होम / खास खबर / India-UK FTA: ज्यादातर मुद्दों पर हुए राजी, इन मुद्दों पर बाकी है बातचीत!

India-UK FTA: ज्यादातर मुद्दों पर हुए राजी, इन मुद्दों पर बाकी है बातचीत!

पिछले काफी लंबे समय से भारत और ब्रिटेन के बीच FTA को लेकर बातचीत जारी है और अब दोनों देश कुछ चीजों को लेकर सहमती बना चुके हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत बहुत ही तेजी से पूरी दुनिया के साथ रिश्ते जोड़ रहा है और देश को इस बात का काफी फायदा भी हो रहा है. हाल ही में भारत और ब्रिटेन के रिश्तों को लेकर एक बहुत अच्छी खबर सामने आ रही है. भारत और ब्रिटेन के बीच काफी लंबे समय से FTA (मुक्त व्यापार समझौते) को लेकर बातचीत चल रही है और अब इस मुद्दे पर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. 

इन मुद्दों पर बात होना अभी बाकी
पिछले काफी लंबे समय से भारत और ब्रिटेन के बीच FTA को लेकर बातचीत जारी है और अब दोनों देश कुछ चीजों को लेकर एक समान फैसले पर पहुंच चुके हैं. भारत और ब्रिटेन FTA के प्रमुख मुद्दों को लेकर आखिरकार समझौते पर पहुंच रहे हैं और दोनों देशों ने तीन प्रावधानों पर बैन लगाने का फैसला भी किया है. मामले से जुड़े कुछ अधिकारियों ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा है कि उत्पत्ति के नियमों, इन्वेस्टमेंट की संधि और बौद्धिक संपत्ति के अधिकार जैसे तीन प्रमुख मुद्दों पर बात होना अभी बाकी है लेकिन बाकी के अधिकतर मुद्दों पर दोनों देश सहमत हैं. 

ज्यादातर विषयों पर सहमत हैं देश
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो द्विपक्षीय इन्वेस्टमेंट संधि के एक हिस्से के तौर पर ही दोनों देशों के बीच इन्वेस्टमेंट को लेकर बातचीत की जा रही है. इस पूरे मुद्दे की अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले वित्त मामलों के विभाग द्वारा की जा रही है और इस मुद्दे को भी FTA के साथ ही समाप्त किया जाएगा. एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हमने 26 में से 19 विषयों पर आपसी सहमति बना ली है. हम इस डील को करने के बहुत ही करीब हैं और इसे जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करेंगे. 

पूरी हुई 11वें दौर की बातचीत
उद्योग और वाणिज्य मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने 10 और 11 जुलाई को ब्रिटेन का दौरा किया था. हाल ही में वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के ब्रिटेन के इस दौरे के दौरान 42 विभिन्न सत्रों में 9 अलग नीतियों पर तकनीकी रूप से बातचीत की गई थी. भारत और ब्रिटेन के बीच होने वाले इस FTA के 11वें दौर की बैठक का समापन 18 जुलाई को हुआ और इसी बैठक के लिए वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के सचिव सुनील बरथवाल ब्रिटेन गए थे. 
 

यह भी पढ़ें: अमेरिका में ग्रीन कार्ड चाहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी,  ग्रीन कार्ड को लेकर आई ये खबर

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026


बड़ी खबरें

RBI के फैसले पर विशेषज्ञ बोले- अर्थव्यवस्था मजबूत, रियल एस्टेट-इंफ्रा को मिलेगा सहारा

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह फैसला उम्मीद के अनुरूप है, जबकि रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के प्रतिनिधियों ने इसे निवेश, मांग और विकास के लिहाज से सकारात्मक बताया है.

2 hours ago

जून तिमाही में एयरटेल की दमदार कमाई, मुनाफा ₹8,167 करोड़ पहुंचा, आय ने तोड़े अनुमान

कंपनी की कुल आय पहली बार 58,500 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई, जो बाजार के अनुमान से बेहतर रही.

25 minutes ago

हेल्थियम मेडटेक में बड़ा नेतृत्व बदलाव, गौरव गोयल बने CEO और MD

कंपनी ने बताया कि गौरव गोयल अब CEO और MD के रूप में कंपनी की कमान संभालेंगे, जबकि अनीश बाफना रणनीतिक नेतृत्व प्रदान करने के लिए नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में काम करेंगे.

1 hour ago

संदीप बत्रा का ग्लोबल लीडरशिप मॉडल: कैसे HSBC के जरिए भारत की बढ़ती संपदा को दुनिया से जोड़ रहे हैं बैंकिंग दिग्गज

25 वर्षों से अधिक के बैंकिंग अनुभव, पांच देशों में नेतृत्व और भारत के वेल्थ मैनेजमेंट कारोबार को नई दिशा देने वाले HSBC इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं हेड ऑफ इंटरनेशनल वेल्थ एंड प्रीमियर बैंकिंग संदीप बत्रा का करियर वैश्विक अनुभव और ग्राहक-केंद्रित सोच का अनूठा उदाहरण है.

2 hours ago

RBI ने बढ़ाया GDP ग्रोथ का अनुमान, घटाया महंगाई का आकलन; रेपो रेट 5.25% पर बरकरार

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि घरेलू मांग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की मजबूती से अर्थव्यवस्था को समर्थन मिल रहा है, हालांकि वैश्विक जोखिमों को देखते हुए सतर्कता अभी भी जरूरी है.

4 hours ago