होम / खास खबर / महाराष्ट्र में होने जा रहा है ये बड़ा काम, देवेंद्र फडणवीस ने गिनाए फायदे

महाराष्ट्र में होने जा रहा है ये बड़ा काम, देवेंद्र फडणवीस ने गिनाए फायदे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नीति आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नीति आयोग की तर्ज पर महाराष्ट्र में भी एक संस्थान स्थापित किया जाएगा. राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि महाराष्ट्र में नीति आयोग की तर्ज पर संस्थान स्थापित करने की तैयारी है, जो राज्य के सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर राज्य सरकार को अपने सुझाव देगा. उन्होंने कहा कि यह संस्थान समग्र डाटा विश्लेषण और विभिन्न क्षेत्रों में गहन अध्ययन करेगा, जिससे सरकार को निर्णय लेने में आसानी होगी.

अधिकारियों के साथ हुई मीटिंग
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अन्य अधिकारियों से मुलाकात की. जिसमें यह प्रस्ताव दिया गया कि समग्र डाटा विश्लेषण और विभिन्न क्षेत्रों में गहन अध्ययन के बाद निर्णय लेने के लिए राज्य में नीति आयोग की तर्ज पर एक संस्थान स्थापित किया जाएगा. 

CM ने दी सैद्धांतिक मंजूरी
देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि मुख्यमंत्री शिंदे ने इस सुझाव को सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दे दी है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और नीति आयोग के अधिकारियों के बीच बैठक के दौरान जिन विषयों पर चर्चा हुई, उनमें संपत्तियों का मुद्रीकरण, कृषि में तकनीक, वैकल्पिक ईंधन, EV नीति के लिए परिवहन, गैर-पारंपरिक ऊर्जा, स्वास्थ्य देखभाल आदि शामिल थे. मुंबई में हुई इस मीटिंग में नीति आयोग के सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट्स और भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे.

किस तरह होगा फायदा?
उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने आगे कहा कि नीति आयोग ने भी इसी तरह के मुद्दों पर एक व्यापक अध्ययन कर एक उपकरण विकसित किया है, जहां बेहतर निर्णय लेने की प्रक्रिया के लिए विभिन्न विभागों के डाटा का व्यापक विश्लेषण किया जाता है. उन्होंने कहा, 'उदाहरण के लिए, एक विभाग के पास बीमारी के फैलने के बारे में विवरण हैं, जबकि दूसरे के पास दूषित पानी के स्थान के बारे में जानकारी है. ऐसे में यदि ये दोनों विभाग अपना डाटा साझा करते हैं, तो निर्णय लेना अधिक प्रभावी होगा'.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026


बड़ी खबरें

भारत के आर्थिक आत्मविश्वास का दशक

भारत जब अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तो आत्मविश्वास के लिए एक मजबूत आधार मौजूद है. यह न तो आत्मसंतुष्टि है और न ही अति-उत्साह, बल्कि तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित आत्मविश्वास है.

7 hours ago

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

16 hours ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

1 day ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

1 day ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

1 day ago