के 50 से ज्यादा अधिकारी और 40 से जायदा कैश मशीनें जब्त हुए कैश की गिनती में लगाए गए हैं. रविवार को बैंक को अतिरिक्त कैश गिनने वाली मशीनों को शामिल करना पड़ा था और इसके पीछे यह आशंका थी कि कैश की गिनती करने वाली मशीनें तकनीकी समस्याओं का सामना कर सकती है. आपको बता दें कि कांग्रेस सांसद धीरज साहू के कुछ रिश्तेदार अल्कोहल निर्माण की प्रक्रिया में प्रमुख रूप में शामिल हैं और रिकवर किये गए कैश में से ज्यादातर का संबंध बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड से है. 

भ्रष्टाचार और राजनीती
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक ट्वीट करते हुए कहा था कि इनके भ्रष्टाचार के भाषण को सुनिए और फिर छापेमारी में बरामद हुए नोटों के इस ढेर को देखिये, एक एक पाई जनता को वापस चुकानी होगी, ये मोदी की गारंटी है. इतना ही नहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) की झारखंड शाखा ने धीरज साहू पर आरोप लगाते हुए कहा था कि छापेमारी में बरामद हुए 300 करोड़ रुपए, घोड़ों की दौड़ और रिजोर्ट-पॉलिटिक्स के लिए बचाकर रखे गए थे.
 

यह भी पढ़ें: जल्द आएगा InoxCVA का IPO, जानिए क्या होगा प्राइज बैंड और कैसा होगा लॉट साइज?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

13 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

13 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

2 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

3 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

4 hours ago