होम / पर्सनल फाइनेंस / Tata ग्रुप के इन स्टॉक्स के जरिए रेखा झुनझुनवाला ने 15 मिनट में कमाए 400 करोड़!

Tata ग्रुप के इन स्टॉक्स के जरिए रेखा झुनझुनवाला ने 15 मिनट में कमाए 400 करोड़!

शेयर मार्केट खुलने के शुरुआती 15 मिनटों के अन्दर टाटा मोटर्स के शेयरों में 32.75 रुपये प्रति शेयर की बढ़त देखने को मिली.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आज सुबह स्टॉक मार्केट खुलने के बाद से रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल टाइटन (Titan Company) और टाटा मोटर्स (Tata Motors) के स्टॉक्स की खरीदी में लोगों की रुचि बढ़ती हुई नजर आ रही है. आज सुबह स्टॉक मार्केट खुलने के मात्र 15 मिनट के अन्दर ही NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) पर टाइटन के शेयरों की कीमत 2,598.70 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर पहुंच गए जो इस स्टॉक के पिछले क्लोजिंग प्राइज 2,548.45 से 50.25 रुपये ज्यादा है. 

स्टॉक्स ने बढ़ाई नेट-वर्थ
ठीक इसी तरह आज शेयर मार्केट खुलने के 15 मिनट के अन्दर ही टाटा मोटर्स के शेयर में वृद्धि देखने को मिली और यह 470.40 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर पहुंच गए. मार्केट खुलने के मात्र 15 मिनटों के भीतर ही, टाटा मोटर्स के शेयरों में 32.75 रुपये प्रति शेयर की बढ़ोत्तरी देखने को मिली. आज शेयर मार्केट के खुलने के मात्र 15 मिनटों के अन्दर ही इन स्टॉक्स में जारी वृद्धि की वजह से रेखा झुनझुनवाला की नेट-वर्थ में 400 करोड़ रुपयों की जबरदस्त छलांग देखने को मिली. 

टाइटन के शेयरों से रेखा झुनझुनवाला को मिली इतनी मदद
अक्टूबर 2022 से लेकर दिसंबर 2022 तक के क्वार्टर के दौरान टाइटन कंपनी के शेयरहोल्डिंग डाटा के अनुसार, रेखा झुनझुनवाला के पास टाइटन के 4,58,95,970 शेयर्स हैं, जो कंपनी के कुल पेड-अप कैपिटल का 5.17% हिस्सा है. इसलिए स्टॉक मार्केट खुलने के 15 मिनटों के भीतर टाइटन के शेयरों की कीमत में हुई वृद्धि से रेखा झुनझुनवाला की नेट वर्थ में लगभग 230 करोड़ रुपयों की बढ़त हुई है. 

टाटा मोटर्स के शेयरों से इतनी बढ़ी रेखा झुनझुनवाला की नेट-वर्थ
शेयर मार्केट खुलने के शुरुआती 15 मिनटों के अन्दर टाटा मोटर्स के शेयरों में 32.75 रुपये प्रति शेयर की बढ़त देखने को मिली. अगर वित्त वर्ष 23 के तीसरे क्वार्टर के लिए टाटा मोटर्स लिमिटेड के शेयरहोल्डिंग डाटा की मानें तो रेखा झुनझुनवाला के पास टाटा मोटर्स के 5,22,56,000 शेयर हैं या आप ये भी कह सकते हैं कि उनके पास कंपनी का 1.57% हिस्सा है. इसलिए, रेखा झुनझुनवाला की नेट वर्थ में टाटा मोटर्स के शेयरों से लगभग 170 करोड़ रुपयों की वृद्धि देखने को मिलती है. 

वित्त वर्ष 23 के चौथे क्वार्टर में टाटा मोटर्स और टाइटन 
वित्त वर्ष 23 के चौथे क्वार्टर के बिजनेस अपडेट में टाइटन ने सालाना आधार पर लगभग 25% के स्टैंड-अलोन बिजनेस की जानकारी दी है. नॉन-ज्वेलरी क्षेत्र में कंपनी की वृद्धि से कंपनी के विकास को अतिरिक्त फायदा मिलेगा. एक लम्बे वीकेंड के बाद आज मार्केट खुली और मार्केट खुलते ही इन आंकड़ों का मार्केट द्वारा जोरदार स्वागत किया गया. टाइटन की तरह ही टाटा ग्रुप की एक और कंपनी टाटा मोटर्स ने भी वित्त वर्ष 23 के चौथे क्वार्टर के दौरान बहुत मजबूत बिजनेस अपडेट दी थी. ऑटो क्षेत्र की इस प्रमुख कंपनी ने वित्त वर्ष 23 के चौथे क्वार्टर के दौरान ग्रुप के ग्लोबल व्होलसेल बिजनेस में लगभग 8% की बढ़त की जानकारी दी थी. 

टाटा मोटर्स ने बेचीं इतनी गाड़ियां
टाटा ग्रुप की कंपनी के द्वारा की गयी एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार वित्त वर्ष 23 के चौथे क्वार्टर में टाटा मोटर्स की ग्लोबल व्होलसेल के आंकड़े 3,61,361 थे जो पिछले वित्त वर्ष के इसी क्वार्टर के आंकड़ों से 8% ज्यादा है. इन आंकड़ों में जैगुआर और लैंड रोवर भी शामिल हैं. टाटा मोटर्स ने आगे बताया कि जैगुआर और लैंड रोवर के ग्लोबल व्होलसेल के आंकड़े 1,07,386 हैं. इस क्वार्टर के दौरान जैगुआर ने 15,499 गाड़ियां बेचीं थीं जबकि लैंड-रोवर ने इस दौरान 91,887 गाड़ियां बेचीं हैं.
 

यह भी पढ़ें: Apple की मांग में आखिर क्‍यों हुई इतनी बड़ी गिरावट? क्‍या है इसकी वजह

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

6 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

3 hours ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

4 hours ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

3 hours ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

3 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

6 hours ago