होम / बिजनेस / इलेक्ट्रिक कारों पर मिलने वाली सब्सिडी को लेकर आई ये खबर, जानते हैं क्‍या है ये?

इलेक्ट्रिक कारों पर मिलने वाली सब्सिडी को लेकर आई ये खबर, जानते हैं क्‍या है ये?

सरकार अब तक इस स्‍कीम के तहत 6000 से ज्‍यादा बसें अलॉट कर चुकी है जबकि 2800 से ज्‍यादा चार्जिंग स्‍टेशनों का निर्माण कर चुकी है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

केन्‍द्र सरकार अपनी फेम टू स्‍कीम के जरिए उन लोगों को सब्सिडी देने काम करती है. अब इसी स्‍कीम को लेकर खबर आई है कि सरकार ने इसकी अवधि को बढ़ा दिया है. सरकार ने इसकी अवधि को मार्च 31 तक बढ़ा दिया है. सरकार की ओर से जानकारी देते हुए कहा गया है कि या तो बजट खत्‍म होने तक और या 31 मार्च तक स्‍कीम जारी रहेगी. सरकार ने इसके बजट में भी इजाफा कर दिया है. 

क्‍या कहता है सरकार का नोटिफिकेशन? 
सरकार की ओर से जारी किया गया नोटिफिकेशन कहता है कि सरकार की इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्‍साहन देने वाली स्‍कीम फंड एंड टर्म लिमिटेड है. नोटिफिकेशन ये भी कहता है कि सरकार की इस स्‍कीम को अब 31 मार्च 2024 तक बढ़ा दिया गया है. सरकार इसके जरिए टू व्‍हीलर, थ्री व्‍हीलर और फोर व्‍हीलर वाहनों की खरीद पर सब्सिडी देती रहेगी. 

2019 में लॉन्‍च की गई थी ये योजना
2019 में सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद को प्रोत्‍साहन देने के लिए इस योजना को लेकर आई थी. इस योजना को सरकार की ओर से पहले चरण में तीन साल के लिए लाया गया था. सरकार ने इसका बजट 10 हजार करोड़ रुपये रखा था. सरकार का मकसद इस योजना के तहत 7000 ई-बसें, 5 लाख 3 व्‍हीलर ई वाहन, 55000 पैसेंजर ई वाहन और 10 लाख टू व्‍हीलर वाहनों को लाने का लक्ष्‍य रखा गया था. फेम टू स्‍कीम 31 मार्च को खत्‍म हो रही है. 
इतने वाहनों को अब तक लाया जा चुका है.

अब सरकार के नोटिफिकेशन में कहा गया है कि इसके तहत
इलेक्ट्रिक टू व्‍हीलर, इलेक्ट्रिक थ्री व्‍हीलर और इलेक्ट्रिक 4 व्‍हीलर वाहन इसके तहत अलॉट किए जाने वाले  7,048 करोड़ रुपये की सब्सिडी का लाभ उठाने के पात्र होंगे. इसके अतिरिक्‍त अगर किसी संपत्ति का निर्माण होना है तो सरकार ने उसके लिए 4,048 करोड़ रुपये का अनुदान आवंटित किया है, जबकि 400 करोड़ रुपये 'अन्य' श्रेणी के लिए रखे गए हैं. सरकार अभी तक इसके तहत 6862 बसों को स्‍टेट ट्रांसपोर्ट और अंडटेकिंग कैटेगिरी की श्रेणी में जारी कर चुकी है. जबकि 2877 चार्जिंग स्‍टेशनों का भी निर्माण किया जा चुका है. 

ये भी पढ़ें: HDFC ने FD पर ब्‍याज दरों में किया इजाफा, अब इतना मिलेगा ब्‍याज


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

राजेंद्र मेहता ने सुजलॉन ग्रुप के प्रेजीडेंट और ग्रुप CHRO पद से दिया इस्तीफा

दिसंबर 2022 में सुजलॉन ग्रुप से जुड़े राजेंद्र मेहता ने कंपनी के प्रेजीडेंट और ग्रुप चीफ ह्यूमन रिसॉर्सिस ऑफिसर (Group CHRO) पद से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

9 hours ago

डॉ. सुभाष चंद्रा का भावुक संदेश, बोले- ‘बाबूजी शरीर से दूर हैं, लेकिन संस्कारों में हमेशा जीवित रहेंगे’

पिता नंद किशोर गोयनका की रस्म पगड़ी के बाद पूर्व राज्यसभा सांसद ने साझा की भावनात्मक पोस्ट, जीवन मूल्यों और विरासत को किया याद

13 hours ago

भारत में बिजली की कमी हुई दोगुनी से ज्यादा, जनवरी-मई 2026 में सप्लाई संकट बढ़ा: IEA

पहली छमाही में बिजली मांग में 6% की बढ़ोतरी, रिकॉर्ड गर्मी और बढ़ती कूलिंग जरूरतों ने डाला दबाव

13 hours ago

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और कमजोर डॉलर से रुपया मजबूत, शुरुआती कारोबार में 28 पैसे चढ़ा

पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेतों और बेहतर वैश्विक माहौल से रुपये को मिला समर्थन

14 hours ago

TKIL Industries को Q1 FY27 में ₹1,475.40 करोड़ के नए ऑर्डर मिले, इंजीनियरिंग और EPC कारोबार को मिली मजबूती

कंपनी ने कहा कि यह प्रदर्शन भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग, ऊर्जा और संसाधन विकास जैसे क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे निवेश और उसकी मजबूत इंजीनियरिंग क्षमता पर ग्राहकों के भरोसे को दर्शाता है.

16 hours ago


बड़ी खबरें

₹1,800 करोड़ का IPO लेकर आ रही Juniper Green Energy, 30 जुलाई से खुलेगा इश्यू, जानें पूरी डिटेल

IPO से जुटाई गई राशि में से ₹683.24 करोड़ का उपयोग कंपनी अपने कर्ज के भुगतान या प्री-पेमेंट के लिए करेगी.

17 hours ago

राजेंद्र मेहता ने सुजलॉन ग्रुप के प्रेजीडेंट और ग्रुप CHRO पद से दिया इस्तीफा

दिसंबर 2022 में सुजलॉन ग्रुप से जुड़े राजेंद्र मेहता ने कंपनी के प्रेजीडेंट और ग्रुप चीफ ह्यूमन रिसॉर्सिस ऑफिसर (Group CHRO) पद से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

9 hours ago

भारत में बिजली की कमी हुई दोगुनी से ज्यादा, जनवरी-मई 2026 में सप्लाई संकट बढ़ा: IEA

पहली छमाही में बिजली मांग में 6% की बढ़ोतरी, रिकॉर्ड गर्मी और बढ़ती कूलिंग जरूरतों ने डाला दबाव

13 hours ago

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और कमजोर डॉलर से रुपया मजबूत, शुरुआती कारोबार में 28 पैसे चढ़ा

पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेतों और बेहतर वैश्विक माहौल से रुपये को मिला समर्थन

14 hours ago

घर खरीदने की बजाय किराए को क्यों चुन रहे हैं युवा? EMI से ज्यादा निवेश और वित्तीय आजादी को दे रहे तरजीह

महंगी प्रॉपर्टी, ऊंची होम लोन EMI और बदलते करियर ट्रेंड के चलते मिलेनियल्स और जेन-जी का रुख बदला. NoBroker की रिपोर्ट में 46% किराएदारों ने लंबे समय तक किराए पर रहने को बताया बेहतर विकल्प

14 hours ago