होम / पर्सनल फाइनेंस / सितंबर तिमाही में बचत के मामले में ये स्‍कीम रही सुपरहिट, बना इतना रिकॉर्ड 

सितंबर तिमाही में बचत के मामले में ये स्‍कीम रही सुपरहिट, बना इतना रिकॉर्ड 

सबसे ज्‍यादा इजाफा सीनियर सिटीजन सेविंग स्‍कीम में हुआ है. पिछले साल की तुलना में इसमें 160 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मौजूदा दौर में बचत योजनाओं में पैसा जमा करने के तरीकों में बड़ा बदलाव आया है. लोग उन्‍हीं योजनाओं में पैसा जमा करते हैं जहां उन्‍हें ज्‍यादा ब्‍याज मिलता है. कुछ आंकड़े बता रहे हैं कि लोगों ने बीते कुछ समय में स्‍मॉल सेविंग स्‍कीम में मिल रहे बेहतरीन ब्‍याज के कारण ज्‍यादा पैसा जमा किया है, जिसके कारण इसके कुल जमा में पिछले साल के मुकाबले इस साल ज्‍यादा इजाफा देखने को मिल रहा है. इसमें दोगुना इजाफा हुआ है. सबसे ज्‍यादा इजाफा सीनियर सिटीजन सेविंग स्‍कीम में हुआ है. 

क्‍या बता रहे हैं आंकड़े? 
आंकड़े बता रहे हैं कि सितंबर में सीनियर सिटीजन सेविंग स्‍कीम में 2.5 गुना का इजाफा हुआ है. इस इजाफे के बाद इस जमा का आंकड़ा 74675 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है.  अगर इस आंकड़े की तुलना पिछले साल सितंबर महीने के आंकड़ों से करें तो उसमें 160 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. पिछले साल ये आंकड़ा 28715 करोड़ रुपये था. वहीं अगर महिला सम्‍मान सेविंग सर्टिफिकेट के अंतर्गत जमा राशि 13512 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है. अगर जून क्‍वॉर्टर से इसकी तुलना करें तो इसमें 8 से 8.2 प्रतिशत तक जा पहुंचा है. जून से इसमें अब तक कोई बदलाव भी नहीं हुआ है. वहीं वृद्ध लोगों के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं की बात करें तो अप्रैल में 15 लाख के मुकाबले अभी 30 लाख रुपये तक जा पहुंची है. 

दिसंबर तिमाही के लिए नहीं हुआ है कोई बदलाव 
वहीं अगर दिसंबर तिमाही के लिए बचत योजनाओं की स्थिति को देखें तो उसमें आरडी की ब्‍याज दरों में 20 आधार अंकों की बढ़ोतरी हुई है. इसी तरह से पीपीएफ की ब्‍याज दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. ये ब्‍याज दरें अभी भी पहले की भांति 7.1 प्रतिशत बनी हुई है.पीपीएफ की दरों में अप्रैल 2020 के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है. 

कौन-कौन सी हैं छोटी बचत योजनाएं?  
मौजूदा समय में सरकार की ओर से कई तरह की बचत योजनाओं को चलाया जा रहा है. अकेले पोस्‍ट ऑफिस में 12 तरह की बचत योजनाओं को चलाया जा रहा है. इनमें सुकन्‍या समृि‍द्ध योजना से लेकर सीनियर सिटीजन सेविंग स्‍कीम, नेशनल सेविंग स्‍कीम, किसान विकास पत्र, पीपीएफ एकाउंट स्‍कीम, सहित कई अन्‍य तरह की योजनाओं को चलाया जा रहा है. इसके साथ बैंक में भी कई तरह की बचत योजनाओं को चलाया जाता है. 
 


 


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

6 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

10 minutes ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

1 hour ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

26 minutes ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

35 minutes ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

3 hours ago