होम / पर्सनल फाइनेंस / अब सितंबर तक कर पाएंगे आधार कार्ड को अपडेट, ने दी जानकारी 

अब सितंबर तक कर पाएंगे आधार कार्ड को अपडेट, ने दी जानकारी 

इससे पहले UIDAI की ओर से 15 मार्च से लेकर 14 जून तक आधार कार्ड को अपडेट किया जा सकता था. लेकिन अब इसकी तारीख को सितंबर तक बढ़ा दिया गया है.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

क्‍या आपको भी अपने आधार कार्ड के पते, फोटो या किसी दूसरी जानकारी को अपडेट करना है. अगर ऐसा है तो अब आप उसे अपने घर बैठे ही अपडेट कर सकते हैं. आधार कार्ड बनाने वाली और उसके अपडेट संबंधी काम को देखने वाली संस्‍था यूएडीआईए ने उसके अपडेट की तारीखों को 14 सितंबर तक बढ़ा दिया है. अब आप आसानी से खुद लॉगिन कर इन जानकारियों को दुरुस्‍त कर सकते हैं.

सितंबर में कहां तक बढ़ाई है तारीख 
पहले यूएडीआईए की ओर से इस स्‍कीम को 15 मार्च से 14 जून तक के लिए शुरू किया गया था. लेकिन अब इस तारीख को बढ़ाकर 15 सितंबर तक कर दिया गया है. आप अपना प्रूफ ऑफ आइडेंटीटी और पते का प्रूफ देकर इसे ऑनलाइन तरीके से अपडेट कर सकते हैं. 

क्‍यों अपडेट करवाएं आधार कार्ड ? 
हाल ही में UIDAI की ओर से कहा गया था कि अगर आपने पिछले 10 सालों से अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं कराया है तो उसे जरूर अपडेट करवाएं. इससे आप बेफिक्र होकर सरकारी सेवाओं का इस्‍तेमाल कर सकते हैं. बाकायदा इस संबंध में UIDAI की ओर से कहा गया है कि अपनी डेमोग्राफिक जानकारी को दुरूस्‍त रखने के लिए अपने प्रूफ ऑफ आइडेंटिटी और प्रूफ ऑफ एड्रेस को अपलोड करना होगा. हाल ही में आधार कार्ड की ओर से ‘X’ पर दी गई एक जानकारी के अनुसार अपडेटेड आधार कार्ड के इजी एक्‍सेस से आप 1700 से ज्‍यादा सरकारी सेवाओं में इसका इस्‍तेमाल आसानी से कर सकते हैं. 

कैसे अपडेट करें आधार कार्ड ? 
स्‍टेप 1: सबसे पहले https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाएं, और अपने आधार नंबर और अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) का उपयोग करके लॉग इन करें.
स्‍टेप 2: अपनी प्रोफाइल में दिख रही अपनी पहचान और पते के डिटेल की जाँच करें.
स्‍टेप 3: यदि आपकी प्रोफाइल में दिख रही कोई जानकारी गलत है तो नीचे प्रश्न 5 के उत्तर में बताए अनुसार कार्रवाई करें.
स्‍टेप 4: यदि आपकी प्रोफाइल में दिख रहा विवरण सही है तो मैं सत्यापित करता हूं टैब पर क्लिक करें.
स्‍टेप 5:  ड्रॉप-डाउन मेनू से उस दस्‍तावेज की पहचान करें जिसे आप सबमिट करना चाहते हैं. 
स्‍टेप 6: अपना पहचान दस्तावेज़ अपलोड करें. इस बात का ध्‍यान रहे कि उसका साइज 2 एमबी से कम हो. जिस फाइल को अपलोड कर रहे हों वो या तो जेपीईजी, पीएनजी या पीडीएफ हो. 
स्‍टेप 7: ड्रॉप-डाउन मेनू से वह पता दस्तावेज चुनें जिसे आप सबमिट करना चाहते हैं. 
स्‍टेप 8: अपना पता दस्तावेज अपलोड करें जिसका साइज 2 एमबी से कम हो और फाइल का फॉर्मेट जेपीईजी, पीएनजी या पीडीएफ हो. 
स्‍टेप 9: आखिरी में अपनी सहमति जमा करें.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

6 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

58 minutes ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

2 hours ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

1 hour ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

1 hour ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

4 hours ago