होम / पर्सनल फाइनेंस / बेस्ट है Investment का ये तरीका, कुछ ही समय में इकट्ठा होता है अच्छा पैसा

बेस्ट है Investment का ये तरीका, कुछ ही समय में इकट्ठा होता है अच्छा पैसा

RD से इकट्ठा हुए इस पैसे का इस्तेमाल छुट्टियों, बच्चों की सालाना ट्यूशन फीस, शादी के खर्च और उच्च शिक्षा जैसी शॉर्ट-टर्म जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जा सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

 

रेगुलर सैलरी वाले लोगों के लिए RD यानी रेकरिंग डिपॉजिट में इन्वेस्ट करना एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है क्योंकि इसके लिए आपको बहुत बड़ी इन्वेस्टमेंट की जरूरत नहीं होती है. इतना ही नहीं, RD लोगों को लगातार इन्वेस्ट करने और कुछ समय में बड़ी इन्वेस्टमेंट बनाने में भी मदद करती है. एक RD के मैच्योर होने पर मूल राशि और ब्याज को वापस कर दिया जाता है. RD से इकट्ठा हुए इस पैसे का इस्तेमाल छुट्टियों, बच्चों की सालाना ट्यूशन फीस, शादी के खर्च और उच्च शिक्षा जैसी शॉर्ट-टर्म फाइनेंशियल जरूरतों को पूरा करने के लिए भी किया जा सकता है. 

कैसे कम करता है RD अकाउंट?
IDFC की आधिकारिक वेबसाइट की मानें तो जहां एक रेगुलर फिक्स्ड डिपॉजिट में आप एक बार में, पहले से तय किये गए समय के लिए पैसे इन्वेस्ट करते हैं वहीं, एक RD अकाउंट में आप हर महीने एक तय राशि जमा कर सकते हैं जब तक उसकी मैच्योरिटी का समय पूरा न हो जाए. आमतौर पर RD की पूरी अवधि के दौरान इस मासिक राशि में बदलाव नहीं होता. ऐसी इन्वेस्टमेंट का एक फायदा यह भी है कि आप इन्वेस्ट करने के लिए एक ऐसी राशि को चुन सकते हैं जिससे आपके मासिक खर्चे पर किसी तरह का दबाव नहीं पड़ता बल्कि यह भविष्य के लिए आपके फंड्स को बढ़ाकर आपकी मदद कर सकता है.  
फिक्स्ड डिपॉजिट की तरह ही RD में मिलने वाला ब्याज भी समय की अवधि और बैंक के हिसाब से बदलता रहता है. इसीलिए हम लेकर आये हैं अलग अलग प्रमुख बैंकों द्वारा RD पर दिए जाने वाले ब्याज की लिस्ट और उनकी तुलना:

SBI (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) RD में देता है इतना ब्याज
SBI में RD अकाउंट की न्यूनतम अवधि 12 महीनों (1 साल) की होती है और अधिकतम अवधि 120 महीनों (10 सालों) की होती है और न्यूनतम डिपॉजिट 100 रुपये प्रति महीने होता है. SBI, RD अकाउंट पर उतना ही ब्याज देता है जितना वह पब्लिक और सीनियर सिटिजन्स को टर्म डिपॉजिट के लिए देता है. बैंक द्वारा RD अकाउंट पर रेगुलर कस्टमर्स को 6.80% से लेकर 7% तक का ब्याज दिया जाता है और सीनियर सिटिजन्स को 7.30% से लेकर 7.50% तक का ब्याज दिया जाता है. ये ब्याज दरें 15 फरवरी 2023 से लागू की जा चुकी हैं.

RD पर इतना ब्याज देता है कोटक महिंद्रा बैंक
कोटक महिंद्रा बैंक में RD की न्यूनतम अवधि 6 महीने है और बैंक द्वारा रेगुलर कस्टमर्स को RD पर दिए जाने वाले ब्याज की शुरुआत 6% से होती है और अधिकतम 7.20% का ब्याज दिया जाता है. वहीं सीनियर सिटिजन्स के RD अकाउंट पर बैंक 6.50% से 7.70% का ब्याज देता है. ब्याज की ये दरें 20 मार्च 2023 से लागू की जा चुकी हैं. 

RD पर कितना ब्याज देता है ICICI बैंक? 
जहां ICICI बैंक रेगुलर कस्टमर्स को 4.75% से लेकर 7.10% का ब्याज प्रदान करता है, वहीं सीनियर सिटिजन्स को 5.25% से लेकर 7.50% तक का ब्याज दिया जाता है. ये ब्याज दरें 24 फरवरी 2023 से लागू की जा चुकी हैं. ICICI की आधिकारिक वेबसाइट की मानें तो, “रेकरिंग डिपॉजिट कम से कम 6 महीने की अवधि के लिए और अधिकतम 10 साल की अवधि के लिए उपलब्ध करवाए जाते हैं”.
 

पोस्ट ऑफिस द्वारा RD पर मिलता है इतना ब्याज
भारतीय पोस्ट ऑफिस 5 साल की अवधि वाले पोस्ट ऑफिस RD अकाउंट पर 5.8% का ब्याज प्रदान करता है. RD अकाउंट को शुरुआत होने के 3 सालों के बाद मैच्योरिटी पूरा होने से पहले भी बंद किया जा सकता है. इस बात का विशेष ध्यान रखें कि सरकार द्वारा हर क्वार्टर में ब्याज रिवाइज किया जाता है.

RD अकाउंट पर इतना ब्याज देता है Yes बैंक 
Yes बैंक रेगुलर कस्टमर्स को RD अकाउंट पर 6% से 7.50% तक का ब्याज प्रदान करता है और RD अकाउंट की अवधि 6 महीनों से लेकर 10 सालों तक की है. सीनियर सिटिजन्स की बात करें तो बैंक द्वारा सीनियर सिटिजन्स को RD अकाउंट पर 6.50% से 8% तक का ब्याज दिया जाता है. ब्याज की ये दरें 21 फरवरी 2023 से लागू की जा चुकी हैं. 

PNB (पंजाब नेशनल बैंक) द्वारा RD अकाउंट पर दिया जाता है इतना ब्याज
PNB द्वारा रेगुलर कस्टमर्स को 6 महीने से लेकर 10 साल की अवधि वाले RD अकाउंट के लिये 5.5% से लेकर 7.25% तक का ब्याज दिया जाता है. इसके साथ ही बैंक द्वारा सीनियर सिटिजन्स को 6% से 7.50% तक का ब्याज प्रदान किया जाता है. ब्याज की ये दरें 20 फरवरी 2023 से लागू की जा चुकी हैं. 
 

यह भी पढ़ें: Fashion Industry की ऐसी Growth देख आप भी कहेंगे - वाह भाई वाह

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

6 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

4 hours ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

5 hours ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

4 hours ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

4 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

7 hours ago