होम / खास खबर / नहीं रहे मशहूर कृषि वैज्ञानिक, कहे जाते थे हरित क्रांति के जनक 

नहीं रहे मशहूर कृषि वैज्ञानिक, कहे जाते थे हरित क्रांति के जनक 

एमएस स्‍वामीनाथन वो वैज्ञानिक थे जिन्‍हें देश में हरित क्रांति के जनक के तौर पर जाना जाता था. स्‍वामीनाथन का चेन्‍नई में निधन हो गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत में अधिक उपज वाले धान की किस्‍म को पैदा करने वाले महान वैज्ञानिक एमएस स्‍वामीनाथन अब हमारे बीच नहीं रहे. स्‍वामीनाथन 98 साल के थे जब उन्‍होंने आखिरी सांस ली. एमएस स्‍वामीनाथन की इस खोज के कारण ही आज हमारे देश में किसान धान जैसी फसल से अच्‍छी आमदनी कर पा रहे हैं. एमएस स्‍वामीनाथन का अंतिम संस्‍कार रविवार को किया जा सकता है. वो आईसीसीआर से लेकर कृषि मंत्रालय तक कई महत्‍वपूर्ण पदों पर काम कर चुके थे. उन्‍हें भारत सरकार के द्वारा  कृषि में योगदान के लिए पद्म भूषण और पद्म  विभूषण से भी सम्‍मानित किया गया था.

किन –किन पदों पर कर चुके थे काम ?
एम एस स्‍वामीनाथन देश के कृषि मंत्रालय से लेकर कई महत्‍वपूर्ण संगठनों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके थे. वो 1961 से लेकर 1972 तक भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के निदेशक रहे. इसी तरह वो 1972 से लेकर 1979 तक आईसीएआर के महानिदेशक और भारत सरकार के कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग के सचिव भी रहे. उन्‍हें 1979-80 तक कृषि मंत्रालय के प्रधान सचिव पद पर भी नियुक्‍त किया गया. वो विज्ञान और कृषि विभाग में कार्यवाहक उपाध्यक्ष और बाद में सदस्य भी रहे. इसी तरह 1980 से लेकर 1982 तक  योजना आयोग के महानिदेशक और 1982 से 1988 तक अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान, फिलीपींस में भी तैनात रहे. 

स्‍वामीनाथन आयोग के रहे प्रमुख 
वर्ष 2004 में किसानों के द्वारा की जा रही आत्‍महत्‍या के मामले में भारत सरकार की ओर से एक राष्‍ट्रीय आयोग बनाया गया. इसका अध्‍यक्ष एम एस स्‍वामीनाथन को बनाया गया. इस स्‍वामीनाथन कमिशन ने बाद में सिफारिश दी कि किसानों को दिया जाने वाला फसल का एमएसपी (मिनिमम सपोर्ट प्राइस) किसान की भारित लागत का 50 प्रतिशत से ज्‍यादा होना चाहिए. 

स्‍वामीनाथन को मिले हैं दुनिया के कई पुरस्‍कार 
स्‍वामीनाथन को 1987 में प्रथम विश्‍व खाद्य पुरस्‍कार से भी सम्‍मानित किया गया. इस पुरस्‍कार के बाद उन्‍होंने चेन्‍नई में एमएस स्‍वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन की स्‍थापना की. उन्‍हें भारत सरकार की ओर से कृषि में योगदान के लिए पद्म भूषण और पद्म विभूषण से भी सम्‍मानित किया गया था. उन्‍हें 1971 में रैमन मैग्‍सेसे और उन्‍हें 1986 में अल्‍बर्ट आइंसटीन विश्‍व विज्ञान पुरस्‍कार से भी सममानित किया जा चुका था. उन्‍हें लाल बहादुर शास्‍त्री राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार, एच के फिरोदिया पुरस्‍कार और इंदिरा गांधी पुरस्‍कार भी दिया जा चुका था.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

2 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

1 hour ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

2 hours ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

17 hours ago