✕

होम / यूटिलिटी / चिप्स-बिस्किट के पैकेट पर अब दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का FSSAI को आदेश

चिप्स-बिस्किट के पैकेट पर अब दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का FSSAI को आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने FSSAI को नए नियमों का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए चार महीने की समयसीमा दी है. अदालत ने स्पष्ट किया है कि इस प्रक्रिया में देरी नहीं होनी चाहिए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 27 minutes ago

बाजार से पैकेटबंद खाद्य पदार्थ खरीदने वाले ग्राहकों को अब उनमें मौजूद ज्यादा चीनी, नमक और फैट की जानकारी आसानी से मिल सकेगी. सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) को आदेश दिया है कि अधिक चीनी, नमक और सैचुरेटेड फैट वाले खाद्य उत्पादों के पैकेट के सामने वाले हिस्से पर लाल रंग का चेतावनी लेबल लगाना अनिवार्य किया जाए. इसके लिए FSSAI को चार महीने के भीतर नए नियम तैयार करने होंगे. कोर्ट के इस निर्देश का उद्देश्य ग्राहकों को खाद्य उत्पादों के पोषण संबंधी जोखिमों के बारे में स्पष्ट जानकारी देना और उन्हें सोच-समझकर खरीदारी करने के लिए जागरूक करना है.

फूड पैकेट पर कैसा होगा लाल चेतावनी निशान?

सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि जिन खाद्य उत्पादों में तय सीमा से अधिक फैट, शुगर और नमक होगा, उनके पैकेट के सामने अलग-अलग लाल रंग के हेक्सागन यानी षट्कोण के आकार के चेतावनी लेबल लगाने होंगे. इन पर बड़े अक्षरों में 'HIGH FAT', 'HIGH SUGAR' और 'HIGH SALT' लिखा होगा. प्रत्येक चेतावनी निशान का आकार पैकेट के सामने वाले हिस्से का कम से कम 4 से 5 फीसदी होना चाहिए, ताकि ग्राहक इसे आसानी से देख और पढ़ सकें.

कुल चीनी, सैचुरेटेड फैट और नमक के आधार पर तय होंगे मानक

अदालत ने FSSAI को खाद्य उत्पादों की लेबलिंग के लिए पोषण संबंधी मानकों की नए सिरे से समीक्षा करने का निर्देश दिया है. इसके तहत सिर्फ एडेड शुगर के बजाय उत्पाद में मौजूद कुल चीनी (Total Sugar), सैचुरेटेड फैट और नमक की मात्रा को आधार बनाकर चेतावनी के मानक तय करने होंगे. कोर्ट ने कहा है कि इन पोषक तत्वों की निर्धारित सीमा को नए सिरे से तय किया जाए. इसके लिए DGI 2024 की टेबल 15.1 को बिना बदलाव के लागू नहीं किया जाएगा.

FSSAI को चार महीने में बनाने होंगे नियम

सुप्रीम कोर्ट ने FSSAI को नए नियमों का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए चार महीने की समयसीमा दी है. अदालत ने स्पष्ट किया है कि इस प्रक्रिया में देरी नहीं होनी चाहिए. इसके अलावा खाद्य नियामक को 10 सप्ताह बाद अदालत में प्रगति रिपोर्ट भी पेश करनी होगी. इससे नए नियम तैयार करने और उन्हें लागू करने की दिशा में हुई कार्रवाई की समीक्षा की जा सकेगी.

स्कूलों में भी दी जाएगी पोषण संबंधी शिक्षा

सुप्रीम कोर्ट ने खाद्य उत्पादों पर चेतावनी लेबल लगाने के साथ बच्चों को पोषण के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया है. इसके लिए स्कूलों के पाठ्यक्रम में न्यूट्रिशनल लिटरेसी यानी पोषण संबंधी शिक्षा को शामिल करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही इस विषय पर जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित करने की बात भी कही गई है. इसका उद्देश्य बच्चों को कम उम्र से ही संतुलित खानपान और ज्यादा चीनी, नमक व फैट वाले खाद्य पदार्थों के संभावित नुकसान के बारे में जानकारी देना है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

छोटे दुकानदारों को UPI अपनाने पर मिलेगा इंसेंटिव, जानें क्या हैं NPCI की नई स्कीम की शर्तें

UPI के दायरे में छोटे और मझोले व्यापारियों को लाने के लिए NPCI की नई पहल, QR कोड लगाने पर 300 रुपये और साउंडबॉक्स लगाने पर 750 रुपये का मिलेगा इंसेंटिव

1 week ago

FSSAI की बड़ी कार्रवाई: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन असुरक्षित खाद्य उत्पाद जब्त, 1,133 लाइसेंस निलंबित

FSSAI ने 1 सितंबर से 5 नवंबर के बीच देशभर में कुल 56,431 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया. इस दौरान 3,279.57 टन प्रतिबंधित और गैर-अनुपालन वाले खाद्य उत्पाद जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 81.80 करोड़ रुपये है.

09-November-2026

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

02-November-2026

दिल्ली में 1 नवंबर से BS-6 से पुराने वाहनों की नो एंट्री, जानें किन गाड़ियों को मिलेगी छूट

इस फैसले का असर दिल्ली से सटे हरियाणा के शहरों से आने वाले वाहनों पर भी पड़ेगा. खासतौर पर गुरुग्राम और फरीदाबाद से दिल्ली आने वाले वाहन चालकों को इस नियम का ध्यान रखना होगा.

31-October-2026

सोना 4,200 रुपये और चांदी 10 हजार रुपये टूटी, एक साल के निचले स्तर पर पहुंचे भाव; जानें गिरावट की वजह

MCX पर चांदी करीब 5 फीसदी और सोना 3 फीसदी तक टूट गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई.

31-October-2026


बड़ी खबरें

बाजार की तेजी पर लगेगा ब्रेक या बनेगा नया रिकॉर्ड? इन फैक्टर्स से तय होगी आज की चाल

गुरुवार, 26 नवंबर को बीएसई का सेंसेक्स 390.31 अंक यानी 0.46 फीसदी की बढ़त के साथ 84,328.59 पर बंद हुआ था. वहीं, एनएसई का निफ्टी 65.25 अंक यानी 0.25 फीसदी चढ़कर 25,884.50 के स्तर पर पहुंच गया था.

44 minutes ago

कच्चे तेल की कीमतें 95 डॉलर के पार, सरकारी बॉन्ड पर बढ़ा दबाव; RBI की मौद्रिक नीति पर नजर

गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सरकारी बॉन्ड की कीमतों में गिरावट आई, जबकि उनकी यील्ड में बढ़ोतरी दर्ज की गई. निवेशकों की नजर अब 4 दिसंबर को होने वाली भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समीक्षा पर है.

12 minutes ago

चिप्स-बिस्किट के पैकेट पर अब दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का FSSAI को आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने FSSAI को नए नियमों का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए चार महीने की समयसीमा दी है. अदालत ने स्पष्ट किया है कि इस प्रक्रिया में देरी नहीं होनी चाहिए.

27 minutes ago

AI शेयरों में गिरावट और विदेशी निवेश की वापसी से भारत का निवेश आकर्षण बढ़ा: मोतीलाल ओसवाल

16 अक्टूबर के बाद एक महीने में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने भारतीय शेयर बाजार में करीब 9 अरब डॉलर का निवेश किया. घरेलू कंपनियों की मजबूत कमाई और बेहतर आर्थिक स्थिति से भी भारतीय बाजार की संभावनाएं मजबूत हुई हैं.

16 hours ago

जोमैटो के पूर्व CEO राकेश रंजन को उबर ने बनाया भारत और दक्षिण एशिया का प्रेसिडेंट

कंपनी की ओर से गुरुवार को जारी बयान के मुताबिक, राकेश रंजन एशिया पैसिफिक के रीजनल जनरल मैनेजर डोम टेलर (Dom Taylor) को रिपोर्ट करेंगे. उबर से जुड़ने से पहले वह एलन ऑनलाइन (Allen Online) में CEO के पद पर कार्यरत थे.

16 hours ago