होम / खास खबर / इंतजार खत्म! मार्च 2023 में होगा महिलाओं का IPL, BCCI ने दिया बड़ा संकेत

इंतजार खत्म! मार्च 2023 में होगा महिलाओं का IPL, BCCI ने दिया बड़ा संकेत

BCCI के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘हां, WIPL मार्च के पहले हफ्ते में शुरू होगा और हमने पहले साल चार हफ्ते की विंडो निर्धारित की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: Women Ipl 2023: महिलाओं के इंडियन प्रीमियर लीग का रास्ता साफ होता दिख रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स में छपी खबरों के मुताबिक मार्च 2023 में इसकी शुरुआत होने की उम्मीद है. इसमें पांच टीमें खेलेंगी, शुक्रवार को इसकी पुष्टि बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने की. 

BCCI ने घरेलू कैलेंडर में बदलाव किया
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड BCCI ने मार्च 2023 में पहली महिला इंडियन प्रीमियर लीग के लिए अपने महिला घरेलू कैलेंडर में बदलाव किया है. नवंबर से अप्रैल तक चलने वाले महिलाओं के घरेलू सीजन को एक महीने आगे बढ़ा दिया गया है. 2022-23 के लिए सीनियर महिला सीजन अब 11 अक्टूबर को टी20 मुकाबलों के साथ शुरू होगा और अगले साल फरवरी के आखिर में अंतर-क्षेत्रीय वनडे मुकाबलों के साथ खत्म होगा.

मार्च के पहले हफ्ते में होगा शुरू!
BCCI के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘हां, WIPL मार्च के पहले हफ्ते में शुरू होगा और हमने पहले साल चार हफ्ते की विंडो निर्धारित की है. दक्षिण अफ्रीका में टी20 विश्व कप 9 से 20 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा, हमारी योजना इसके तुरंत बाद WIPL कराने की है.'

सौरव गांगुली भी कह चुके हैं
आपको बता दें कि इसी साल फरवरी में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी ये बात कही थी कि महिला आईपीएल 2023 में होगा. गांगुली ने कहा था, "हम एक पूर्ण WIPL लाने की तैयार कर रहे हैं, ये तय रूप से होने जा रहा है. मेरा भरोसा है कि अगले साल यानी 2023 एक पूर्ण महिला आईपीएल शुरू करने का एक बहुत अच्छा समय होगा, जो उतना ही बड़ा होगा और जितना की पुरुषों का आईपीएल होता है."

कई टीमों ने दिखाई दिलचस्पी
इसी बात की पुष्टि BCCI के सचिव जय शाह भी कर चुके हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, "मैं स्टेकहोल्डर्स की ओर से मिल रही प्रतिक्रिया से रोमांचित हूं. कई मौजूदा आईपीएल टीमों ने इस बारे में पूछा है, और डब्ल्यूआईपीएल के मालिक फ्रेंचाइजी होने में गंभीर रुचि दिखाई है". मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स ने महिला टीमें खरीदने में दिलचस्पी दिखायी थी. यहां तक कि यूटीवी के सीईओ रोनी स्क्रूवाला ने ट्वीट किया था कि वह डब्ल्यूआईपीएल फ्रेंचाइजी खरीदने में दिलचस्पी रखते हैं. BCCI के सितंबर में होने वाली अपनी सालाना बैठक में महिला आईपीएल को लेकर चर्चा करने की उम्मीद है. 

VIDEO: प्रधानमंत्री मोदी के पास कितने करोड़ की है संपत्ति


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026


बड़ी खबरें

LPG संकट से निपटने की तैयारी, 21 रिफाइनरियों को सरकार ने दिए नए टारगेट

21 रिफाइनरियों और तेल-गैस कंपनियों के लिए तय किए गए नए उत्पादन लक्ष्य. संकट या सप्लाई बाधित होने की स्थिति में देश में तेजी से बढ़ाया जा सकेगा LPG उत्पादन

38 minutes ago

भारत@80: वित्तीय स्वतंत्रता और धन सृजन का एक नया दौर

लेखक एस रवि के अनुसार, भारत की वित्तीय यात्रा बुनियादी बैंकिंग से धन सृजन की ओर बढ़ रही है, जहां Gen Z, डिजिटल निवेश और उत्तराधिकार योजना अगले चरण को आकार दे रहे हैं.

2 hours ago

मुंबई में FDA का बड़ा एक्शन, एक्सपायर्ड ड्रिंक्स मिलने पर पारले एग्रो से जुड़ा गोदाम सील

चेंबूर स्थित वेयरहाउस में रातभर चली जांच, एक्सपायर्ड उत्पादों की बिक्री और आवाजाही पर रोक; दो वाहन भी जब्त

1 hour ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज और रोल्स-रॉयस की साझेदारी, AMCA के लिए स्वदेशी कॉम्बैट इंजन विकसित करने की तैयारी

इंजन के डिजाइन, डेवलपमेंट, मैन्युफैक्चरिंग और डिलीवरी पर होगा फोकस. सोमवार को RIL के शेयरों पर रहेगी नजर

1 hour ago

मुथूट फिनकॉर्प का मुनाफा करीब 3 गुना बढ़कर ₹705 करोड़, अब IPO से जुटाएगी ₹3,000 करोड़

मुथूट फिनकॉर्प ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब तीन गुना बढ़कर 705.48 करोड़ रुपये पहुंच गया. मजबूत नतीजों के बीच कंपनी अब IPO के जरिए 3,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की तैयारी में है.

3 hours ago