होम / पर्सनल फाइनेंस / आखिर क्‍यों जरूरी है आईटीआर का वेरिफिकेशन?  

आखिर क्‍यों जरूरी है आईटीआर का वेरिफिकेशन?  

E verification इसलिए जरूरी है क्‍योंकि जब तक आप इसे नहीं करेंगे तब तक इनकम टैक्‍स विभाग रिटर्न को आगे प्रोसेस नहीं करेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

31 जुलाई के बीतने के साथ ही पिछले साल रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख भी बीत गई है. लेकिन अगर आप ये सोच रहे हैं कि रिटर्न फाइल करने का आपका काम पूरा हो गया है तो आप पूरी तरह से गलत हैं. अभी एक महत्‍वपूर्ण स्‍टेप बाकी है इसको पूरा करने के बाद ही रिटर्न फाइल करने का काम पूरा हो पाएगा, अब आप भले ही उसे ऑनलाइन तरीके से करें या फिर ऑफलाइन तरीके से करें. आज अपनी इस स्‍टोरी में हम आपको इसी ई वेरिफिकेशन को करने के तरीके के बारे में बता रहे हैं. इसे आपको रिटर्न फाइल करने के 30 दिन के अंदर करना होता है.  

आखिर क्‍यों है ये जरूरी?

सबसे पहले आपके लिए ये जानना जरूरी है कि आखिर ये क्‍यों जरूरी है। ये इसलिए जरूरी है कि अगर आपने रिटर्न फाइल करने में कोई गलती कर दी है तो आप उसे ठीक कर सकते हैं। अगर आपने अपनी रिटर्न को वेरिफाई नहीं किया तो उसे फाइल नहीं की गई रिटर्न के तौर पर देखा जाता है. इसके लिए आपको इनकम टैक्‍स विभाग की ओर से रिटर्न फाइल न करने का नोटिस भी मिल सकता है। अगर आप इस प्रोसेस को 30 दिन के अंदर नहीं करते हैं तो इससे आपको रिफंड मिलने भी देरी हो सकती है.  

इसे वेरिफाई कैसे करें? 

रिटर्न को वेरिफाई करने के दो तरीके हैं, एक फिजिकल तरीका है और दूसरा ऑनलाइन तरीका है। फिजिकल तरीके में आपको अपनी रिटर्न को बैंग्‍लुरू ऑफिस को भेजना होता है जबकि ऑनलाइन तरीके को अब और आसान कर दिया गया है. वहीं ई वेरिफिकेशन में अब इस टर्म को हटा दिया गया है जिसमें आपको फिजिकल कॉपी को भेजना होता था। अब आपको सीधे ऑनलाइन तरीके से फाइल करने के बाद उसी वक्‍त रिसिविंग भी मिल जाती है. आप कई तरीकों से ई वेरिफाई कर सकते हैं.  

नेट बैंकिंग- लगभग सभी बैंक इनकम टैक्‍स विभाग के साथ जुड़े हुए हैं। ऐसे में आप बैंक का पोर्टल खोलकर उसमें लॉगिन करके उसमें ई वेरिफाई के विकल्‍प को चुनकर कर सकते हैं.  

आधार ओटीपी- आप ई वेरिफिकेशन आधार ओटीपी के जरिए भी कर सकते हैं। इसके तहत आपका मोबाइल नंबर और आधार लिंक होना चाहिए। आपके मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा जिसे आप साइट में डालकर वेरिफिकेशन कर सकते हैं।  

पहले से दिए गए बैंक एकाउंट के जरिए- आप इस प्रोसेस को ई वेरिफिकेशन के जरिए भी कर सकते हैं। इसके लिए आपका बैंक एकाउंट ई फाइलिंग पोर्टल के साथ कनेक्‍ट होना चाहिए। इसके लिए आपको जिन जानकारियों की जरूरत होगी उनमें बैंक एकाउंट, आईएफएससी कोड, और मोबाइल नंबर। इन सभी के जरिए आप अपना ई वेरिफिकेशन कर सकते हैं.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

6 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

1 hour ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

2 hours ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

1 hour ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

1 hour ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

4 hours ago