होम / खास खबर / पन्‍नू के मामले को लेकर पीएम मोदी ने अमेरिका से कही ये बात..जानते हैं क्‍या है ये?

पन्‍नू के मामले को लेकर पीएम मोदी ने अमेरिका से कही ये बात..जानते हैं क्‍या है ये?

अमेरिका सरकार के अधिकारियों ने इस मामले में एक 52 वर्षीय भारतीय के शामिल होने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि इस मामले में उसकी सक्रिय भूमिका है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

गुरपवंत सिंह पन्‍नू की हत्‍या की साजिश रचने को लेकर पीएम मोदी ने अमेरिका के आरोपों को लेकर अपनी बात स्‍पष्‍ट तौर पर कह दी है. अमेरिका द्वारा भी पन्‍नू की हत्‍या के पीछे किसी भारतीय के शामिल होने के आरोप को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि अगर इस मामले में कोई भी सुबूत आएगा तो उनकी सरकार उस पर कार्रवाई करेगी. उन्‍होंने एक बार फिर दोहराते हुए कहा कि हम रूल ऑफ लॉ के अनुसार उस पर कार्रवाई करने को पूरी तरह से तैयार हैं. इससे पहले कनाडा भी भारत पर निज्‍जर की हत्‍या में शामिल होने का आरोप लगा चुका है इस मामले को लेकर दोनों देशों के बीच संबंध में काफी तनाव आ गया था. 

पीएम मोदी ने अमेरिका को क्‍या दिया जवाब 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पन्‍नू की हत्‍या की साजिश को लेकर अमेरिका के आरोपों को लेकर पीएम मोदी ने कहा‍ कि कुछ मामलों को दो देशों के राजनयिक संबंधों से जोड़ना सही नहीं है. उन्‍होंने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंधों में आतंकवाद से मिलकर लड़ने में सुरक्षा और सहयोग एक महत्‍वपूर्ण पिलर की तरह है. पीएम मोदी ने कहा कि अगर इस मामले में कोई भी सुबूत पेश किया जाता है तो उस पर जरूर कार्रवाई की जाएगी. उन्‍होंने कहा कि हमारा अगर कोई नागरिक अच्‍छा करता है या बुरा करता है तो हम उस मामले को पूरी तरह से देखने को तैयार हैं. हम कानून के साथ काम करने को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं. पीएम मोदी ने विदेशों में मौजूद चरमपंथी ताकतों को लेकर भी अपनी बात कही.  उन्‍होंने कहा ये संगठन अभिव्‍यक्ति की आजादी के नाम पर हिंसा को भड़काने का काम कर रहे हैं. 

अमेरिका ने क्‍या लगाया आरोप
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर नवंबर में अमेरिका में संघीय अभियोजकों ने निखिल गुप्‍ता पर पन्‍नू की हत्‍या की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया था. अमेरिकी जांच अधिकारियों के अनुसार निखिल गुप्‍ता ने इस काम को एक सरकारी कर्मचारी के साथ मिलकर पूरा किया. अमेरिका के न्‍याय विभाग ने दावा किया इस सरकारी कर्मचारी ने पन्‍नू की हत्‍या के लिए एक हिटमैन को हायर किया, जिसके पास अमेरिका और कनाडा दोनों जगहों की सदस्‍यता थी. भारत 2020 में गुरपतवंत सिंह पन्नून को आतंकवादी घोषित कर चुका है. 

निज्‍जर की हत्‍या के बाद सामने आया है ये सच 
ये पूरा हरदीप सिंह निज्‍जर की हत्‍या के बाद सामने आया है. निज्‍जर वो शख्‍स है जिसकी हत्‍या के बाद भारत और कनाडा के बीच तनाव काफी हद तक आगे बढ़ गया था. कई महीनों तक दोनों देशों के राजनयिक संबंध सस्‍पेंड हो गए थे. लेकिन अब इस मामले में पन्‍नू की हत्‍या की साजिश रचने का मामला सामने आने के बाद दोनों देश आमने सामने हैं. 

ये भी पढें: अवॉर्ड में निष्‍पक्षता होना बेहद जरूरी है और हम उसका पालन करते हैं: डॉ. अनुराग बत्रा
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

31 minutes ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18 minutes ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

15 hours ago