होम / मीडिया सेंसेक्स / NDTV-Adani Deal:जानिए ओपन ऑफर के दूसरे दिन का हाल, इतने फीसदी के शेयर हुए टेंडर

NDTV-Adani Deal:जानिए ओपन ऑफर के दूसरे दिन का हाल, इतने फीसदी के शेयर हुए टेंडर

इस रिपोर्ट में दूसरे दिन के साथ-साथ पहले दिन क्या रही स्थिति, उसके बारे में भी जानें और साथ ही जानें कि ये ओपन लेटर होता क्या है?

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: NDTV के टेकओवर करने की कोशिश में जुटे गौतम अडानी को ओपन ऑफर के दूसरे दिन कुछ राहत मिली. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, NDTV के शेयरों के लिए अडानी के ओपन ऑफर को दूसरे दिन कुछ खरीदार मिले हैं.

दूसरे दिन दिखा रिस्पांस
रिपोर्ट में ऐसा कहा जा रहा है कि ओपन ऑफर के दूसरे दिन यानी बुधवार को करीब 1.8 मिलियन शेयर टेंडर किए गए. यह 10.76 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है. आपको बता दें कि जिन लोगों ने अपने शेयर टेंडर किए हैं उनके नाम आखिरी दिन सामने आएंगे.

26% अतिरिक्त हिस्सेदारी के लिए ओपन ऑफर
ओपन ऑफर 16,762,530 पेड-अप इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण के लिए है, जो NDTV की 26% वोटिंग शेयर पूंजी का प्रतिनिधित्व करता है. गौरतलब है कि अडानी एंटरप्राइजेज की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी AMG मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड (AMNL) ने NDTV में 29.18% हिस्सेदारी हासिल कर ली है. ओपन ऑफर अतिरिक्त 26% हिस्सेदारी के लिए है.

पहले दिन कोई नहीं आया सामने
यदि पहले दिन की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, NDTV के अधिग्रहण के लिए अडानी समूह के ओपन ऑफर के लिए पहले ही दिन कोई सामने नहीं आया. आपको बता दें कि 294 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 1.67 करोड़ शेयरों के लिए ओपन ऑफर 5 दिसंबर को बंद हो जाएगा. 

क्या है ओपन ऑफर?
SEBI के नियमों के अनुसार जो कंपनी किसी दूसरी कंपनी के शेयरों का अधिग्रहण कर रही हो, वो ओपन ऑफर ला सकती है. इसके तहत अधिग्रहण का इरादा रखने वाली कंपनी जिस कंपनी को खरीदना चाहती है, उसके शेयरहोल्डर्स को एक फिक्स भाव पर शेयर बेचने का ऑफर देती है. इसे ही ओपन ऑफर कहा जाता है. जो शेयरहोल्डर्स अडानी के ओपन ऑफर भाव पर शेयर बेच देंगे, उनकी हिस्सेदारी खत्म हो जाएगी.

शेयर मार्केट में NDTV का हाल
वहीं, यदि शेयर मार्केट में ताजा स्थिति की बात करें तो गुरुवार यानी 24 नवंबर, 2022 के कारोबार के दिन NDTV के शेयरों में उछाल देखने को मिला. बाजार बंद होने तक उसमें 2.64 प्रतिशत यानी 9.45 रुपये का उछाल देखने को मिला और उसके प्रत्येक शेयर का भाव 368 रुपये था.

VIDEO : JOB करने वाले कैसे बचाएं TAX, जान लीजिए ये 6 तरीके


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ओम्निकॉम मीडिया इंडिया से शशि सिन्हा ने छोड़ा रणनीतिक सलाहकार पद

शशि सिन्हा, IPG Mediabrands India के सीईओ के तौर पर लंबे समय तक कंपनी का नेतृत्व कर चुके हैं और ओम्निकॉम-आईपीजी मीडियाब्रांड्स के भारत में विलय के दौरान भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी.

28-July-2026

‘कृषि जागरण’ को कोर्ट से बड़ी राहत, जागरण प्रकाशन का मुकदमा खारिज, ₹10 लाख का जुर्माना भी लगा

कोर्ट ने 29 सितंबर 2020 को जारी निषेधाज्ञा आदेश को भी रद्द कर दिया. कोर्ट ने कहा कि प्रतिवादियों को सार्वजनिक रूप से जो नुकसान और अपमान झेलना पड़ा, उसके मद्देनजर वादी कंपनी को ₹10 लाख की लागत प्रतिवादियों को चुकानी होगी.

28-May-2026

जागरण ग्रुप ने डिजिटल स्टाफ को पैरेंट कंपनी में किया ट्रांसफर, आंतरिक पुनर्गठन के तहत बदलाव

कंपनी लागत नियंत्रण और डिजिटल ऑपरेशन को अधिक प्रभावी बनाने की कोशिश में जुट गई है.

02-April-2026

Network18 में बड़ा फेरबदल, नई पीढ़ी के नेतृत्व को मिली कमान

विशेषज्ञों का मानना है कि यह पुनर्गठन Network18 को तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य में अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में मदद करेगा.

21-March-2026

रोहित सावल का नया दांव: Zingabad के साथ Gen Z पर फोकस

Zingabad ने अपनी अनोखी मार्केटिंग रणनीति और म्यूजिक के जरिए दर्शकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाकर डिजिटल दुनिया में जोरदार शुरुआत की है.

19-March-2026


बड़ी खबरें

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

1 hour ago

₹401 करोड़ के GST गोलमाल का खुलासा, CAG ऑडिट में 1,334 मामले सामने आए

CAG की ऑडिट रिपोर्ट में वर्क्स कॉन्ट्रैक्ट और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में GST नियमों के उल्लंघन के 1,334 मामले सामने आए हैं. इनमें से 903 मामलों में विभाग ने आपत्तियां स्वीकार की हैं.

1 hour ago

भारत-SACU व्यापार वार्ता का खाका तैयार, एक साल में समझौता पूरा करने का लक्ष्य

भारत और दक्षिण अफ्रीका के नेतृत्व वाले पांच देशों के समूह साउदर्न अफ्रीकन कस्टम्स यूनियन यानी SACU ने प्रस्तावित ट्रेड डील के लिए बातचीत का औपचारिक खाका तय कर लिया है.

1 hour ago

ओडिशा का सेमीकंडक्टर सेक्टर पर बड़ा दांव, परियोजनाओं को मिलेगा 25% अतिरिक्त कैपेक्स सपोर्ट

ओडिशा सरकार ने अपनी सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग और फैबलेस पॉलिसी में संशोधन को मंजूरी दे दी है.

1 hour ago

चश्मों की बढ़ती मांग से Lenskart के मुनाफे में 270% का उछाल, पहली तिमाही में ₹222 करोड़ कमाए

कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब 270% बढ़कर ₹222 करोड़ पहुंच गया, जबकि रेवेन्यू 43.3% बढ़कर ₹2,714 करोड़ से ज्यादा रहा.

4 hours ago