होम / खास खबर / अब मैडम तुसाद म्यूजियम में योग सिखाते नजर आएंगे Baba Ramdev, जानें क्या है मामला

अब मैडम तुसाद म्यूजियम में योग सिखाते नजर आएंगे Baba Ramdev, जानें क्या है मामला

विश्व प्रसिद्ध लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में बाबा रामदेव की मोम की प्रतिमा लगने जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

योगगुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है. अब लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम (Madame Tussauds London) में भी बाबा के दीदार किए जा सकेंगे. दरअसल, स्वामी रामदेव का विश्व प्रसिद्ध मैडम तुसाद म्यूजियम में मोम का पुतला लगने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कल यानी मंगलवार को रामदेव की मोम की प्रतिमा का दिल्ली में अनावरण किया जाएगा. खास बात ये है कि रामदेव पहले भारतीय सन्यासी होंगे, जिनकी मोम की प्रतिमा लंदन के इस म्यूजियम में लगेगी.

इनकी लगी है प्रतिमा
मैडम तुसाद म्यूजियम में पहले से ही महात्मा गांधी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, सलमान खान, शाहरुख खान, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और ऋतिक रोशन सहित करीब 12 भारतीय हस्तियों की वैक्स की प्रतिमा है. अब बाबा रामदेव की भी इस म्यूजियम में एंट्री होने वाली है. रिपोर्ट्स के अनुसार, बाबा का पुतले बनाने का काम बीते कुछ समय से चल रहा था. इस दौरान, रामदेव की कद-काठी की माप ली गई और चेहरे के भावों को भी रिकॉर्ड किया गया.

इतना आता है खर्चा
मोम का पुतला तैयार करने के लिए रामदेव की 200 से ज्यादा तस्वीरें भी ली गई थीं. मैडम तुसाद म्यूजियम में रामदेव वृक्षासन मुद्रा में नजर आएंगे. म्यूजियम की बात करें, तो मैडम तुसाद म्यूजियम की स्थापना 1835 में की गई थी. यह म्यूजियम मोम के पुतलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है. यहां तमाम बड़ी हस्तियों के पुतले हैं. एक रिपोर्ट की मानें, तो मोम की मूर्ति को बनाने में कई महीने लगते हैं और इसमें 1.5 से दो करोड़ रुपए का खर्चा आता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

29 minutes ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

16 minutes ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

15 hours ago