होम / पर्सनल फाइनेंस / सरकार बनाएगी न्यूक्लियर लाइबिलिटी फंड, ₹1500 करोड़ से ज्यादा के परमाणु हादसों का मुआवजा होगा कवर

सरकार बनाएगी न्यूक्लियर लाइबिलिटी फंड, ₹1500 करोड़ से ज्यादा के परमाणु हादसों का मुआवजा होगा कवर

यह फंड न केवल ऑपरेटरों की जिम्मेदारी की तय सीमा से अधिक मुआवजा देने की व्यवस्था करेगा, बल्कि इससे ग्लोबल सप्लायर्स की रिस्क को लेकर आशंकाएं भी कम होंगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

केंद्र सरकार जल्द ही एक नया न्यूक्लियर लाइबिलिटी फंड (Nuclear Liability Fund) बनाने जा रही है, जो 1,500 करोड़ रुपये से अधिक के परमाणु हादसों के मुआवजे को कवर करेगा. यह कदम परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश और जोखिम साझा करने की चिंताओं को दूर करने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

फंड की भूमिका और उद्देश्य

सरकार के इस प्रस्तावित फंड का मकसद परमाणु ऊर्जा प्लांट ऑपरेटरों की तय मुआवजा सीमा से ऊपर के खर्चों को कवर करना है. यह वैधानिक फंड मौजूदा एड-हॉक भुगतान प्रणाली की जगह लेगा और सरकारी मुआवजा देने की क्षमता को और मजबूत करेगा.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस पहल से ग्लोबल सप्लायर कंपनियों और निजी फर्मों की रिस्क-शेयरिंग की चिंताओं को कम किया जा सकेगा, जिससे लंबे समय से रुका हुआ निजी और विदेशी निवेश आकर्षित हो सकेगा. 2047 तक परमाणु ऊर्जा क्षमता में 12 गुना वृद्धि का लक्ष्यभारत का लक्ष्य 2047 तक अपनी परमाणु ऊर्जा उत्पादन क्षमता को 12 गुना बढ़ाना है. इस लक्ष्य को पाने के लिए सरकार नियमों में ढील दे रही है ताकि दशकों पुराने सरकारी एकाधिकार को खत्म कर निजी और विदेशी कंपनियों की भागीदारी बढ़ाई जा सके. जानकारी के अनुसार टाटा पावर, अदाणी पावर और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े कॉर्पोरेट समूह इस क्षेत्र में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं. नया कानून संसद के शीतकालीन सत्र में पेश किया जाएगा.

नए कानून में सप्लायर्स की जिम्मेदारी होगी सीमित

नए प्रस्तावित कानून में सप्लायर्स पर असीमित जिम्मेदारी (Unlimited Liability) का प्रावधान हटाने की तैयारी है. इसके तहत एक स्पष्ट कानूनी तंत्र स्थापित किया जाएगा, जिससे ऑपरेटर की निर्धारित सीमा से अधिक मुआवजा देने का प्रावधान होगा. वर्तमान में भारत 2015 में बनाए गए न्यूक्लियर इंश्योरेंस पूल पर निर्भर है, जो कानूनी तौर पर बाध्यकारी नहीं है. यह पूल ऑपरेटर और सप्लायर दोनों की जिम्मेदारी कवर करने के लिए बनाया गया था, लेकिन विदेशी कंपनियों की सुरक्षा चिंताओं को पूरा करने में विफल रहा.

पुरानी कानून व्यवस्था खत्म, नए कानून से होगा सुधार

नए विधेयक के लागू होने के बाद 1962 का परमाणु ऊर्जा अधिनियम और 2010 का न्यूक्लियर डैमेज सिविल लाइबिलिटी एक्ट खत्म कर दिया जाएगा. यह नया कानून परमाणु ऊर्जा उत्पादन और यूरेनियम खनन जैसे क्षेत्रों में निजी और विदेशी कंपनियों की भागीदारी को बढ़ावा देगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

20 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

1 hour ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

1 hour ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

18 hours ago