होम / पर्सनल फाइनेंस / सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हुआ Bajaj Finserv का NFO, जानें क्या है फायदा  

सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हुआ Bajaj Finserv का NFO, जानें क्या है फायदा  

बजाज फिनसर्व एसेट मैनेजमेंट का यह फंड निवेशकों को अलग-अलग सेक्टर की स्मॉल-कैप से लेकर लार्ज-कैप तक सभी कंपनियों में निवेश की सुविधा प्रदान करता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बजाज फिनसर्व एसेट मैनेजमेंट (Bajaj Finserv Asset Management) ने अपनी पहली इक्विटी स्कीम 'बजाज फिनसर्व फ्लेक्सी कैप फंड' (Bajaj Finserv Flexi Cap Fund- ) को लॉन्‍च कर दिया है. यह एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है, जिसका मकसद मेगाट्रेंड्स स्‍ट्रैटजी के आधार पर अलग-अलग मार्केट कैप वाली इक्विटी और उससे संबंधित विकल्पों में निवेश करके लंबी अवधि में वेल्‍थ क्रिएशन करना है. बजाज फिनसर्व का ये NFO यानी न्यू फंड ऑफर सब्‍सक्रिप्‍शन के लिए आज (24 जुलाई) से खुल गया है और 7 अगस्त, 2023 को बंद होगा. इस स्‍कीम में फंड का निवेश लार्ज कैप, मिड कैप, स्मॉल कैप शेयरों में किया जाएगा.

कितने से कर सकते हैं निवेश?
बजाज फिनसर्व एसेट मैनेजमेंट के मुताबिक, इस न्यू फंड ऑफर में कम से कम 500 रुपए से निवेश किया जा सकता है, जिसके बाद 1 रुपये के मल्‍टीपल में कितनी भी राशि निवेश की जा सकती है. कंपनी का कहना है कि निवेशक उन सबसे मजबूत मेगाट्रेंड्स से लाभ उठा सकते हैं, जिन्हें उनके इन्‍वेस्‍टमेंट एक्सपर्ट अलग-अलग सेक्टर, थीम, मार्केट कैपिटलाइजेशन और जियोग्राफीज में देखते हैं. बजाज फिनसर्व की इन्‍वेस्‍टमेंट टीम उन मेगाट्रेंड्स पर फोकस करती है, जो कमाई करने योग्य हों, जिनका दायरा बड़ा हो और लंबी अवधि तक प्रभाव रहता हो. 

निवेशकों के लिए स्मार्ट विकल्प
NFO की लॉन्च पर बजाज फिनसर्व एसेट मैनेजमेंट के सीईओ, गणेश मोहन ने कहा कि एक कैटेगरी के रूप में इक्विटी स्कीम की पेशकश में फ्लेक्सी कैप सबसे ज्‍यादा फ्लेक्सिबल है. हमारा मानना है कि यह निवेशकों के पोर्टफोलियो का एक प्रमुख हिस्सा बन सकता है. खासतौर से वे जो लंबी अवधि के निवेश के जरिए अपनी वेल्‍थ में इजाफा करना चाहते हैं. हमारा मानना है कि इस स्‍कीम में इस कैटेगरी के लिए गेम-चेंजर बनने की क्षमता है. फ्लेक्सी कैप में निवेश करने वाले मेगाट्रेंड्स वास्तव में इस कैटैगरी में 'फ्लेक्सिबिलिटी' की पावर को अनलॉक करते हैं, जिससे यह निवेशकों के लिए निवेश का एक स्मार्ट विकल्प बन जाता है. 

इनके लिए होगा फायदेमंद
कंपनी का कहना है कि यह फंड निवेशकों को अलग-अलग सेक्टर की स्मॉल-कैप से लेकर लार्ज-कैप तक सभी मार्केट कैप वाली कंपनियों में निवेश करने की सुविधा प्रदान करता है. यह फंड लंबी अवधि के निवेश का लक्ष्य लेकर चलने वालों के लिए फायदेमंद है, साथ ही उनके लिए भी जो अलग-अलग प्रकार के फंड्स में एसेट लोकेशन यानी परिसंपत्ति आवंटन से जुड़ी जटिलताओं से बचना चाहते हैं. यह फ्लेक्सी कैप फंड MEGATRENDS रणनीति द्वारा संचालित है, जिसका मतलब है कि फंड मैनेजर सही समय पर ट्रेंड में आने और सही समय पर बाहर निकलने के उद्देश्य से निवेश करेगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

6 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

1 hour ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

2 hours ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

1 hour ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

2 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

5 hours ago