होम / खास खबर / अब पीएम मोदी ने रखा इस ग्‍लोबल इवेंट की मेजबानी का प्रस्‍ताव, इस वर्ष में होगा इवेंट 

अब पीएम मोदी ने रखा इस ग्‍लोबल इवेंट की मेजबानी का प्रस्‍ताव, इस वर्ष में होगा इवेंट 

पीएम मोदी ने दुनिया भर के नेताओं के सामने इस बात को रखते हुए कहा कि आज आबादी में हमारी 17 प्रतिशत हिस्‍सेदारी है लेकिन हमारा कार्बन उत्‍सर्जन 4 प्रतिशत से भी कम है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

G-20 बैठक की सफलतापूर्वक मेजबानी करने के बाद अब पीएम मोदी ने दुनिया के प्रमुख नेताओं की क्‍लाइमेट चेंज को लेकर होने वाली बैठक की मेजबानी का प्रस्‍ताव रखा. हिंदी में दिए अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि वो 2028 में भारत में इस इवेंट के आयोजन की मेजबानी का प्रस्‍ताव रखते हैं. 2028 में इस इवेंट की 33 वीं बैठक होगी. अभी क्‍लाइमेट चेंज की ये 28वीं मीटिंग हो रही है जिसकी मेजबानी दुबई कर रहा है. 

क्‍या बोले पीएम मोदी 
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने क्‍लाइमेट चेंज को लेकर होने वाली इस बैठक में अपनी बात रखते हुए कहा कि हम 2028 में होने वाली कॉप 33 की मीटिंग की मेजबानी का प्रस्‍ताव रखते हैं. उन्‍होंने ये भी कहा कि हमें स्‍वार्थ से ऊपर उठते हुए टेक्‍नोलॉजी का ट्रासफर करना चाहिए. पीएम मोदी ने दुनिया भर के देशों द्वारा किए जा रहे कार्बन उत्‍सर्जन के बीच अपना पक्ष रखते हुए कहा कि हमारी दुनिया की आबादी में भले ही 17 प्रतिशत की हिससेदारी हो लेकिन फिर भी हम 4 प्रतिशत से कम कार्बन उत्‍सर्जन करते हैं. उन्‍होंने एक बार फिर जलवायु परिवर्तन के लिए बनाए गए संयुक्‍त राष्‍ट्र के नॉर्म्‍स में को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि मैं प्रस्‍ताव देता हूं कि 2028 में 33 वीं बैठक भारत में आयोजित की जाए. 

पीएम मोदी ने ये भी कही अहम बात 
पीएम मोदी बैठक में मौजूद सभी सदस्‍यों का आभार जताते हुए कहा कि आपने मेरे द्वारा उठाए गए ग्रीन क्रेडिट जैसे विषयों को समर्थन दिया है. उन्‍होंने कहा कि विश्‍व कल्‍याणण्‍ के लिए सबके हितों की आवश्‍यकता आवश्‍यक है. उन्‍होंने कहा कि आज भारत ने इकोलॉजी और इकोनॉमी का उत्‍तम संतुलन  विश्‍व के सामने रखा है. उन्‍होंने कहा कि भारत दुनिया की उन कुछ अर्थव्‍यवस्‍थाओं में एक है जो एनडीसी लक्ष्‍यों को पूरा करने के लिए काम कर रहा है. 

इससे पहले पीएम मोदी का हुआ था भव्‍य स्‍वागत 

इससे पहले पीएम मोदी का एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों द्वारा भव्‍य स्‍वागत किया गया. पीएम मोदी का वहां के नागरिकों ने भारत माता की जय से लेकर कई दूसरे नारों के साथ स्‍वागत किया. पीएम मोदी के वहां के प्रवासियों ने सांस्‍कृतिक नृत्‍य के साथ भव्‍य स्‍वागत किया. भारतीय मूल के एक व्‍यक्ति ने कहा कि  वह 20 साल से यूएई में रह रहे हैं, लेकिन आज, ऐसा लगा जैसे कोई अपना इस देश में आया है। उन्होंने आगे कहा कि जो पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन कर रहा है, वह भारत का हीरा है. एक अन्य व्‍यक्ति ने कहा कि  'हम पीएम मोदी को यहां देखकर बहुत खुश हैं. दुनिया को पीएम मोदी जैसे नेता की जरूरत है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

30 minutes ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

16 minutes ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

15 hours ago