होम / खास खबर / कमाई में Shiv Nadar से आगे Ambani, Adani दान में बहुत पीछे; हैरान कर देंगे आंकड़े 

कमाई में Shiv Nadar से आगे Ambani, Adani दान में बहुत पीछे; हैरान कर देंगे आंकड़े 

HCL टेक्नोलॉजीज के संस्थापक शिव नादर देश के सबसे बड़े दानवीर हैं. उन्होंने हर रोज करीब 5.6 करोड़ रुपए दान दिए हैं

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कमाई के मामले में भले ही मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और गौतम अडानी (Gautam Adani) आगे हों, लेकिन दान के मामले में शिव नादर (Shiv Nadar) इन दोनों अरबपतियों से कहीं आगे हैं. आईटी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज के संस्थापक 78 वर्षीय शिव नादर फिर एक बार सबसे बड़े दानवीर बन गए हैं. एडेलगिव हुरुन इंडिया फिलैंथ्रोपी की लिस्ट (EdelGive Hurun India Philanthropy List 2023) में शिव नादर पहले नंबर पर हैं. उनके बाद विप्रो के अजीम प्रेमजी का नंबर आता है. 

इतना दिया है दान
शिव नादर ने वित्त वर्ष 2022-23 में 2042 करोड़ रुपए दान दिए हैं. इस हिसाब से देखें, तो उन्होंने हर रोज करीब 5.6 करोड़ रुपए दान में दिए हैं. खास बात ये है कि नादर ने पांच साल में तीसरी बार इस लिस्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया. यानी वो लगातार भारत के सबसे बड़े दानवीर बने हुए हैं. अब जानते हैं कि लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी किस नंबर पर हैं. अंबानी देश के तीसरे सबसे बड़े दानवीर हैं. जबकि अडानी पांचवें नंबर पर हैं. कमाई के मामले में मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर हैं और अडानी दूसरे सबसे रईस हैं. वहीं, शिव नादर के मामले में तीसरे स्थान पर हैं.  

लिस्ट में इनका भी नाम  
दानवीरों की इस लिस्ट में चौथे स्थान पर कुमार मंगलम बिड़ला हैं. वहीं, अजीम प्रेमजी 1774 करोड़ रुपए के दान के साथ सूची में दूसरे स्थान पर हैं. बिड़ला ने वित्त वर्ष 2022-23 में 287 करोड़ रुपए दान दिए हैं. जबकि अंबानी ने 376 करोड़ और अडानी ने 285 करोड़ रुपए डोनेट किए हैं. बजाज परिवार दान देने के मामले में छठे नंबर पर पहुंच गया है. इनके अलावा, वेदांता के अनिल अग्रवाल, इंफोसिस के को-फाउंडर नंदन और रोहिणी नीलेकणि, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साइरस और अदार पूनावाला लिस्ट में टॉप 10 में शामिल हैं. दानवीरों की इस लिस्ट में Zerodha के को-फाउंडर Nikhil Kamath का भी नाम हैं.

बढ़ रहे हैं दानवीर 
हुरुन इंडिया के MD अनस रहमान जुनैद ने बताया कि पिछले पांच सालों में, 100 करोड़ रुपए से अधिक दान देने वालों की संख्या 2 से बढ़कर 14 हो गई है. जबकि 50 करोड़ से अधिक का डोनेशन देने वालों की संख्या 5 से बढ़कर 24 हो गई है. टॉप 10 दानवीरों ने वित्त वर्ष 2023 में कुल 5,806 करोड़ रुपए का दान दिया, वित्त वर्ष 2022 में यह आंकड़ा 3,034 करोड़ रुपए था.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

1 hour ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

51 minutes ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

1 hour ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

16 hours ago