✕

होम / पर्सनल फाइनेंस / SIP या Lumpsum म्‍यूचुअल फंड्स में निवेश के ये दो विकल्प, जानें आपके लिए क्या है बेहतर?

SIP या Lumpsum म्‍यूचुअल फंड्स में निवेश के ये दो विकल्प, जानें आपके लिए क्या है बेहतर?

आजकल लोग बैंंक से ज्यादा म्यूचुअल फंड्स में निवेश करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं. म्यूचुअल फंड्स में निवेश के लिए SIP और Lumpsum, ये दो अलग अलग तरीके होते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप शेयर मार्केट में सीधे निवेश करने से घबराते हैं, तो आप म्यूचुअल फंड्स (Mutual Funds) का विकल्प भी चुन सकते हैं. इसके जरिए भी निवेशकों को अच्छा रिटर्न मिलता है. दरअसल,म्‍यूचुअल फंड्स सीधे तौर पर शेयर में पैसा लगाने की तुलना में कम जोखिम भरा माना जाता है. इसमें रिटर्न मार्केट के हिसाब से मिलता है. लंबे समय में म्‍यूचुअल फंड्स से मोटा पैसा बनाया जा सकता है. इसी कारण बीते कुछ समय में लोग म्‍यूचुअल फंड्स में अधिक पैसा निवेश कर रहे हैं. इसमें आपदो तरह से निवेश कर सकते हैं, एक सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) और दूसरा तरीका है Lumpsum. इन दोनों तरीकों के अपने अपने फायदे और नुकसान हैं. अगर आप भी म्‍यूचुअल फंड्स में निवेश शुरू करना चाहते हैं तो हम आपको इन दोनों तरीकों के फायदे-नुकसान बताते हैं.

एसआईपी में निवेश का तरीका और फायदे
1. सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) एसआईपी म्‍यूचुअल फंड्स में निवेश का बेहद पॉपुलर तरीका है. एसआईपी का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें आप अपनी सहूलियत के हिसाब से हर महीने एक निश्चित रकम निवेश कर सकते हैं. आप इसकी शुरुआत 100 रुपये से भी कर सकते हैं. 
2. एसआईपी का फायदा ये भी है कि इसमें आपको फ्लैक्सिबिलिटी मिल जाती है यानी आप अपनी आमदनी के हिसाब से इसमें निवेश को समय के साथ बढ़ा-घटा सकते हैं, इसे जरूरत पड़ने पर बीच में रोक सकते हैं और कभी भी पैसा विद्ड्रॉल कर सकते हैं.
3. एसआईपी का फायदा यह है कि आप बाजार के सभी तरह के उतार-चढ़ाव के बीच इसमें निवेश करते हैं. इस कारण आपका निवेश एवरेज होता रहता है. 
 4. एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर आप एसआईपी में लंबे समय के लिए पैसा लगाएं और आमदनी बढ़ने के साथ इसमें निवेश को थोड़ा-थोड़ा बढ़ाते रहें, साथ ही निवेश के मामले में अनुशासित रहें, तो एसआईपी के जरिए काफी मोटा फंड तैयार कर सकते हैं. 
 5. हालांकि एसआईपी का नुकसान ये है कि इसमें आप बाजार में किसी बड़ी गिरावट का फायदा नहीं उठा पाते हैं. इसके अलावा अगर एसआईपी की कोई किस्त भूल जाते हैं तो आपको जुर्माने का भुगतान करना पड़ सकता है.

ये लंपसम का तरीका और फायदे 
1. लंपसम के जरिए जब आप म्‍यूचुअल फंड्स में एकमुश्‍त पैसा इन्‍वेस्‍ट करते हैं. एकमुश्त निवेश करने का फायदा ये है कि आप बाजार की स्थिति देखते हुए निवेश कर सकते हैं और इसके उतार-चढ़ाव का फायदा उठा सकते हैं. 
2. इसमें आप पर किसी तरह का जुर्माना वगैरह नहीं लगता. हालांकि लंपसम में आपको लगातार एक निश्चित तिथि पर निवेश करने की जरूरत नहीं होती, जब-जब आपके पास एकमुश्‍त पैसा हो, आप इसे म्‍यूचुअल फंड्स में लगा सकते हैं.  
3. एक्सपर्ट्स के अनुसार लंपसम में पैसा तभी लगाना चाहिए, जब आपके पास एक बड़ी पूंजी हो और आपको मार्केट की अच्‍छी समझ हो. इसमें छोटी सी गलती आपका नुकसान भी करवा सकती है. लेकिन अगर आप नए हैं और आप मार्केट में कम रिस्‍क लेते हुए अच्‍छा रिटर्न पाना चाहते हैं तो एसआईपी बेस्ट ऑप्‍शन हो सकता है.

इसे भी पढ़ें-NCRTC और IRCTC ने किया समझौता, यात्रियों को ऐसे होगा फायदा...

 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

4 days ago

फिजिकल गोल्ड को सिर्फ 2 घंटे में डीमैट में बदल सकेंगे निवेशक, 15 अक्टूबर से NSE शुरू करेगा नई सुविधा

एनएसई इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट को बढ़ावा देने के लिए 15 अक्टूबर से पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा. एक्सचेंज अगले एक साल में संग्रह केंद्रों का नेटवर्क भी तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है.

5 days ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

1 week ago

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

1 week ago

होम लोन तक महिलाओं की पहुंच बढ़ाने की पहल, IIFL होम फाइनेंस और JICA के बीच 15 करोड़ डॉलर की डील

कंपनी के अनुसार, भारत में वर्ष 2030 तक करीब 2.2 करोड़ अतिरिक्त घरों की मांग बढ़ने का अनुमान है. वहीं, मौजूदा समय में देश में आवास ऋण लेने वालों में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 30 फीसदी है.

1 week ago


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

9 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

8 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

8 hours ago