होम / पर्सनल फाइनेंस / जानते हैं क्या है प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, ऐसे उठा सकते हैं इसका लाभ?

जानते हैं क्या है प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, ऐसे उठा सकते हैं इसका लाभ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का ऐलान किया था. इस योजना के तहत सरकार घर में सोलर सिस्टम लगवाने पर सब्सिडी प्रदान कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के नागरिकों के लिए बहुत सारी योजनाएं शुरू की गई हैं. ऐसे ही एक योजना का ऐलान प्रधानमंत्री मोदी ने 22 जनवरी को किया था, जिसका नाम है प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, इस योजना के तहत सरकार घर में सोलर सिस्टम लगवाने पर सब्सिडी प्रदान कर रही है. इस योजना के लिए आप बैंकों से लोन भी ले सकते हैं. तो चलिए जानते हैं पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए कितनी सब्सिडी मिल रही है और कौन-कौन से बैंक कितना लोन दे रहे हैं. 

इतनी मिल रही है सब्सिडी 
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए अलग-अलग तरह के रूफटॉप सोलर सिस्टम के लिए सब्सिडी दी जा रही है. इसमें अगर कोई 1 kw का रूफटॉप सोलर सिस्टम लगवाता है, तो उसे 30,000 रुपये की सब्सिडी मिलेगी. वहीं, अगर 2 kw का सिस्टम लगवाते हैं, तो 60,000 रुपये की सब्सिडी मिलेगी. इसी तरह अगर कोई वह 3 kw का सिस्टम लगवाता है तो उसे 78,000 रुपये की सब्सिडी मिलेगी. 

ये लोग ले सकते हैं योजना का लाभ
इस योजना के लिए आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए. सोलर पैनल लगाने के लिए उपयुक्त छत वाला घर होना चाहिए. परिवार के पास वैध बिजली कनेक्शन होना चाहिए. परिवार ने सौर पैनलों के लिए किसी अन्य सब्सिडी का लाभ नहीं उठाया हो. 

लोन का लाभ उठाने के लिए न्यूनतम आय मानदंड
अगर लोग 3 किलोवाट क्षमता तक सोलर रूफ टॉप की स्थापना के लिए है, तो कोई मानदंड नहीं है. वहीं, 3 किलोवाट से अधिक और 10 किलोवाट तक की क्षमता की स्थापना के लिए लोन लेने के लिए वार्षिक आय 3 लाख रुपये और उससे अधिक होनी चाहिए.

ये बैंक दे रहे हैं लोन
एसबीआई 3 किलोवाट क्षमता तक सोलर रूफ टॉप की स्थापना के लिए 2 लाख और 3 किलोवाट से अधिक और 10 किलोवाट क्षमता तक सोलर रूफ टॉप की स्थापना के लिए 6 लाख रुपये तक का लोन दे रहा है. वहीं सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया 3 kw का तीन सिस्टम लगवाने के लिए  अधिकतम 6 लाख रुपये तक लोन दिया जा रहा है. पंजाब नेशनल बैंक द्वारा 10 kw के सोलर सिस्टम के लिए 6 लाख का लोन दिया जा रहा है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

1 hour ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

4 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

2 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

3 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

4 hours ago