होम / पर्सनल फाइनेंस / इन बैंकों में एफडी करना पसंद करते हैं भारतीय, जानते हैं क्‍या है इसकी वजह? 

इन बैंकों में एफडी करना पसंद करते हैं भारतीय, जानते हैं क्‍या है इसकी वजह? 

इन बैंकों में लोगों का भरोसा अभी भी बना हुआ है. जबकि बाजार में कई ऐसे छोटे वित्‍तीय संगठन भी हैं जो ज्‍यादा ब्‍याज ऑफर कर रहे हैं

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

. अगर हम आपसे पूछे कि आखिर ऐसे कौन से बैंक हैं जहां सबसे ज्‍यादा लोग अपनी एफडी करना पसंद करते हैं तो आप कुछ बैंकों के नाम तो बता सकते हैं लेकिन सभी के बारे में नहीं बता पाएंगे. क्‍योंकि बीते एक दशक में निवेश करने के तरीके में बड़े बदलाव आए हैं. लेकिन बैंकबाजार की रिपोर्ट के अनुसार हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर ऐसे कौन से सात बैंक हैं जहां निवेशक सबसे ज्‍यादा एफडी करना पसंद करते हैं. हम आपको ये भी बताएंगे कि आखिर इसकी वजह क्‍या है. 

क्‍या कहती है आरबीआई की ये रिपोर्ट? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरबीआई की रिपोर्ट कहती है कि सात सार्वजनिक बैंक और तीन ऐसे प्राइवेट बैंक हैं जहां सबसे ज्‍यादा लोग एफडी करना पसंद करते हैं. इन बैंकों में कुल जमा का 76 प्रतिशत पैसा मौजूद है. बाजार में ये स्थिति तब है जब छोटे बैंक और छोटे निजी बैंकों के द्वारा ज्‍यादा से ज्‍यादा ब्‍याज ऑफर किया जा रहा है. फिर भी लोग पुराने और बड़े बैंकों में एफडी करना पसंद कर रहे हैं.

सबसे पसंदीदा बैंक है SBI
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बैंकबाजार की रिपोर्ट कहती है कि इस कड़ी में सबसे पहले नंबर पर आता है एसबीआई बैंक. इसमें बाजार में जमा कुल जमा का 23 प्रतिशत पैसा मौजूद है. अगर सरकारी बैंकों की बात करें तो इसकी हिस्‍सेदारी उसमें 36 प्रतिशत है. एसबीआई के बाद अगर सार्वजनिक बैंक की बात करें तो उसमें यूनियन बैंक और केनरा बैंक शामिल हैं. इनके पास कुल अवधि में  जमा का 7 प्रतिशत पैसा मौजूद है. जबकि एफडी की बात करें तो वो 12 प्रतिशत और 11 प्रतिशत है. 

इसके बाद आते हैं ये सरकारी बैंक 
इन तीन बैंकों के बाद सरकारी बैंकों में अगला नाम जिनका आता है वो हैं बैंक ऑफ बड़ौदा और पंजाब नेशनल बैंक, इन दोनों की कुल अवधि में जमा पैसे की हिस्‍सेदारी 6 प्रतिशत है. अगर एफडी की बात करें तो उसमें इनकी हिस्‍सेदारी 10 प्रतिशत है. इन सरकारी बैंकों में बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन बैंक भी शामिल हैं. इन दोनों के पास कुल अवधि में कुल बैंका जमा का 4 प्रतिशत और बाजार हिस्‍सेदारी का 6 प्रतिशत हिस्‍सा मौजूद है. 

कौन-कौन से हैं निजी बैंक? 
वहीं अगर निजी बैंकों की बात करें तो उसमें सबसे पहला नाम आता है एचडीएफसी बैंक का. इसके बाद दूसरा नाम आता आईसीआईसीआई का आता है. इन दोनों बैंकों में कुल अवधि का 6 प्रतिशत और बाजार अवधि का 19 प्रतिशत मौजूद है. इसी तरह अगर तीसरे बैं की बात करें तो उसमें एक्सिस बैंक शामिल है. इसमें कुल जमा का 5 प्रतिशत और बाजार हिस्‍सेदारी का 15 प्रतिशत शामिल है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

6 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

9 minutes ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

1 hour ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

25 minutes ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

34 minutes ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

3 hours ago