होम / खास खबर / योगी सरकार ने बहनों को दिया रक्षाबंधन का तोहफा, मिलेगी ये सुविधा 

योगी सरकार ने बहनों को दिया रक्षाबंधन का तोहफा, मिलेगी ये सुविधा 

फ्री बस की यह सुविधा 10 अगस्त की रात 12 बजे से 12 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे तक मिलेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने बहनों को परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा का तोहफा दिया है. रक्षाबंधन और आजादी के अमृत महोत्सव को ध्यान में रखते हुए सरकार ने फैसला लिया है कि महिलाएं 48 घंटे के लिए रोडवेज़ बसों में निशुल्क सफर कर सकेंगी. यह सुविधा 10 अगस्त की रात 12 बजे से 12 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे तक मिलेगी.

चलेंगी अतिरिक्त बसें
वैसे, इससे पहले भी रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, लेकिन इस बार इसकी अवधि पहले से ज्यादा है. यानी पूरे दो दिनों तक माताओं व बहनों के लिए बस यात्रा निशुक्ल रहेगी. इसके अलावा, बसों की संख्या में भी इजाफा हुआ है. कल यानी बुधवार से अतिरिक्त बसें सड़कों पर दौड़ेंगी, ताकि त्यौहार के मौके पर किसी को परेशानी न हो.

साफ-सफाई के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बार रक्षाबंधन और आजादी के अमृत महोत्सव को ध्यान में रखते हुए दो दिन बहनों को मुफ्त बस यात्रा का तोहफा दिया है. सरकार ने सभी रोडवेज अफसरों को विशेष व्यवस्था के लिए तत्काल तैयार रहने का निर्देश दिया गया है. यह भी कहा गया है कि बसों में साफ-सफाई के साथ ही इस बात का भी ध्यान रखा जाए कि महिला यात्रियों की ओर से किसी भी तरह की शिकायत नहीं आनी चाहिए.

इन रूट्स पर भी ध्यान
रक्षाबंधन के दिन राज्यभर में महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा उपलब्ध कराई जाएगी. इसके लिए 10 से 12 अगस्त के बीच दिल्ली, मेरठ, आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी आदि शहरों में अतिरिक्त बसें चलाने के भी निर्देश दिए गए हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026


बड़ी खबरें

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

41 minutes ago

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

2 hours ago

ज्योतिषीय दृष्टि से निर्णायक मोड़ पर भारत, क्या बदलने वाली है राजनीति की दिशा?

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी कहते हैं कि मेष राशि में शनि का प्रवेश नई शुरुआत का संकेत देता है. उनके अनुसार, उतार-चढ़ाव और उथल-पुथल के दौर के बाद नए राजनीतिक समीकरण उभर सकते हैं, जो धीरे-धीरे मजबूत होते जाएंगे.

1 hour ago

बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधारों की तैयारी, ‘विकसित भारत’ के लिए बनेगी उच्चस्तरीय समिति: निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री ने कहा, सरकार बैंकिंग सेक्टर की व्यापक समीक्षा के लिए जल्द करेगी उच्चस्तरीय समिति का गठन. वित्तीय स्थिरता, समावेशन और ग्राहक हितों को मजबूत करने पर रहेगा फोकस

2 hours ago

LPG संकट से निपटने की तैयारी, 21 रिफाइनरियों को सरकार ने दिए नए टारगेट

21 रिफाइनरियों और तेल-गैस कंपनियों के लिए तय किए गए नए उत्पादन लक्ष्य. संकट या सप्लाई बाधित होने की स्थिति में देश में तेजी से बढ़ाया जा सकेगा LPG उत्पादन

4 hours ago