80 वर्ष के होने पर इंफोसिस के सह-संस्थापक की स्थायी विरासत भारतीय प्रतिभा, पारदर्शी शासन और पेशेवर प्रबंधन को वैश्विक स्तर पर विश्वसनीय बनाने में निहित है.
SBI रिसर्च के मुताबिक अगस्त में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.7% हो सकती है. बेहतर मानसून और खरीफ फसलों की मजबूत बुवाई से साल के अंत में खाद्य महंगाई पर दबाव कम होने की उम्मीद
विनिर्माण और थर्ड पार्टी लॉजिस्टिक्स की बढ़ती मांग से बाजार को मिला सहारा, मुंबई सबसे बड़ा बाजार बनकर उभरा; दूसरी छमाही में भी मजबूत मांग की उम्मीद
अमेरिकी मुद्रा के मई के बाद के सबसे निचले स्तर पर आने और घरेलू शेयर बाजार में मजबूती से रुपये को मिला सहारा, अमेरिकी मौद्रिक नीति और ट्रेजरी के नए कदमों पर बाजार की नजर
वॉल स्ट्रीट की एक दिग्गज कंपनी उस मॉरीशस इकाई की मालिक है, जिस पर सेबी ने हाल ही में सेंसेक्स की क्लोजिंग में कथित हेरफेर करने के आरोप में प्रतिबंध लगाया है. यह भारत में दो खाते संचालित करती है, एक बैंक के अपने पैसे के लिए और दूसरा छिपे हुए ग्राहकों के लिए, क्योंकि सार्वजनिक रिकॉर्ड में वास्तविक नाम कभी सामने नहीं आते.
नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी की बैठक में समुद्री सुरक्षा, नौसैनिक सहयोग और युद्धपोतों के डिजाइन व निर्माण में साझेदारी बढ़ाने पर सहमति बनी.
दूसरी पीढ़ी के उपग्रह नेटवर्क के लिए दोबारा आवेदन, नई तकनीक से दूरदराज इलाकों तक सीधे मोबाइल कनेक्टिविटी पहुंचाने की तैयारी
पीयूष गोयल की देखरेख में बना थिंक टैंक, उत्पादन दोगुना कर सेक्टर की इकोनॉमिक वैल्यू ₹60 लाख करोड़ तक ले जाने की तैयारी
रिन्यूएबल एनर्जी का इस्तेमाल 52% बढ़ा, 2030 तक 2.5 GW राउंड-द-क्लॉक ग्रीन पावर क्षमता का लक्ष्य
शॉर्ट सेलिंग आसान करने से लेकर मार्जिन घटाने तक पर विचार, 9 महीने में लागू हो सकते हैं प्रस्तावित सुधार
FSSAI का कहना है कि ऐसे दावे उपभोक्ताओं को भ्रमित कर सकते हैं और इन्हें वैज्ञानिक या तय मानकों के आधार पर साबित करना जरूरी है.
14 अगस्त 2026 तक LIC के पास HDFC Bank की 4.11 फीसदी हिस्सेदारी थी. RBI की नई मंजूरी के बाद बीमा कंपनी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर अधिकतम 9.99 फीसदी तक कर सकती है.
बुधवार को सेंसेक्स 325.78 अंक यानी 0.42 फीसदी गिरकर 76,909.68 अंक पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 76.60 अंक यानी 0.32 फीसदी टूटकर 24,078.30 अंक पर आ गया.
चार रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं पर ₹9,450 करोड़ और बिहार के 83 किलोमीटर फोरलेन हाईवे कॉरिडोर पर ₹3,591 करोड़ खर्च होंगे.
500 मिलियन डॉलर के शुरुआती इश्यू में 100 मिलियन डॉलर की अतिरिक्त राशि जोड़ी, 5.625% फिक्स्ड कूपन वाले नोट्स 2029 में होंगे मैच्योर
छोटे और मध्यम उद्यमों की लिस्टिंग व्यवस्था में ट्रेडिंग, मार्केट मेकिंग और मेन बोर्ड में माइग्रेशन से जुड़े नियमों की होगी समीक्षा
नए नियम में सबसे बड़ा बदलाव डिजिटल लेनदेन को लेकर है. पहले चार मुफ्त लेनदेन की सीमा में डिजिटल लेनदेन को शामिल नहीं किया जाता था. अब SBI ने यह सुविधा खत्म कर दी है.
दिल्ली पुलिस की EOW की FIR में Sammaan Capital को कथित लेनदेन का पीड़ित बताया गया, कंपनी ने कहा- पांच समूहों को दिए गए सभी ऋण की राशि वापस मिल चुकी है.
वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी
एसबीआई रिसर्च का अनुमान, FY27 में भारत का बैलेंस ऑफ पेमेंट्स 50 अरब डॉलर के सरप्लस में रह सकता है; मजबूत विदेशी पूंजी प्रवाह से बाहरी मोर्चे पर अर्थव्यवस्था को मिलेगा सहारा