होम / खास खबर / Parliament: सांसदों की बहादुरी काबिले तारीफ, लेकिन सुरक्षा में चूक कैसे हो गई?

Parliament: सांसदों की बहादुरी काबिले तारीफ, लेकिन सुरक्षा में चूक कैसे हो गई?

सांसदों का कहना है कि जब पहला व्यक्ति कूदा तो हमें लगा कि वह गिर गया होगा, लेकिन जब दूसरे युवक ने भी छलांग लगाई, तो हम सतर्क हो गए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Parliament Security Breach: संसद पर हमले की बरसी पर संसद भवन में जो कुछ हुआ, उसने कई सवालों को जन्म दिया है. सबसे पहला सवाल तो यही है कि आखिर कैसे संसद की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक हो गई? कैसे आरोपी अपने जूते में स्मोक पाउडर छिपाकर ले गया? देश की संसद की सुरक्षा पर हर साल भारी-भरकम खर्चा होता है. खासकर 13 दिसंबर 2001 की घटना के बाद से पार्लियामेंट की सिक्योरिटी पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है. उसके बावजूद लोकसभा में शून्य काल के दौरान दो युवकों का दर्शक दीर्घा से सांसदों के बीच कूदना निश्चित तौर पर एक गंभीर मुद्दा है.   

सदन में फैल गई पीली गैस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजिटर पास पर संसद पहुंचे दो युवक अचानक दर्शक दीर्घा से सदन में कूद गए. इसके बाद सदन में हड़कंप मच गया. हालांकि, सांसदों ने सूझबूझ और हिम्मत का परिचय देते हुए दोनों युवकों को कुछ ही देर में पकड़ लिया. मार्शल के आने से पहले ही दोनों घुसपैठियों के होश ठिकाने आ चुके थे. BSP सांसद मलूक नागर, आरएलपी हनुमान बेनीवाल और कुछ अन्य सांसदों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और बाद में मार्शल के हवाले कर दिया. एक आरोपी ने जूते में स्मोक पाउडर छिपा रखा था, जिससे थोड़ी ही देर में पूरे सदन में पीली गैस फैल गई. दिल्ली पुलिस की एंटी टेरर यूनिट युवकों से पूछताछ कर रही है.

पहले लगा गिर गया है
सांसदों का कहना है कि जब पहला व्यक्ति कूदा तो हमें लगा कि वह गिर गया होगा, लेकिन जब दूसरे युवक ने भी छलांग लगाई, तो हम सतर्क हो गए. एक शख्स ने अपना जूता खोलकर कुछ बाहर निकालने की कोशिश की, जिसके बाद धुआं फैलने लगा. पूरे सदन में दहशत और अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया था, लेकिन सभी ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपियों को घेर लिया. एक घुसपैठिये का नाम सागर शर्मा और दूसरे का नाम मनोरंजन बताया जा रहा है. लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने इस घटना को लेकर संसद की सुरक्षा पर सवाल खड़ा किया. साथ ही उन्होंने सांसदों की हिम्मत की दाद देते हुए कहा कि बड़ी हिम्मत के साथ हमारे सारे सांसदों ने आरोपियों को दबोच लिया.

संसद के बाहर प्रदर्शन 
जिस समय सदन के भीतर दर्शक दीर्घा से दो आरोपी नीचे कूदे. उसी वक्त संसद के बाहर भी दो प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए स्मोक गन छोड़ी. पुलिस ने उन दोनों को भी हिरासत में लिया है. संसद के बाहर प्रदर्शन करने वालों में एक नीलम नाम की महिला है और दूसरे शख्स का नाम अमोल शिंदे है. महिला हरियाणा और शिंदे महाराष्ट्र का रहना वाला है. पुलिस चारों से पूछताछ कर रही है और यह जानने का प्रयास कर रही है कि आखिर उनका मकसद क्या था. बहरहाल इस घटना ने संसद की सुरक्षा को लेकर किए जाने वाले बड़े-बड़े दावों की पोल खोलकर जरूर रख दी है. 


टैग्स संसद
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

30 minutes ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

16 minutes ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

15 hours ago