होम / पर्सनल फाइनेंस / RBI का बड़ा फैसला: शेयरों पर लोन की सीमा अब ₹1 करोड़, IPO फाइनेंसिंग भी ₹25 लाख तक बढ़ी

RBI का बड़ा फैसला: शेयरों पर लोन की सीमा अब ₹1 करोड़, IPO फाइनेंसिंग भी ₹25 लाख तक बढ़ी

RBI का यह कदम भारतीय वित्तीय बाजार को और सशक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत पहल है. इससे निवेशकों को पूंजी तक आसान पहुंच मिलेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने निवेशकों को राहत देते हुए शेयरों और डेट सिक्योरिटीज पर लोन की सीमा में बड़ा इजाफा किया है. अब निवेशक अपनी लिस्टेड शेयर होल्डिंग को गिरवी रखकर 1 करोड़ रुपये तक का लोन ले सकेंगे. पहले यह सीमा सिर्फ 20 लाख रुपये थी. वहीं, IPO फाइनेंसिंग की लिमिट भी 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी गई है. इस फैसले की घोषणा RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के बाद की. यह बदलाव 1 अक्टूबर 2025 से लागू हो गया है.

क्या होता है शेयरों पर लोन?

शेयरों पर लोन एक ऐसी सुविधा है, जिसमें निवेशक अपने शेयर बेचे बिना बैंक या ब्रोकरेज हाउस से कर्ज ले सकते हैं. इस लोन पर ब्याज दर आमतौर पर पर्सनल लोन से कम होती है. उदाहरण के तौर पर, यदि किसी निवेशक के पास 50 लाख रुपये के शेयर हैं, तो पहले उन्हें अधिकतम 20 लाख रुपये तक लोन मिलता था. लेकिन अब वे बैंक की मार्जिन शर्तों के अनुसार 1 करोड़ रुपये तक उधार ले सकते हैं. इससे व्यक्ति अपनी संपत्ति बेचे बिना मेडिकल, शिक्षा, व्यवसाय या निवेश संबंधी खर्चों को पूरा कर सकता है.

IPO फाइनेंसिंग में बड़ा सुधार

IPO फाइनेंसिंग का मतलब होता है कि निवेशक नए शेयर इश्यू में भाग लेने के लिए लोन लेते हैं. पहले यह सीमा 10 लाख रुपये थी, जिसे अब बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दिया गया है. इससे उन निवेशकों को फायदा होगा जो बड़े IPO अलॉटमेंट के लिए आवेदन करना चाहते हैं लेकिन पूरा कैश निवेश नहीं करना चाहते. हालांकि ध्यान रहे, अगर IPO में शेयर नहीं मिलते या उनका प्रदर्शन कमजोर रहता है, तो निवेशकों को लोन ब्याज सहित चुकाना होगा.

डेट सिक्योरिटीज पर लोन की सीमा भी हटाई गई

RBI ने लिस्टेड डेट सिक्योरिटीज जैसे कॉरपोरेट बॉन्ड, सरकारी प्रतिभूतियां (G-Secs) और डिबेंचर पर लोन लेने की ऊपरी सीमा को खत्म कर दिया है. अब निवेशक इन परिसंपत्तियों को भी गिरवी रखकर अधिक फंडिंग हासिल कर सकते हैं. इससे निवेशकों को पूंजी तक पहुंच और भी लचीली हो जाएगी.

निवेशकों को क्या फायदे होंगे?

1. अब निवेशक अपनी होल्डिंग्स को बेचे बिना बड़ी राशि का लोन ले सकेंगे.

2. शिक्षा, चिकित्सा या व्यवसाय जैसे जरूरी खर्चों के लिए कर्ज लेना आसान होगा.

3. IPO में भागीदारी बढ़ेगी, जिससे अच्छे रिटर्न वाले ऑफर्स में निवेश संभव होगा.

4. डेट सिक्योरिटीज से भी फाइनेंसिंग का विकल्प खुलेगा, जो पहले सीमित था.

जोखिम भी कम नहीं हैं

हालांकि यह सुविधा कई मामलों में फायदेमंद है, लेकिन इसके साथ जोखिम भी हैं. अगर गिरवी रखे गए शेयर की कीमत गिरती है, तो बैंक अतिरिक्त गिरवी की मांग कर सकता है या आंशिक शेयर बेच सकता है. ब्याज दर और अन्य शुल्क समय के साथ बढ़ सकते हैं. IPO लोन में शेयर न मिलने पर निवेशक को बिना रिटर्न के लोन चुकाना पड़ सकता है.

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार निवेशक अपने बैंक या ब्रोकरेज से जानकारी लें कि नई लिमिट्स उपलब्ध हैं या नहीं. इसके अलावा ब्याज दरें, मार्जिन रेशियो और शर्तों को समझकर ही लोन लें. उधार लिए गए पैसों का इस्तेमाल सोच-समझकर करें, साथ ही गिरवी रखी संपत्ति पर नजर रखें और गिरावट की स्थिति में सुरक्षा मार्जिन का ध्यान रखें.

 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

20 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

1 hour ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

1 hour ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

19 hours ago