होम / पर्सनल फाइनेंस / अब 2 घंटे में मिल सकता है ₹7 लाख तक का पर्सनल लोन, पैसाबाजार ने 18 लेंडर्स के साथ बढ़ाया नेटवर्क
अब 2 घंटे में मिल सकता है ₹7 लाख तक का पर्सनल लोन, पैसाबाजार ने 18 लेंडर्स के साथ बढ़ाया नेटवर्क
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर चार आसान स्टेप में कर सकेंगे आवेदन, HDFC बैंक, एक्सिस बैंक, YES बैंक और IDFC फर्स्ट बैंक समेत कई प्रमुख वित्तीय संस्थान देंगे लोन ऑफर
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 15 hours ago
पर्सनल लोन लेने के लिए अब बैंक की शाखाओं के चक्कर लगाने की जरूरत कम हो सकती है. दरअसल, फाइनेंशियल प्लेटफॉर्म पैसाबाजार ने अपनी इंस्टेंट पर्सनल लोन सुविधा का विस्तार करते हुए इसमें 18 लेंडिंग पार्टनर्स को शामिल किया है. इसके तहत ग्राहक डिजिटल प्रक्रिया के माध्यम से 7 लाख रुपये तक के पर्सनल लोन के लिए आवेदन कर सकेंगे. बैंक या वित्तीय संस्थान से मंजूरी मिलने और जरूरी दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक से दो घंटे के भीतर लोन की रकम खाते में आ सकती है.
कंपनी के मुताबिक, इस कार्यक्रम में छह प्रमुख बैंक भी शामिल हैं. ग्राहक पैसाबाजार के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर चार आसान चरणों में लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं. सबसे पहले उन्हें अपनी व्यक्तिगत और आय से जुड़ी जानकारी देनी होगी. इसके आधार पर उनकी प्रोफाइल के अनुरूप उपलब्ध लोन ऑफर दिखाए जाएंगे. ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से पसंदीदा ऑफर चुनने के बाद वीडियो KYC की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. संबंधित बैंक या NBFC से मंजूरी और जरूरी दस्तावेज जमा होने के बाद लोन की रकम उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी.
एक प्लेटफॉर्म पर मिलेंगे कई लोन ऑफर
पैसाबाजार का कहना है कि इस सुविधा का उद्देश्य डिजिटल आवेदन और तेज प्रोसेसिंग के जरिए पर्सनल लोन लेने की प्रक्रिया को आसान बनाना है. अलग-अलग बैंकों, NBFCs और फिनटेक कंपनियों के एक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होने से ग्राहकों को अपनी जरूरत और पात्रता के अनुसार कई विकल्प मिलेंगे. साथ ही, वे अलग-अलग लेंडर्स के ऑफर की तुलना कर अपने लिए उपयुक्त विकल्प चुन सकेंगे.
इस कार्यक्रम के प्रमुख लेंडिंग पार्टनर्स में HDFC बैंक, एक्सिस बैंक, YES बैंक, IDFC फर्स्ट बैंक, L&T फाइनेंस, पूनावाला फिनकॉर्प, फेडरल बैंक, इंडसइंड बैंक, टाटा कैपिटल और हीरो फिनकॉर्प शामिल हैं.
पैसाबाजार की सीईओ संतोष अग्रवाल ने कहा कि आज ग्राहक चाहते हैं कि लोन जैसी वित्तीय सेवाएं भी दूसरी डिजिटल सेवाओं की तरह आसानी और तेजी से उपलब्ध हों. कंपनी अपने पर्सनल लोन ऑफर का लगातार विस्तार कर रही है, ताकि अलग-अलग जरूरतों वाले ग्राहकों को अधिक विकल्प मिल सकें. उनका कहना है कि पैसाबाज़ार का टेक्नोलॉजी आधारित प्लेटफॉर्म कई लेंडर्स के ऑफर एक जगह उपलब्ध कराता है और ग्राहकों की प्रोफाइल के आधार पर उन्हें उपयुक्त विकल्प चुनने में मदद करता है.
70 से अधिक लेंडिंग पार्टनर्स का नेटवर्क
कंपनी के पास कंज्यूमर क्रेडिट सेगमेंट में 70 से अधिक लेंडिंग पार्टनर्स का नेटवर्क है. इसके तहत पर्सनल लोन, बिजनेस लोन, होम लोन और क्रेडिट कार्ड जैसे वित्तीय उत्पाद उपलब्ध कराए जाते हैं. कंपनी की SmartMatch टेक्नोलॉजी ग्राहकों की आय, क्रेडिट प्रोफाइल और लोन पात्रता के आधार पर उपयुक्त ऑफर की पहचान करने में मदद करती है. इसके जरिए ग्राहकों को उनकी प्रोफाइल के अनुरूप मंजूरी मिलने की अधिक संभावना वाले ऑफर दिखाए जाते हैं. आवेदन की प्रक्रिया के दौरान भी ग्राहकों को जरूरत के मुताबिक सहायता दी जाती है.
Q2 में लोन डिस्बर्सल 22% बढ़ा
पैसाबाजार के लोन कारोबार में भी वृद्धि दर्ज की गई है. वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही (Q2 FY27) में कंपनी के लोन डिस्बर्सल में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 22 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. वहीं, इस दौरान अनसिक्योर्ड लोन के डिस्बर्सल में 30 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया.
टैग्स