होम / खास खबर / टोल पर टकराव टालने के लिए NHAI ने तैयार क्या खास प्लान, आपको भी जानना है जरूरी

टोल पर टकराव टालने के लिए NHAI ने तैयार क्या खास प्लान, आपको भी जानना है जरूरी

टोल पर होने वाले विवाद को लेकर NHAI एक अभियान की शुरुआत करने जा रहा है. इस अभियान के तहत जहां क्‍लॉसेस दी जाएंगी वहीं दूसरी ओर कर्मचारियों को बॉडी कैमरे भी पहनाए जाएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टोल प्‍लाजा पर होने वाले विवाद में कई बार अब तक लोगों की जान तक जा चुकी है. छोटे विवाद तो टोल पर होते ही रहते हैं. कभी इनके लिए प्‍लॉजा पर काम करने वाले कर्मचारियों की गलती सामने आती है तो कभी कुछ लोगों की दबंगई के कारण विवाद हो जाते हैं. लेकिन अब इन समस्‍याओं को ध्‍यान में रखते हुए एनएचएआई ने एक एसओपी जारी की है. इसके तहत टोल कर्मचारियों को अपने व्‍यवहार को शांत रखने के लिए विशेष तरह की क्‍लॉस भी दी जाएगी. 

गुस्‍से पर नियंत्रण के लिए शुरू होगा अभियान 
टोल प्‍लाजा पर होने वाले विवाद को कम करने के लिए ‘टोल पार शांत’ अभियान की शुरुआत की जा रही है. इसमें टोल प्लाजा कर्मचारियों को क्रोध प्रबंधन और ग्राहक की संतुष्टि के लिए पेशेवर मनोवैज्ञानिकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसके लिए पहला प्रशिक्षण सत्र हरियाणा के मुरथल टोल प्लाजा पर आयोजित किया गया था, और अधिक प्रशिक्षण देश भर के अन्य टोल प्लाजा पर आयोजित किए जाएंगे. 

टोल प्‍लाजा कर्मचारियों को लगानी होगी नेम प्‍लेट 
एनएचएआई के द्वारा जारी की गई एसओपी के अनुसार, क्षेत्रीय कार्यालय ये देखेंगे कि टोल एकत्र करने वाली एजेंसी दिशानिर्देशों के अनुसार अपने कर्तव्यों का पालन करे. टोल एकत्र करने वाली एजेंसी यह सुनिश्चित करेगी कि टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मचारी नाम बैज के साथ निर्धारित एनएचएआई वर्दी पहनें. हिंसा की किसी भी संभावित घटना को केवल टोल प्लाजा मैनेजर/लेन पर्यवेक्षकों द्वारा नियंत्रित किया जाना चाहिए, जो टोल प्लाजा पर हिंसा की घटनाओं को रिकॉर्ड करने के लिए बॉडी कैमरे पहनेंगे.  

सड़क उपयोगकर्ता द्वारा अनियंत्रित व्यवहार के मामले में, लेन पर्यवेक्षक हस्तक्षेप करेगा और मुद्दे को शांतिपूर्वक हल करने का प्रयास करेगा. किसी भी परिस्थिति में, टोल प्लाजा कर्मचारी ऐसी भाषा का इस्‍तेमाल नहीं करेगा जो किसी को गुस्‍सा दिलाती हो या अभद्र हो या हिंसा का सहारा नहीं लेंगे. यदि समस्या बनी रहती है या बढ़ती है तो टोल प्लाजा अधिकारी स्थानीय पुलिस की मदद ले सकते हैं और एफआईआर दर्ज कर सकते हैं. ऐसी घटनाओं की पुलिस को रिपोर्ट करने के लिए सबूत के तौर पर कर्मचारी वीडियोग्राफी करा सकते हैं.

वीडियो कैमरे की फुटेज बनेगी हुड़दंगियों के खिलाफ प्रमाण 
ये एसओपी कहती है कि कोई भी घटना जिसमें सड़क उपयोगकर्ता द्वारा शारीरिक हिंसा या टोल प्लाजा पर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान शामिल है, टोल संग्रहण एजेंसी द्वारा तुरंत सभी आवश्यक दस्तावेजों/सबूत के साथ पुलिस और संबंधित एनएचएआई परियोजना कार्यान्वयन इकाई को सूचित किया जाना चाहिए. एनएचएआई के क्षेत्रीय कार्यालय यह सुनिश्चित करेंगे कि टोल एकत्र करने वाली एजेंसी के पास टोल प्लाजा पर तैनात प्रत्येक कर्मचारी का पुलिस सत्यापन हो. इसके अलावा, टोल संग्रह करने वाली एजेंसी को टोल प्लाजा कर्मचारियों को सड़क उपयोगकर्ताओं के साथ विनम्र रहने का निर्देश देना चाहिए. 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

1 hour ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

43 minutes ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

1 hour ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

15 hours ago