होम / मीडिया सेंसेक्स / ITV नेटवर्क ने लिया ये बड़ा निर्णय, अब इंडिया न्यूज चैनलों पर पड़ेगा ये असर

ITV नेटवर्क ने लिया ये बड़ा निर्णय, अब इंडिया न्यूज चैनलों पर पड़ेगा ये असर

iTV नेटवर्क ने टीवी व्युअरशिप मेजरमेंट कंपनी यानी BARC को एक पत्र लिखकर अपनी शिकायतों की ओर ध्यान दिलाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

iTV नेटवर्क ने ‘ब्रॉडकास्टर्स ऑडियंस रिसर्च काउंसिल’ (BARC) इंडिया के रेटिंग सिस्टम से तत्काल प्रभाव से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं. नेटवर्क के पास दो नेशनल चैनल्स सहित कुल 9 चैनल्स हैं. इनमें ‘इंडिया न्यूज’ (India News), ‘न्यूजX’ (NewsX) और सात रीजनल चैनल्स- ‘इंडिया न्यूज हरियाणा’ (India News Haryana), ‘इंडिया न्यूज यूपी/यूके’ (India News UP/UK), ‘इंडिया न्यूज एमपी/सीजी’ (India News MP/CG), ‘इंडिया न्यूज गुजरात’ (India News Gujarat), ‘इंडिया न्यूज राजस्थान’ (India News Rajasthan), ‘इंडिया न्यूज पंजाब-हिमाचल-जम्मू कश्मीर’ (India News Punjab-Himachal-Jammu Kashmir) और NE न्यूज (NE News) शामिल हैं.

BARC को लिखा पत्र
iTV नेटवर्क ने टीवी व्युअरशिप मेजरमेंट कंपनी यानी BARC को एक पत्र लिखकर अपनी शिकायतों की ओर ध्यान दिलाया और सूचित किया कि जब तक उसकी शिकायतों का समाधान नहीं कर दिया जाता, तब तक वह उसकी रेटिंग प्रणाली से खुद को अलग करता है. जारी की गई आधिकारिक विज्ञप्ति में आईटीवी नेटवर्क ने कहा, ‘हम बार-बार बार्क के द्वारा इस्तेमाल की जा रही मनमानी और एकतरफा तंत्र पर अपनी चिंता जाहिर कर चुके हैं. हमने रेटिंग की विश्वसनीयता के संबंध में बेहद ही गंभीर मुद्दे उठाए, लेकिन आज तक हमारी किसी भी समस्या का समाधान नहीं किया गया'.

खत्म हो गई विश्वसनीयता 
iTV नेटवर्क की तरफ से आगे कहा गया है कि बार्क के कामकाज में विश्वसनीयता पूरी तरह से खत्म हो गई है और कई ब्रॉडकास्टर्स के साथ-साथ हम भी बार्क से जुड़े रहने के लिए मजबूर रहे हैं, क्योंकि यह एकमात्र टीवी रेटिंग एजेंसी है और एक प्रमुख स्थान रखती है. BARC की अस्पष्ट कार्रवाइयों से हमारे नेटवर्क को बहुत नुकसान पहुंचा है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ओम्निकॉम मीडिया इंडिया से शशि सिन्हा ने छोड़ा रणनीतिक सलाहकार पद

शशि सिन्हा, IPG Mediabrands India के सीईओ के तौर पर लंबे समय तक कंपनी का नेतृत्व कर चुके हैं और ओम्निकॉम-आईपीजी मीडियाब्रांड्स के भारत में विलय के दौरान भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी.

28-July-2026

‘कृषि जागरण’ को कोर्ट से बड़ी राहत, जागरण प्रकाशन का मुकदमा खारिज, ₹10 लाख का जुर्माना भी लगा

कोर्ट ने 29 सितंबर 2020 को जारी निषेधाज्ञा आदेश को भी रद्द कर दिया. कोर्ट ने कहा कि प्रतिवादियों को सार्वजनिक रूप से जो नुकसान और अपमान झेलना पड़ा, उसके मद्देनजर वादी कंपनी को ₹10 लाख की लागत प्रतिवादियों को चुकानी होगी.

28-May-2026

जागरण ग्रुप ने डिजिटल स्टाफ को पैरेंट कंपनी में किया ट्रांसफर, आंतरिक पुनर्गठन के तहत बदलाव

कंपनी लागत नियंत्रण और डिजिटल ऑपरेशन को अधिक प्रभावी बनाने की कोशिश में जुट गई है.

02-April-2026

Network18 में बड़ा फेरबदल, नई पीढ़ी के नेतृत्व को मिली कमान

विशेषज्ञों का मानना है कि यह पुनर्गठन Network18 को तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य में अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में मदद करेगा.

21-March-2026

रोहित सावल का नया दांव: Zingabad के साथ Gen Z पर फोकस

Zingabad ने अपनी अनोखी मार्केटिंग रणनीति और म्यूजिक के जरिए दर्शकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाकर डिजिटल दुनिया में जोरदार शुरुआत की है.

19-March-2026


बड़ी खबरें

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

2 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

54 minutes ago

AI सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, L&T बनाएगी चेन्नई में 10,000 GPU वाली देश की सबसे बड़ी AI फैक्ट्री

भारत में AI इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर बड़ा निवेश सामने आया है. लार्सन एंड टुब्रो (L&T) को करीब ₹10,000 करोड़ से ₹15,000 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है.

1 hour ago

₹401 करोड़ के GST गोलमाल का खुलासा, CAG ऑडिट में 1,334 मामले सामने आए

CAG की ऑडिट रिपोर्ट में वर्क्स कॉन्ट्रैक्ट और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में GST नियमों के उल्लंघन के 1,334 मामले सामने आए हैं. इनमें से 903 मामलों में विभाग ने आपत्तियां स्वीकार की हैं.

3 hours ago

भारत-SACU व्यापार वार्ता का खाका तैयार, एक साल में समझौता पूरा करने का लक्ष्य

भारत और दक्षिण अफ्रीका के नेतृत्व वाले पांच देशों के समूह साउदर्न अफ्रीकन कस्टम्स यूनियन यानी SACU ने प्रस्तावित ट्रेड डील के लिए बातचीत का औपचारिक खाका तय कर लिया है.

3 hours ago