✕

होम / पर्सनल फाइनेंस / सोना गिरते ही RBI अलर्ट, गोल्ड लोन के नियमों पर NBFC को दी सख्त हिदायत

सोना गिरते ही RBI अलर्ट, गोल्ड लोन के नियमों पर NBFC को दी सख्त हिदायत

पिछले करीब एक महीने में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. सोना अपने उच्चतम स्तर से करीब 30 फीसदी तक नीचे आ चुका है. कीमतों में इस गिरावट का असर गोल्ड लोन कारोबार पर भी पड़ सकता है. इसी को देखते हुए RBI ने NBFC के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 hour ago

सोने की कीमतों में भारी गिरावट के बाद भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गोल्ड लोन देने वाली नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (NBFC) को सतर्क रहने की सलाह दी है. केंद्रीय बैंक ने कंपनियों को गिरवी रखे सोने के मूल्य के मुकाबले दिए जाने वाले कर्ज की निगरानी बढ़ाने और लोन-टू-वैल्यू (LTV) अनुपात पर विशेष ध्यान देने को कहा है. इसके अलावा, RBI ने न्यूनतम नेट ओन्ड फंड (NOF) की शर्त पूरी नहीं करने वाली कंपनियों को भी सख्त चेतावनी दी है.

गोल्ड लोन को लेकर RBI ने क्यों बढ़ाई सख्ती?

पिछले करीब एक महीने में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. सोना अपने उच्चतम स्तर से करीब 30 फीसदी तक नीचे आ चुका है. कीमतों में इस गिरावट का असर गोल्ड लोन कारोबार पर भी पड़ सकता है. इसी को देखते हुए RBI ने NBFC के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की.

बैठक में केंद्रीय बैंक ने कंपनियों को गोल्ड लोन की पहले से अधिक सख्ती से जांच करने की सलाह दी. दरअसल, सोने की कीमतें घटने से गिरवी रखे गए सोने का बाजार मूल्य कम हो जाता है. ऐसे में पहले दिए गए कर्ज और सोने की मौजूदा कीमत के बीच का संतुलन बिगड़ सकता है. इससे कंपनियों के लिए कर्ज की वसूली का जोखिम बढ़ जाता है.

NOF की शर्त पूरी नहीं करने वाली NBFC को नहीं मिलेगा अतिरिक्त समय

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, RBI ने NBFC के लिए न्यूनतम नेट ओन्ड फंड (NOF) की शर्त को लेकर भी सख्त रुख अपनाया है. केंद्रीय बैंक ने स्पष्ट किया है कि जो कंपनियां मार्च 2027 तक 10 करोड़ रुपये के न्यूनतम NOF का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाएंगी, उन्हें इसके लिए आगे कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा.

NOF से पता चलता है कि किसी वित्तीय कंपनी के पास अपना कारोबार चलाने और संभावित नुकसान का सामना करने के लिए कितनी पूंजी उपलब्ध है. NBFC के लिए न्यूनतम NOF की यह शर्त पूरी करना जरूरी है.

ग्राहकों से हर महीने ब्याज लेने की सलाह

बैठक के दौरान RBI ने गोल्ड लोन देने वाली कंपनियों को कर्ज चुकाने के तरीके में भी बदलाव करने की सलाह दी है. केंद्रीय बैंक के मुताबिक, एक साल से अधिक अवधि वाले गोल्ड लोन में ग्राहकों से हर महीने ब्याज की किस्त लेने पर जोर दिया जाना चाहिए.

अब तक कुछ कंपनियां ऐसी व्यवस्था के तहत कर्ज देती थीं, जिसमें लोन की अवधि पूरी होने पर ग्राहक को मूलधन और पूरा ब्याज एक साथ चुकाना पड़ता था. RBI चाहता है कि लंबी अवधि के कर्ज में ब्याज का भुगतान नियमित रूप से किया जाए, ताकि भुगतान का जोखिम कम किया जा सके.

तेजी से कारोबार बढ़ाने और साइबर जोखिमों पर भी चेतावनी

RBI ने NBFC को बहुत तेजी से कारोबार का विस्तार करने को लेकर भी आगाह किया है. केंद्रीय बैंक ने कहा है कि कंपनियों को अपने कारोबार की रफ्तार के साथ जोखिम प्रबंधन पर भी ध्यान देना चाहिए. इसके अलावा, बढ़ते साइबर जोखिमों को देखते हुए नए टेक्नोलॉजी पार्टनर्स के साथ काम शुरू करने से पहले उनकी उचित जांच-पड़ताल करने की सलाह दी गई है.

RBI की सख्ती का गोल्ड लोन ग्राहकों पर क्या होगा असर?

सोने की कीमतों में गिरावट और RBI की सख्ती का असर गोल्ड लोन लेने वाले ग्राहकों पर भी पड़ सकता है.

- कम मिल सकता है कर्ज: NBFC गिरवी रखे गए सोने की मौजूदा कीमत के मुकाबले पहले से कम रकम का लोन दे सकती हैं.
- अतिरिक्त भुगतान का दबाव: सोने की कीमत घटने से लोन-टू-वैल्यू (LTV) अनुपात निर्धारित सीमा से ऊपर जाने पर कंपनियां ग्राहकों से अतिरिक्त भुगतान करने को कह सकती हैं.
- गिरवी सोना बिकने का जोखिम: अगर ग्राहक अतिरिक्त भुगतान करने या बकाया चुकाने में असमर्थ रहता है, तो कर्जदाता नियमानुसार गिरवी रखे सोने की नीलामी कर कर्ज की वसूली कर सकते हैं.
- कंपनियों के मुनाफे पर असर: कर्ज की वसूली में दिक्कत और डिफॉल्ट बढ़ने की स्थिति में NBFC को अधिक प्रावधान (Provisioning) करना पड़ सकता है. इससे उनके मुनाफे पर दबाव आएगा.

अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है असर

गोल्ड लोन का इस्तेमाल खासतौर पर किसान, छोटे कारोबारी और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले परिवार आपात जरूरतों को पूरा करने के लिए करते हैं. ऐसे में अगर NBFC कर्ज देने के नियम सख्त करती हैं या कम रकम का लोन देती हैं, तो इन ग्राहकों के लिए पूंजी जुटाना मुश्किल हो सकता है.

इसका असर उनकी खर्च करने की क्षमता और छोटे कारोबार की गतिविधियों पर पड़ सकता है. व्यापक स्तर पर इसका असर बाजार में खपत और आर्थिक गतिविधियों पर भी देखने को मिल सकता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विदेशी बैंक खातों में 20 लाख रुपये तक की रकम पर बड़ी राहत, I-T विभाग ने FAST-DS घोषणा से दी छूट

FAST-DS के तहत विदेशी संपत्तियों का उचित बाजार मूल्य (Fair Market Value) 31 मार्च 2026 के आधार पर तय किया जाएगा.

4 days ago

अब स्टार्टअप में भी लगेगा PF का पैसा, EPFO सालाना फंड का 3% तक करेगा निवेश

इसके तहत संगठन हर साल मिलने वाले नए फंड का अधिकतम 3 फीसदी हिस्सा स्टार्टअप, निजी कंपनियों और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में निवेश कर सकेगा. इस प्रस्ताव को 19 नवंबर को हुई केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की बैठक में सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है.

5 days ago

EPFO का बड़ा फैसला! नौकरी छूटने पर 2 महीने में निकाल सकेंगे पूरा PF, 90% तक निकासी की भी मंजूरी

ये फैसले 19 नवंबर को केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में हुई ईपीएफओ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की 240वीं बैठक में लिए गए.

5 days ago

अब PNB की शाखाओं से भी कर सकेंगे म्यूचुअल फंड में निवेश, SBI MF के साथ समझौता

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के ग्राहक अब देशभर में बैंक की शाखाओं के जरिए एसबीआई म्यूचुअल फंड की विभिन्न योजनाओं में निवेश कर सकेंगे. इस साझेदारी के तहत ग्राहकों को निवेश संबंधी जानकारी, डिजिटल सुविधाएं और बैंक कर्मचारियों की मदद भी मिलेगी.

6 days ago

रक्षा क्षेत्र की कंपनियों में लगाना चाहते हैं पैसा? SBI का नया फंड लॉन्च, ₹5,000 से कर सकते हैं निवेश

रक्षा क्षेत्र की कंपनियों में निवेश का मिलेगा अवसर, फंड अपनी 95-100 फीसदी रकम SBI BSE India Defence ETF में लगाएगा; शुरुआती 15 दिनों में निकासी पर लगेगा 1 फीसदी एग्जिट लोड

1 week ago


बड़ी खबरें

एल्युमीनियम की सप्लाई पर संकट, 38 साल में सबसे बड़ा प्रीमियम; LME ने बदले नियम

नए नियमों के तहत, जिन ट्रेडर्स या संस्थाओं के पास कुल उपलब्ध स्टॉक का 30 से 80 फीसदी हिस्सा होगा, उन्हें रोजाना अपना स्टॉक पिछले दिन की कैश कीमत के 0.50 फीसदी की निर्धारित दर पर बाजार में उधार देना होगा.

19 minutes ago

मेट्रो कोच निर्माण कारोबार में उतरेगी Jupiter Wagons, शेयरों में लगा 20% का अपर सर्किट

बुधवार को कंपनी की नई कारोबारी योजना की जानकारी सामने आने के बाद शेयर में जोरदार खरीदारी देखने को मिली. कारोबार के दौरान यह 20 फीसदी उछलकर 222.50 रुपये पर पहुंच गया और अपर सर्किट लग गया.

1 hour ago

सोना गिरते ही RBI अलर्ट, गोल्ड लोन के नियमों पर NBFC को दी सख्त हिदायत

पिछले करीब एक महीने में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. सोना अपने उच्चतम स्तर से करीब 30 फीसदी तक नीचे आ चुका है. कीमतों में इस गिरावट का असर गोल्ड लोन कारोबार पर भी पड़ सकता है. इसी को देखते हुए RBI ने NBFC के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की.

1 hour ago

लेंसकार्ट पर विदेशी निवेशकों का भरोसा, गोल्डमैन सैक्स और सोसाइटी जनरल ने लगाए 920 करोड़ रुपये

विदेशी निवेशकों ने लेंसकार्ट सॉल्यूशंस के 1.26 करोड़ से ज्यादा शेयर थोक सौदों के जरिए खरीदे हैं. गोल्डमैन सैक्स ने अपनी सहयोगी कंपनियों के माध्यम से 65.21 लाख शेयर खरीदे, जबकि फ्रांस की सोसाइटी जनरल ने 61.76 लाख शेयरों का अधिग्रहण किया. इस सौदे की कुल कीमत 920.58 करोड़ रुपये रही.

5 hours ago

डिजिटल फ्रॉड पर लगाम लगाने की तैयारी में RBI, UPI और बैंक कार्ड को खुद बंद-चालू कर सकेंगे ग्राहक

ऑनलाइन ठगी से बचाने के लिए RBI ने जारी किया नया ड्राफ्ट, ग्राहकों को मिलेगी डिजिटल पेमेंट पर पूरी निगरानी की सुविधा; ट्रांजेक्शन लिमिट से लेकर पेमेंट का समय तक कर सकेंगे तय

2 hours ago