होम / पर्सनल फाइनेंस / नौकरी बदलते समय PF को लेकर इस बात का रखें ध्यान, वरना होगा बड़ा नुकसान

नौकरी बदलते समय PF को लेकर इस बात का रखें ध्यान, वरना होगा बड़ा नुकसान

कई बार लोग PF अकाउंट को 5 साल का होने से पहले ही पैसा निकाल लेते हैं, जो एक बड़ी भूल है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

यदि नौकरी बदलते समय आप पुरानी कंपनी वाले प्रोविडेंट फंड (PF) से पैसा निकालते हैं, तो आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है. नियम के मुताबिक, अगर कर्मचारी का PF अकाउंट 5 साल पुराना नहीं है और उसमें से पैसा निकाला जाता है, तो उस रकम पर इनकम टैक्स का भुगतान करना होगा. दरअसल, 5 साल की सेवा पूरी करने से पहले PF से निकाले गए पैसे को सालाना आय में जोड़ा जाता है. इस रकम पर आपको अपनी टैक्स स्लैब के हिसाब से टैक्स भरना होगा.

एक ही रहेगा UAN नंबर
लिहाजा, यदि आप टैक्स चुकाने से बचना चाहता है, तो आपको अपना PF अकाउंट एक्टिव रखना होगा. जैसे ही आप कोई दूसरी कंपनी जॉइन करेंगे, नई कंपनी आपके पीएफ खाते में पैसा जमा करना शुरू कर देगी. उदाहरण के तौर पर आपका यूनिवर्सल अकाउंट नंबर या UAN पहले जैसा ही रहेगा, लेकिन, आपके PF अकाउंट में दो खाते प्रदर्शित होंगे. इसलिए नौकरी बदलते समय नए नियोक्ता को UAN प्रदान करें और अपने पुराने अकाउंट को एक्टिव बनाए रखें. 

अकाउंट को मर्ज करना बेहतर
सैलरी पाने वाले व्यक्ति के पास केवल एक UAN होता है, जो सेवानिवृत्ति तक काम करता रहेगा. कृपया ध्यान दें कि आपके पुराने PF खाते की शेष राशि को आपके नए खाते से नहीं जोड़ा जाएगा. आपके पिछले नियोक्ता का अंशदान अलग से दिखाया जाता रहेगा. इसलिए कर्मचारियों को पिछले खाते में पड़े फंड को नए में जोड़ने के लिए अपने पुराने और नए खातों को मर्ज करना होगा. पीएफ खातों को मर्ज करने की प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की जा सकती है. खाते मर्ज होने के बाद, आप पूरी राशि देख सकेंगे और राशि पर ब्याज भी अर्जित कर सकेंगे. मर्ज करने पर आपको अलग-अलग खातों के लिए अलग-अलग लॉग इन करने की जरूरत नहीं होगी और न ही आपको अलग-अलग खातों को अपडेट करना होगा. मर्ज करने प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप समझते हैं: 

इस तरह करें खातों को मर्ज
पीएफ खातों को मर्ज करने के लिए सबसे पहले ईपीएफओ के आधिकारिक पोर्टल epfindia.gov.in पर जाएं. अब ऑनलाइन सर्विसेज पर क्लिक करें. 'वन मेंबर-वन ईपीएफ अकाउंट' टैब चुनें. आपकी व्यक्तिगत जानकारी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी. अपने पिछले संगठन की मेम्बरशिप ID, पुराना PF खाता संख्या और UAN दर्ज करें. इसके बाद 'गेट डिटेल्स' के विकल्प पर क्लिक करें. अब ओटीपी डालकर आगे बढ़ें, आपकी रिक्वेस्ट सबमिट हो जाएगी. ईपीएफओ डेटा वेरिफाई करने के बाद आपका अकाउंट मर्ज हो जाएगा. इसके बाद आप एक ही पीएफ खाते में कुल जमा राशि देख सकते हैं.

इस बात का भी रखें ध्यान
रिटायरमेंट के लिए बड़ा फंड जमा करने में पीएफ फायदेमंद होता है. आपकी कमाई का एक हिस्सा पीएफ खाते में जमा होता है. इस राशि से वेतनभोगी कर्मचारी को सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त रकम मिलती है. इसके बाद उन्हें कर्मचारी पेंशन योजना या (ईपीएस-95) के तहत पेंशन के रूप में हर महीने एक निश्चित राशि मिलती है. यह पेंशन आजीवन मिलेगी. हालांकि इसके लिए जरूरी है कि पीएफ खाते में 10 साल के लिए योगदान किया जाए. तभी 58 साल की उम्र के बाद पेंशन मिलेगी. दस साल पूरा होने से पहले पीएफ खाते से पूरी रकम निकालने वालों को पेंशन का लाभ नहीं मिलता है. यदि चार साल के भीतर PF की रकम निकाली जाती है, तो पीएफ खाते में ब्रेक आ जाएगा. यदि आप पिछली नौकरी के PF अकाउंट से पैसा निकालकर नई नौकरी जॉइन करते हैं, तो नई नौकरी की जॉइनिंग डेट से आपको 10 साल पूरे करने होंगे. 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

6 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

2 hours ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

3 hours ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

2 hours ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

2 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

5 hours ago