होम / खास खबर / Parliament: कल 'अजनबियों' का उत्पात, आज 'अपनों' का हंगामा; इतनों पर गिरी गाज

Parliament: कल 'अजनबियों' का उत्पात, आज 'अपनों' का हंगामा; इतनों पर गिरी गाज

संसद में कल कुछ लोगों ने उत्पात मचाया था. कुल छह आरोपियों में से पांच गिरफ्तार हो चुके हैं. वहीं, इस मुद्दे पर आज लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Parliament Security Breach Updates: संसद में कल कुछ लोगों ने उत्पात मचाया. दो आरोपी लोकसभा में घुस गए और पीली गैस छोड़कर सभी आशंकित कर दिया. जबकि दो आरोपियों ने संसद के बाहर प्रदर्शन किया. साजिश को अंजाम देते समय सभी आरोपी अजनबी थे, लेकिन अब उनकी पहचान हो गई है. छह में से पांच सलाखों के पीछे भी पहुंच चुके हैं. वहीं, आज यानी गुरुवार को इस मुद्दे पर सदन में 'अपनों' ने जमकर हंगामा मचाया. कुछ संसद सदस्यों ने लोकसभा में हंगामा और नारेबाजी की. इन सदस्यों ने सुरक्षा में चूक के लिए मोदी सरकार को भी घेरा.

गृह मंत्री से मांगा इस्तीफा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विपक्षी सांसदों ने लोकसभा में सुरक्षा के मुद्दे पर जमकर हंगामा मचाया. उन्होंने इसके लिए मोदी सरकार पर भी निशाना साधा. प्रश्नकाल के दौरान विपक्षी सदस्यों ने गृह मंत्री इस्तीफा दो, इस्तीफा दो के नारे लगाए. इस दौरान, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने विपक्षी सांसदों से सदन में अराजकता न फैलाने की अपील की. उन्होंने कहा कि सुरक्षा में चूक की घटना लोकसभा सचिवालय की जिम्मेदारी है. लोकसभा अध्यक्ष होने के नाते मेरी जिम्मेदारी है. सरकार का इससे कोई लेना देना नहीं है. सरकार सचिवालय के काम में हस्तक्षेप नहीं करती और ना ही हम करने देंगे. 

ये भी पढ़ें - Parliament: आखिर किसलिए संसद को बनाया निशाना, सामने आई बड़ी जानकारी

इधर, 8 कर्मचारी निलंबित
इस बीच, बुधवार की घटना के संबंध में लोकसभा सचिवालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संसद के 8 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है. वहीं, सुरक्षा में चूक की घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गई हैं. संसद और आस पास के इलाकों में भारी संख्या में जवानों की तैनाती की गई है. इन इलाकों से गुजरने वाले वाहनों की जांच की जा रही है. पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि छठा आरोपी फिलहाल फरार है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पांचवें आरोपी विशाल ने ही सागर, मनोरंजन, अनमोल और नीलम को 12 दिसंबर को गुरुग्राम स्थित अपने घर पर पनाह दी थी. वहीं पर सभी ने संसद को दहलाने की योजना को अंतिम रूप दिया. आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि वे सभी बेरोजगार हैं और किसान आंदोलन एवं मणिपुर की घटना को लेकर परेशान चल रहे थे. 


टैग्स संसद
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

30 minutes ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

16 minutes ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

15 hours ago