होम / खास खबर / Parliament: आखिर किसलिए संसद को बनाया निशाना, सामने आई बड़ी जानकारी

Parliament: आखिर किसलिए संसद को बनाया निशाना, सामने आई बड़ी जानकारी

संसद भवन के बाहर हंगामा करने वाली हरियाणा की नीलम ने किसान आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया था. इतना ही नहीं वह कई विरोध प्रदर्शनों का हिस्सा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Parliament Security Breach Updates: संसद में उत्पात की साजिश रचने वाले 5 आरोपी सलाखों के पीछे हैं और छठे की तलाश चल रही है. अब यह भी साफ हो गया है कि आखिर इन लोगों की साजिश का मकसद क्या था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पांचवे आरोपी विशाल ने ही सागर, मनोरंजन, अनमोल और नीलम को 12 दिसंबर को गुरुग्राम स्थित अपने घर पर पनाह दी थी. वहीं पर सभी ने संसद को दहलाने की योजना को अंतिम रूप दिया. आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि वे सभी बेरोजगार हैं और किसान आंदोलन एवं मणिपुर की घटना को लेकर परेशान चल रहे थे. 

फ्लैट पर बनाई थी योजना
दिल्ली पुलिस ने संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ Unlawful Activities (Prevention) Act यानी UAPA के तहत मुकदमा दर्ज किया है. विशाल शर्मा को दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है. 12 दिसंबर की रात को सभी विशाल के ही फ्लैट में रुके थे और यहीं सभी ने आगे की प्लानिंग की थी. प्लानिंग के मुताबिक, सागर शर्मा और मनोरंजन को लोकसभा में घुसकर कार्यवाही के दौरान हंगामा करना था. जिसमें वह सफल रहे. वहीं, दूसरी ओर नीलम और अनमोल को संसद परिसर के बाहर प्रदर्शन की जिम्मेदारी मिली थी. इस साजिश के छठे आरोपी की पहचान हो गई है, लेकिन अभी वो पुलिस की गिरफ्त से दूर है.  

नहीं मिल रही थी नौकरी
मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि पकड़े सभी सभी बेरोजगार हैं और नौकरी न मिल पाने को लेकर परेशान थे. साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि किसानों के विरोध और मणिपुर संकट के चलते भी वे व्यथित थे. हालांकि, अभी ये पता नहीं चल पाया है कि क्या आरोपी किसी संगठन से जुड़े थे. सभी छह आरोपी अलग-अलग राज्यों से हैं, लेकिन एक-दूसरे को जानते हैं. नीलम जहां हरियाणा से है. वहीं, अमोल महाराष्ट्र के लातूर का रहने वाला है. जबकि मनोरंजन मैसूरु से है. सभी आरोपी एक-दूसरे को पिछले चार साल से सोशल मीडिया के जरिए जानते थे. यह भी बताया जा रहा है कि आरोपी फेसबुक पेज भगत सिंह फैन क्लब से जुड़े हुए थे.

ये भी पढ़ें - Parliament: सांसदों की बहादुरी काबिले तारीफ, लेकिन सुरक्षा में चूक कैसे हो गई?

कई प्रदर्शनों का हिस्सा रही है नीलम   
संसद भवन के बाहर हंगामा करने वाली हरियाणा की नीलम ने किसान आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया था. इतना ही नहीं वह हरियाणा में कई विरोध प्रदर्शनों का हिस्सा रही है. मूलरूप से हरियाणा जींद के घसो खुर्द गांव की रहने वाली नीलम हिसार में एक पीजी में रह कर हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी कर रही थी. अब विभिन्न एजेंसियां भी नीलम से जुड़ी जानकारी जुटाने में लगी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नीलम अपने गांव में एक लाइब्रेरी चलाती थी और बच्चों को पढ़ाती थी. मगर गांव के कुछ लोगों ने विरोध के बाद उसने बच्चों को पढ़ाना बंद कर दिया. नीलम पोस्ट ग्रेजुएट है और सिविल सर्विस की तैयारी कर रही है. 


टैग्स संसद
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

30 minutes ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

16 minutes ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

15 hours ago