होम / पर्सनल फाइनेंस / RBI ने खोला गोल्ड बॉन्ड का खजाना, 5 साल में निवेशकों को 107% रिटर्न

RBI ने खोला गोल्ड बॉन्ड का खजाना, 5 साल में निवेशकों को 107% रिटर्न

SGB स्कीम निवेशकों के लिए एक सुरक्षित और आकर्षक विकल्प साबित हो रही है. सिर्फ 5 साल में 107% से अधिक रिटर्न और टैक्स में छूट जैसी सुविधाएं इसे और भी लाभकारी बनाती हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है. दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने Sovereign Gold Bond (SGB) 2020-21 सीरीज VI का समय से पहले रिडेम्प्शन शुरू कर दिया है. जिन निवेशकों ने यह बॉन्ड सितंबर 2020 में ₹5,117 प्रति यूनिट के भाव पर खरीदा था, उन्हें अब ₹10,610 प्रति यूनिट का रिटर्न मिल रहा है. यानी 5 साल में 107% से ज्यादा का मुनाफा.

RBI ने किया रिडेम्प्शन का ऐलान

रिजर्व बैंक ने इस सीरीज के लिए रिडेम्प्शन की घोषणा कर दी है. सामान्यतः SGB की अवधि 8 साल की होती है, लेकिन 5 साल पूरे होने के बाद निवेशक चाहें तो समय से पहले रिडीम कर सकते हैं. यह सुविधा अब सीरीज VI के निवेशकों के लिए उपलब्ध है.

कैसे तय हुआ रिडेम्प्शन प्राइस?

SGB 2020-21 सीरीज VI के लिए रिडेम्प्शन प्राइस ₹10,610 प्रति यूनिट निर्धारित किया गया है. यह दर 3, 4 और 5 सितंबर 2025 को इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा घोषित सोने की क्लोजिंग कीमतों के औसत पर आधारित है.

इन बॉन्ड्स की खासियत क्या है?

- जारी तिथि: 8 सितंबर 2020
- समयावधि: कुल 8 साल, लेकिन 5 साल बाद समय से पहले रिडेम्प्शन की सुविधा
- ब्याज दर: 2.5% सालाना, हर 6 महीने में बैंक अकाउंट में ट्रांसफर
- टैक्स नियम: ब्याज टैक्सेबल होता है, लेकिन रिडेम्प्शन पर कैपिटल गेन टैक्स से छूट मिलती है
- इंडेक्सेशन बेनिफिट भी लंबी अवधि के ट्रांसफर पर मिलता है

SGB क्यों लाया गया था?

भारत सरकार ने नवंबर 2015 में SGB स्कीम लॉन्च की थी, ताकि लोग फिजिकल गोल्ड के बजाय डिजिटल तरीके से निवेश करें. इस योजना के पीछे कई उद्देश्य थे, जिनमें सोने के आयात को कम करना, घरों में सोने को जमा करने की आदत को घटाना और लोगों की बचत को उत्पादक निवेश में बदलना शामिल है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

20 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

1 hour ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

2 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

19 hours ago