होम / खास खबर / क्‍या इन तैयारियों से कम हो पाएगा दिल्‍ली का एयर पॉल्‍यूशन, इस बार ये कदम उठाएगी सरकार 

क्‍या इन तैयारियों से कम हो पाएगा दिल्‍ली का एयर पॉल्‍यूशन, इस बार ये कदम उठाएगी सरकार 

पिछले कई सालों की तरह इस बार भी दिल्‍ली में पटाखों को पूरी तरह से बैन कर दिया गया है. पटाखों के जलने के बाद दिल्‍ली में धुंआ और बढ़ जाता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आठ महीने से लंबे गर्म मौसम के बाद आने वाली सर्दियों का इंतजार तो सभी को रहता है लेकिन सर्दी में आने वाला प्रदूषण सभी के लिए जानलेवा तक बन जाता है. हर बार सरकार इसे रोकने को लेकर कोशिश तो करती है लेकिन बावजूद इसके इसमें कोई कामयाबी नहीं मिल पाती है. एक बार फिर सरकार ने 15 प्‍वॉइंट का रोड मैप तैयार किया है जिसके जरिए वो इस बार पॉल्‍यूशन को रोकने की कोशिश करेगी. लेकिन सवाल ये है कि क्‍या प्रदूषण रूक पाएगा. 

सरकार उठाएगी ये कदम

1-शुक्रवार को दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर इस बार प्रदूषण रोकने को लेकर उठाए जाने वाले कदमों के बारे में जानकारी दी है.

2-उन्‍होंने कहा कि 2014 में पीएम 2.5 का स्‍तर 149 हुआ करता था लेकिन और वो आज 103 तक आ पहुंचा है. 2014 पीएम 10 का स्‍तर 324 हुआ करता था लेकिन अब वो 223 तक आ पहुंचा है. 

3-उन्‍होंने कहा कि पिछले साल तक नई बसें नहीं खरीदी गई थी लेकिन इस बार हमने 800 बसें खरीदी हैं, जिसके बाद हमारी कुल फ्लीट 7000 तक जा पहुंची है. 

4-उन्‍होंने कहा कि दिल्‍ली में ग्रीन एरिया में 23 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. दिल्‍ली इस वक्‍त देश का सबसे ज्‍यादा ग्रीन एरिया वाला क्षेत्र है. उन्‍होंने कहा कि हमने पेड़ों के परिवहन की भी व्‍यवस्‍था की है. 

5- उन्‍होंने ये भी कहा कि आज 24 घंटे बिजली आने के कारण डीजल जनरेटर का इस्‍तेमाल बंद हो गया है. 

6- उन्‍होंने कहा कि दिल्‍ली के 13 ऐसे इलाकों की पहचान की गई है जहां ज्‍यादा प्रदूषण रहता है. ऐसे में उनकी निगरानी के लिए 13 टीमें बनाई गई हैं. 

7- पराली न जलाने के लिए पूसा के डीकंपोजर का इस्‍तेमाल पिछले साल 4400 एकड़ में किया गया था लेकिन इस बार इसे 5000 एकड़ में किया जाएगा. 

8- अगर आप 500 वर्ग मीटर से ज्‍यादा के क्षेत्र में निर्माण कार्य कर रहे हैं तो ऐसे में आपको उसे वेबसाइट पर रजिस्‍टर्ड करना होगा और वहां एंटी स्‍मोग गन लगानी होगी. 

9- सड़कों पर होने वाली धूल को साफ करने के लिए 82 मैकेनिकल रोड स्‍वीपिंग मशीनें और 530 पानी छिड़काव मशीनें लगाई जाएंगी. साथ ही दिल्‍ली में 298 एंटी स्‍मॉग गन लगाई जाएंगी.

10-15 साल पुराने पेट्रोल और 10 साल पुराने डीजल वाहनों को रोकने के लिए 385 टीमें बनाई गई हैं, साथ ही 52 लाख पौंधे दिल्‍ली सरकार लगाएगी. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

2 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

1 hour ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

2 hours ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

17 hours ago